सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने फिनाले से बस कुछ दिन दूर है। फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सेलिब्रिटी कुक्स को आए दिन नए-नए चैलेंज का सामना करना पड़ा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में शेफ कुणाल कपूर ‘वन पॉट कुकिंग चैलेंज’ लेकर आए जिसके तहत सभी सेलिब्रिटी कुक्स को चार एलिमेंट्स के साथ अपनी डिश तैयार करनी थी। हालांकि ये डिश उन्हें सिर्फ एक बर्तन में पकानी थी। इस चैलेंज को जीतने वाले को सबसे बड़ा एडवांटेज मिला है। ये चैलेंज जिस सेलिब्रिटी कुक ने जीता है, वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैसल शेख हैं।
क्या था इस हफ्ते का चैलेंज?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी और फैसल शेख ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी डिश बनानी शुरू की। जैसे ही सभी ने लगभग आधी डिश तैयार कर ली, तभी जज फराह खान ने एक ट्विस्ट दिया और सेलिब्रिटी कुक्स की डिश को आपस में बदल दिया। इस तरह तेजस्वी प्रकाश को निक्की तंबोली की डिश दे दी गई जबकि गौरव खन्ना-उषा ताई और राजीव-अर्चना की डिश अदला-बदली हो गई। फैसल शेख ने पिछली डिश काफी अच्छी बनाई थी। इसलिए उन्हें इस ट्विस्ट से दूर रखा गया।
यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले से पहले आपस में क्यों भिड़े कंटेस्टेंट्स? फूट-फूटकर रोईं उषा ताई
फैसल को क्या मिला एडवांटेज?
फैसल शेख ने ‘वन पॉट कुकिंग चैलेंज’ को जीत लिया। उनकी डिश ‘मम्मी का चिकन’ जज शेफ रणवीर बरार, कुणाल कपूर और फराह खान को सबसे ज्यादा पसंद आई। सबसे अच्छी डिश बनाने के लिए फैसु को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का सबसे बड़ा एडवांटेज मिला। वह इस पूरे हफ्ते के लिए सेफ हो गए। यही नहीं उनका ब्लैक एप्रन भी व्हाइट एप्रन में बदल गया।
क्या बोले शेफ रणवीर बरार?
शेफ रणवीर बरार ने डिश की तारीफ करते हुए कहा कि ‘जब फैसल सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में आए थे, तब मुझे लगा था कि फैसु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और रील बनाते हैं। रियलिटी शोज करते हैं। यहां भी वह रियलिटी शो सोचकर ही आए होंगे लेकिन फैसु ने मुझे गलत साबित किया है।’ बता दें कि पिछले हफ्ते के चैलेंज में भी फैसल शेख की डिश ने बेस्ट डिश का खिताब जीता था। कहना गलत नहीं होगा कि वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines