Famous Celebrities Who Survived Gunshots: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ हाल ही में बड़ी दुर्घटना हो गई जब एक्टर के हाथ से गलती से गोली चल गई और उनके पैर पर जा लगी। फिलहाल अभिनेता और शिवसेना नेता की हालत स्थिर है और गोली को बाहर निकाल लिया गया है। गोविंदा से पहले भी कई फेमस सेलेब्स को गोली लगी है और उन्होंने मौत को हराया है। चलिए आपको बताते हैं किन-किन सेलेब्स को गोली लग गई थी।
गोविंदा के साथ कैसे हुआ हादसा?
मशहूर अभिनेता गोविंदा के साथ मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हो गई जब उन्होंने गलती से अपने पैर पर ही गोली मार ली। ये घटना तब घटी जब वो कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को रखने की कोशिश की, लेकिन वो उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनके पैर से गोली निकाल दी। गोविंदा की स्थिति अब बेहतर है और वो फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं।
राकेश रोशन ने भी मौत को दी मात
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और अभिनेता राकेश रोशन के साथ साल 2000 में एक ऐसी घटना हुई थी जिसने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। 21 जनवरी को एक संगठन ने उन्हें गोली मार दी थी। ये घटना उनके कार्यालय के पास हुई, जब दो हमलावरों ने उन पर गोली चलाई थी। गंभीर चोटों के बावजूद राकेश रोशन ने हिम्मत नहीं हारी थी और अपने ड्राइवर की मदद से वो तुरंत अस्पताल पहुंचे थे जहां उनका इलाज किया गया और उनकी जान बच गई।
50 सेंट को भी लगी थी गोली
अमेरिकी रैपर कर्टिस ’50 सेंट’ जैक्सन को 24 मई 2000 को क्वींस में उनकी दादी के घर के बाहर नौ बार गोली मारी गई थी। ये हमला एक गैंग के सदस्य ने किया था। रैपर का अस्पताल में करीब 13 दिन इलाज चला। इस दर्दनाक हादसे ने उनके संगीत को काफी हद तक प्रभावित किया। रैपर ने अपनी आत्मकथा में इस दुर्घटना को अपनी जिंदगी का बड़ा टर्निंग प्वाइंट बताया है।
लिल वेन ने खुद को मार ली थी गोली
ड्वेन माइकल कार्टर जूनियर यानी लिल वेन ने भी 12 साल की उम्र में गलती से बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। ये घटना तब हुई थी जब वो अपने घर पर एक मेहमान की बंदूक के साथ खेल रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्होंने जिंदगी की जंग जीत ली।
बॉब मार्ले को भी बनाया था शिकार
रेगे आइकन बॉब मार्ले को 3 दिसंबर 1976 को जमैका में गोली मारी गई थी। राजनीतिक तनाव के चलते उन्हें शिकार बनाया गया था। उनके घर पर हुए हमले में चार लोग घायल हुए थे, लेकिन किसी की भी हमले में जान नहीं गई थी। गौरतलब है बॉब ने गोली लगने के बावजूद उसी दिन एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था जो उनकी हिम्मत और जज्बे को दिखाता है।
यह भी पढ़ें: Govinda के साथ हुए हादसे पर बॉलीवुड के ‘खान’ का बयान, गोली लगने का सुनते ही हुए शॉक्ड
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines