सोशल मीडिया के स्टार फैजल शेख ने हाल ही में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के साथ एक पॉडकास्ट में दिल की बात की है। फराह खान ने जब इस दौरान फैजल शेख से पूछा कि वो बिग बॉस क्यों नहीं कर रहे हैं। फराह ने फैसू से पूछा कि वो कब कर रहे हैं बिग बॉस, तो इस पर फैजल शेख ने उन्हें अपना सबसे बड़ा डर बता दिया। आखिर क्या है फैजल शेख का सबसे बड़ा डर, चलिए आपको बताते हैं।
फैजल शेख ने बताया सबसे बड़ा डर
दरअसल जब फैजल से फराह खान ने पूछा कि वो बिग बॉस में कब दिखेंगे तो इस पर फैजल ने कहा कि मैम बिग बॉस आप बताइए क्या मुझे जाना चाहिए। इस पर फराह खान फैसू को कहती हैं कि बिल्कुल असली फैजल शेख कौन है, ये पूरी दुनिया को पता होना चाहिए। इसलिए फैजल तेरे को जाना ही चाहिए। क्योंकि तू दिल वाला बंदा है, इसलिए तेरी ये अच्छी साइड ऑडियंस को भी दिखनी चाहिए।
बिग बॉस क्यों नहीं जाना चाहते फैसू?
आगे बात करते हुए फैसू ने बताया कि उन्हें सबसे बड़ा डर क्या लगता है। मिस्टर फैसू ने कहा कि वो ज्यादा चिल्लाने वाले इंसान नहीं हैं इसलिए उन्हें लगता है कि वो क्या ही करेंगे उस शो में जाकर। इसके अलावा फैजल ने कहा कि मैम मैंने अब तक दो शोज किए हैं और दोनों ही शोज में मैं फिनाले तक पहुंचा हूं। लेकिन जीता नहीं हूं, इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि इसमें भी ऐसा ही ना हो जाए।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हुई अच्छी बॉन्डिंग
फराह ने ऐसा सुनकर फैसू से कहा कि नहीं जो तू यूनिवर्स में डालेगा तेरे साथ वैसा ही होगा। आपको बता दें फराह खान ने कहा कि तू पॉजिटिव और अच्छा सोच, तेरे साथ भी अच्छा ही होगा। फराह और फैजल शेख के बीच शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर काफी प्यारी और स्टॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अब शो का फिनाले वीक चल रहा है और पांच फाइनलिस्ट इस वक्त एक दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, फैजल शेख, निक्की तंबोली और राजीव अदातिया में से कोई एक शो का विजेता बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: एक सीन के जब महज 11 रुपये लेते थे मनोज कुमार, जिदंगी से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
59 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines