बिग बॉस करने से फैजल शेख को क्यों परहेज? फराह खान को बताया अपना सबसे बड़ा डर

Faisal Shaikh

Faisal Shaikh

सोशल मीडिया के स्टार फैजल शेख ने हाल ही में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के साथ एक पॉडकास्ट में दिल की बात की है। फराह खान ने जब इस दौरान फैजल शेख से पूछा कि वो बिग बॉस क्यों नहीं कर रहे हैं। फराह ने फैसू से पूछा कि वो कब कर रहे हैं बिग बॉस, तो इस पर फैजल शेख ने उन्हें अपना सबसे बड़ा डर बता दिया। आखिर क्या है फैजल शेख का सबसे बड़ा डर, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

फैजल शेख ने बताया सबसे बड़ा डर 

दरअसल जब फैजल से फराह खान ने पूछा कि वो बिग बॉस में कब दिखेंगे तो इस पर फैजल ने कहा कि मैम बिग बॉस आप बताइए क्या मुझे जाना चाहिए। इस पर फराह खान फैसू को कहती हैं कि बिल्कुल असली फैजल शेख कौन है,  ये पूरी दुनिया को पता होना चाहिए। इसलिए फैजल तेरे को जाना ही चाहिए। क्योंकि तू दिल वाला बंदा है, इसलिए तेरी ये अच्छी साइड ऑडियंस को भी दिखनी चाहिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arbaz Khan💠 (@itz_faisus_arbaaz)

बिग बॉस क्यों नहीं जाना चाहते फैसू?

आगे बात करते हुए फैसू ने बताया कि उन्हें सबसे बड़ा डर क्या लगता है। मिस्टर फैसू ने कहा कि वो ज्यादा चिल्लाने वाले इंसान नहीं हैं इसलिए उन्हें लगता है कि वो क्या ही करेंगे उस शो में जाकर। इसके अलावा फैजल ने कहा कि मैम मैंने अब तक दो शोज किए हैं और दोनों ही शोज में मैं फिनाले तक पहुंचा हूं। लेकिन जीता नहीं हूं, इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि इसमें भी ऐसा ही ना हो जाए।

विज्ञापन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हुई अच्छी बॉन्डिंग

फराह ने ऐसा सुनकर फैसू से कहा कि नहीं जो तू यूनिवर्स में डालेगा तेरे साथ वैसा ही होगा। आपको बता दें फराह खान ने कहा कि तू पॉजिटिव और अच्छा सोच, तेरे साथ भी अच्छा ही होगा। फराह और फैजल शेख के बीच शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर काफी प्यारी और स्टॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अब शो का फिनाले वीक चल रहा है और पांच फाइनलिस्ट इस वक्त एक दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, फैजल शेख, निक्की तंबोली और राजीव अदातिया में से कोई एक शो का विजेता बन जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ