ऑपरेशन सिंदूर के बाद पॉपुलर एक्ट्रेस फलक नाज ने एक बेहद कंट्रोवर्शियल वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने खुद मुस्लिम होकर बाकी मुसलमानों पर सवाल उठाए हैं। अब फलक नाज का वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हिंदू हो या मुस्लिम उनकी बातें सुन सभी के कान खड़े हो गए हैं। फलक नाज ने अब किस बात पर मुसलमानों को फटकार लगाई है? चलिए अब ये भी जान लेते हैं।
पाकिस्तानी फॉलोअर्स गिरने के डर से चुप हैं मुस्लिम एक्टर्स?
फलक नाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मैं वीडियो बनाना नहीं चाहती थी, लेकिन मैं कंट्रोल नहीं कर पाई। मुझे बहुत अफसोस और गुस्सा है उन लोगों पर, जो मेरे साथी मुस्लिम एक्टर्स हैं, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। शायद इस डर से कि उनकी टारगेट ऑडियंस बहुत बड़ी मात्रा में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आती है, उनके फॉलोअर्स न गिर जाएं। उनके अकाउंट की रीच न गिर जाए। उन लोगों को बुरा न लग जाए? मैं ये सोच रही थी कि क्यों हमारे देश में हमारे जो हिंदू भाई-बहन हैं, वो मुस्लिमों पर भरोसा क्यों नहीं कर पाते?’
भारत में हिन्दुओं को मुसलमानों पर क्यों नहीं भरोसा?
फलक नाज ने आगे कहा, ‘मुझे जवाब अब समझ आ रहा है, वो इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि जब इस तरह के हालात पैदा होते हैं न, तो इन लोगों की वजह से जो कुछ मेरे मुस्लिम भाई-बहन हैं इस इंडस्ट्री के अंदर (बाकी का तो मुझे पता नहीं) वो ऐसे वक्त में कुछ बोलते ही नहीं हैं। तो मुझे ऐसा लगता है कि यकीन आएगा नहीं, यकीन दिलाना पड़ता है। आपको वो भरोसा कमाना पड़ता है और शायद यही कारण है कि कहीं न कहीं कि उनको भरोसा नहीं है हमारी कौम पर। बहुत अफसोस है मुझे कि आप नारे लगाते हैं अपने मुसलमान होने पर, आप बताते हैं कि हमसे बड़ा मुसलमान कोई नहीं है। मुस्लिम के अंदर तो ये बोला गया है कि सबसे पहले मोहब्बत आप अपने देश से करो, उसके बाद आप बाकि चीजें सोचो। तो कहां है वो मोहब्बत? कहां गई वो जज्बा?’
यह भी पढ़ें: ‘आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है…’, Ali Fazal किसके लिए हुए इमोशनल?
फलक ने पूछा- तुम्हारा खून क्यों नहीं खोल रहा?
फलक नाज ने आगे बहादकते हुए कहा, ‘अगर आप पाकिस्तानी आवाम से इतने ज्यादा ऑब्सेस्ड हैं, तो मैं आपकी बात रखती हूं… जरा सीखिए उन पाकिस्तान के बड़े-बड़े एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने इंडिया में खूब काम किया और बहुत बड़ी तादाद में उनके फॉलोअर्स हैं। मैं कुछ लोगों को फॉलो करती थी, तो वो लोग वहां बैठकर अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि उनके देश की तरफ से ही शुरुआत हुई थी, लेकिन तब भी वो सपोर्ट कर रहे हैं, तो तुम्हारा खून क्यों नहीं खोल रहा? तुम क्यों नहीं कर पा रहे हो अपने देश को सपोर्ट? तुम्हारा देश तो हर तरह से तुम्हारे साथ है। बहुत अफसोस की बात है कि कुछ नहीं बोल रहे हैं। मजाल है किसी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कुछ डाला हो? अगर इस देश में रह रहे हो, तो इसके लिए कुछ करो। कहीं तो काम आओ।’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines