Famous Singer Responds to Skin Bleaching Rumours: सोशल मीडिया पर सेलेब्स को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। यूजर्स भी सितारों पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में एक मशहूर सिंगर को ट्रोल किया गया। हालांकि अब सिंगर ने लोगों को उनके सवालों का मुंहतोड जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है?
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मशहूर अमेरिकी रैपर कार्डी बी ने अपने एक्स पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में कार्डी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही इस तस्वीर में रैपर के साथ एक और महिला नजर आ रही है, जो कार्डी के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए है। पोस्ट को शेयर करते हुए कार्डी ने इसके कैप्शन में लिखा कि आपके दोस्तों के बारे में क्या? इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि तस्वीर में नजर आ रही महिला उनकी दोस्त है। हालांकि कार्डी को इस पोस्ट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
कार्डी ने बताई सच्चाई
एक यूजर ने इस पोस्ट को रि-शेयर करते हुए लिखा कि क्या कार्डी अपनी स्किन को ब्लीच करवा रही हैं? अब कार्डी ने यूजर से इस बेतुके सवाल का करारा जवाब दिया है। कुछ समय पहले कार्डी ने यूजर के पोस्ट को रि-शेयर करते हुए लिखा कि प्रेग्नेंट होने पर ब्लीचिंग? आप सब इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं? मैं प्रेग्नेंट हूं और एनीमिया से भी पीड़ित हूं।
यूजर्स को मुंहतोड जवाब
रैपर ने आगे लिखा कि यह बच्चा मेरे शरीर की सारी एनर्जी ले रहा है और मेरी बॉडी पीली हो रही है। मेरी आंखें अंदर आ रही हैं और नसें भी हरी हो रही हैं। धूप में जाते ही मुझे तेज गर्मी लगती है और चक्कर आते हैं… प्लीज इस तरह की बेवकूफी वाली चीजों के बारे में सोचना बंद करें। गौरतलब है कि इसके पहले भी कार्डी ने अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था।
सिंगर के साथ हुआ था हादसा
जी हां, कुछ दिन पहले ही रैपर ने खुलासा किया था कि उनके साथ एक हादसा हुआ था, जिसमें वो अपने बच्चे को खो देती। इस बारे में बात करते हुए कार्डी ने बताया कि मैं सीढ़ियों से नीचे जा रही थी, लेकिन इस दौरान मेरा पैर फिलस गई और मैं खुद को गिरने से रोक रही थी, लेकिन मैं गिर गई। मेरी हालत ऐसी थी कि मैं उठ भी नहीं पा रही थी और मेरे पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा था।
तीसरे बच्चे को जन्म देंगी रैपर
कार्डी ने आगे कहा कि इस घटना के बाद उनका कुछ समय इलाज चला और बच्चा ठीक थी। बता दें कि मशहूर रैपर कार्डी बी अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इसके पहले रैपर का 2 साल का लड़का और 6 साल की बेटी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार कार्डी बेटे को जन्म देती हैं या बेटी को?
यह भी पढ़ें- Bharti Singh को सरेआम किसने किया Kiss? पति नहीं तो किसके संग बनती है कॉमेडियन की ‘वाइब’?
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
48 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines