‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास ने एक नेक काम कर लोगों का दिल जीत लिया है। तेलुगु फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और विलेन की भूमिकाओं के लिए मशहूर कॉमेडियन फिश वेंकट इन दिनों काफी गंभीर हालत में हैं और अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है, जिसके लिए करीब 50 लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा है। इस मुश्किल समय में प्रभास उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
फिश वेंकट की बेटी ने दी जानकारी
फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने वन इंडिया के साथ बात करते हुए बताया कि प्रभास की टीम ने उनकी मदद की है और इलाज का खर्च उठाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि प्रभास के असिस्टेंट ने परिवार से संपर्क किया और किडनी ट्रांसप्लांट की फीस देने की बात कही है। प्रभास की मदद से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन असली चुनौती किडनी डोनर ढूंढना है।
श्रावंती ने बताया कि उनके परिवार में कोई ऐसा नहीं है जो फिश वेंकट को किडनी डोनेट कर सके, इसलिए अभी तक डोनर नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि पापा की हालत बहुत नाजुक है और उन्हें जल्द से जल्द ट्रांसप्लांट की जरूरत है।
टॉलीवुड सितारों से भी की अपील
श्रावंती ने टॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर से भी भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने इन सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन आज जब वो संकट में हैं, तो कोई उनका हाल नहीं पूछ रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सितारे उनकी मदद करेंगे।
कौन हैं फिश वेंकट?
फिश वेंकट तेलंगाना की बोली में कॉमेडी करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘बनी’, ‘अधूर्स’ और ‘धी’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपनी कॉमेडी के साथ-साथ उन्होंने विलेन के रोल भी खूब निभाए हैं।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का पूर्व एक्टर अब बेंगलुरु में चलाता है ऑटो, कभी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म में निभाई थी भूमिका
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines