Kapil Sharma Death Threats:16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उन्हीं के घर में हमला हुआ जिसमें वो घायल हो गए थे। हालांकि अब वो ठीक हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। लेकिन इसी बीच एक और शॉकिंग खबर आ रही है कि फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस इस मामले में चौकन्नी हो गई है और जांच में जुट गई है। कपिल के अलावा सुगंधा मिश्रा, राजपाल यादव और रेमो डीसूजा को भी धमकी भरा ईमेल आया है। जी हां, इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर से एंटरटेनमेंट जगत में सनसनी मच गई है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से…
कब मिली कपिल शर्मा को धमकी
दरअसल मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को बीते दिन यानी बुधवार, 22 जनवरी 2025 को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉमेडियन को ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है। अब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। इस खबर से कपिल शर्मा के चाहने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में मोनालीसा के वायरल वीडियो, हीरोइनों से कम नहीं
कपिल के अलावा उनके करीबियों को भी धमकी
न सिर्फ कपिल शर्मा को बल्कि उनकी फैमिली, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें भी ईमेल के जरिए ही धमकी मिली है। मुंबई के अंबोली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बात हाई प्रोफाइल केस की है और हाल ही में सैफ अली खान पर हमला हुआ है तो पुलिस भी एक्शन के मोड में है।
कपिल ने नहीं की अभी पुष्टि
कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है ये खबर सामने आ रही हैं। लेकिन अभी तक न तो कॉमेडियन की ओर से और न ही रिश्तेदारों की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सिर्फ ये जानकारी मिल पा रही है कि धमकी वाले ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है।
राजपाल यादव, रेमो डीसूजा और सुगंधा मिश्रा को भी मिली धमकी
कपिल से के अलावा दिग्गज सेलिब्रिटी रेमो डिसूजा, राजपाल यादव और सुगंधा मिश्रा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। जान लें कि इन सेलिब्रिटीज को भी पाकिस्तान की ही ईमेल आईडी से धमकी मिली है।
यह भी पढ़ें: Paatal Lok Season 2 के ये 5 सीन निकाल देंगे आंसू, Prime Video पर देखें
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines