Faisal Shaikh on Bigg Boss: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख (मिस्टर फैसु) अपना नया शो ‘इनसाइडर विद फैसु’ लेकर आ चुके हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है जिसके पहले एपिसोड में बिग बॉस ओटीटी 3 के एक्स कंटेस्टेंट विशाल पांडे नजर आए। शो के दौरान फैसल ने सबसे पहले विशाल से पूछा कि ‘क्या बिग बॉस स्क्रिप्टेड हैं?’ इस पर विशाल ने कहा कि ‘कंटेस्टेंट्स के लिए बिल्कुल रियल है।’ बातचीत के दौरान फैसल ने कहा कि वह बिग बॉस में जाना चाहते हैं।
क्या बिग बॉस में जाएंगे फैसल?
बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद ‘बिग बॉस ओटीटी’ के चौथे सीजन की चर्चा शुरू हो गई है। बात करें फैसल शेख की तो वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में पहले ही नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपनी कुकिंग का तड़का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने शो ‘इनसाइडर विद फैसु’ में फैसल शेख ने बिग बॉस में जाने की ख्वाहिश जताई है, इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ में एंट्री लेंगे?
यह भी पढ़ें: 5 Oscar जीत चुकी Anora की कहानी क्या? OTT पर कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
क्या बोले फैसल शेख?
विशाल पांडे से बातचीत करते हुए फैसल शेख ने कहा, ‘मुझे बिग बॉस में जाने से पहले दो-तीन टिप्स दे देना।’ इस पर विशाल ने पूछा कि क्या वह जा रहे हैं? फैसल ने कहा, ‘तुम्हें क्या लगता है कि मुझे जाना चाहिए बिग बॉस?’ विशाल कहते हैं, ‘आपको जाना है तो जाओ लेकिन आप जीत नहीं पाओगे।’
फैसल शेख आगे कहते हैं, ‘विशाल तुमको पता है कि मैं बिग बॉस का बहुत बड़ा फैन हूं। अगर तुम्हें मौका मिले कि मेरी मम्मी को मनाने का क्योंकि वह मुझे नहीं जाने देना चाहती हैं, तो कैसे करोगे?’ इस पर विशाल मजाक में कहते हैं, ‘आंटी आपने फैसु को बिग बॉस में नहीं भेजने का जो फैसला लिया है, उस पर डटे रहो लेकिन फैसल बहुत अच्छा खाना बना रहा है। इसलिए आंटी इसे जाने दो।’
इस बात का जताया डर
विशाल पांडे आगे कहते हैं कि फैसल शेख बहुत अच्छा खाना बनाते हैं तो बिग बॉस में लोगों को मौका मिलना चाहिए उनके हाथ का खाना खा सकें। इस पर फैसल शेख कहते हैं, ‘मैं भी अब हल्का-फुल्का सोच रहा हूं कि बिग बॉस में जाऊं। हालांकि उस घर में मैं खुद को इमेजिन नहीं कर पा रहा हूं। मुझे डर है कि कहीं फैंस मेरा कुछ और साइड न देख लें।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
41 mins agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
3 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
4 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
5 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
23 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines