सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने फिनाले के जितने करीब आता जा रहा है, सेलिब्रिटी कुक्स का कंपटीशन मुश्किल होता जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि मुश्किल टास्क का सामना करते हुए भी सेलिब्रिटी कुक्स अपनी कुकिंग से जज को इम्प्रेस कर रहे हैं। पिछले दिनों तेजस्वी प्रकाश ने फिनाले से पहले बड़ी अचीवमेंट हासिल की थी जब उनकी डिश न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट के मेन्यू में शामिल हुई थी। अब फैसल शेख ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। उनकी डिश को पॉपुलर शेफ जोरावर कालरा के रेस्टोरेंट के होली स्पेशल मेन्यू में शामिल किया गया है।
सेलिब्रिटीज को मिला होली स्पेशल चैलेंज
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में सभी सेलिब्रिटी कुक्स को होली स्पेशल चैलेंज दिया गया था। इस चैलेंज में सेलिब्रिटी की फैमिली ने भी हिस्सा लिया। उषा ताई के बेटे ने उनकी कुकिंग में हेल्प कराई जबकि निक्की तंबोली के पिता उनकी मदद के लिए आए। इसी तरह फैसल शेख के दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अदनान शेख अपने दोस्त की मदद के लिए आए। सभी सेलिब्रिटी कुक्स को चैलेंज देने के लिए फेमस शेफ जोरावर कालरा बतौर गेस्ट शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी प्रकाश की एक और उपलब्धि, ऑस्ट्रेलियन मास्टरशेफ से मिलीं एक्ट्रेस तो फैंस खुशी से झूमे
इस सेलिब्रिटी की डिश हुई शामिल
शेफ जोरावर कालरा ने ब्लैक एप्रन चैलेंज में शामिल हुए राजीव अदातिया, उषा नाडकर्णी, फैसल शेख और अर्चना गौतम से कहा कि उन चारों में से जिसकी डिश उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आएगी वह उसकी डिश को अपने रेस्टोरेंट के होली स्पेशल मेन्यू में उसके नाम से शामिल करेंगे। इस मौके का फायदा फैसल शेख ने उठाया। वैसे तो चारों सेलिब्रिटी कुक्स की डिश सबसे अच्छी थी लेकिन शेफ जोरावर कालरा को फैसु की डिश सबसे ज्यादा पसंद आई।
हर साल होली के मेन्यू में परोसी जाएगी
शेफ जोरावर कालरा ने कहा कि वह फैसल शेख की डिश को पूरे इंडिया में स्थित अपने किसी भी एक फर्जी कैफे के होली स्पेशल मेन्यू में शामिल करेंगे वो भी उनके नाम के साथ। शेफ ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि फैसु की ये स्पेशल डिश कभी भी उनके रेस्टोरेंट के मेन्यू से हटेगी। बता दें कि फैसु ने ‘नान गोश्त’ डिश बनाई थी जिसका नाम उन्होंने ’07 नान गोश्त’ रखने की बात शेफ जोरावर से कही। बता दें कि 07 फैसल शेख की टीम ग्रुप का नाम है।
ब्लैक एप्रन चैलेंज में कौन हुआ बाहर
बता दें कि होली स्पेशल चैलेंज शुरू होने से पहले दीपिका कक्कड़ ने हेल्थ इश्यू की वजह से सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को क्विट कर दिया था। ऐसे में ब्लैक एप्रन चैलेंज फेस करने वाला कोई भी सेलिब्रिटी एलिमिनेट नहीं हुआ। अब शो में सिर्फ गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी और फैसल शेख बचे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines