Mr. Faisu Trolled: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को बीते दिन अहमदाबाद के केडी अस्पताल से छुट्टी मिली है। एक्टर IPL मैच के लिए गुजरात पहुंचे थे, जहां वो हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। तबियत बिगड़ने के बाद शाहरुख को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब एक्टर काफी हद तक ठीक हैं। इस बीच सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू ने एक्टर के हीट स्ट्रोक पर बात की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही साथ उनकी जमकर क्लास भी लगा रहे हैं। मिस्टर फैजू का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मिस्टर फैजू का वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रिपोर्टर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू से कहता है कि कल शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक हो गया था। ऐसे में आप खुद को कैसे संभालते हैं? और आपको अपने फैंस के लिए क्या कहना है? इसपर मिस्टर फैजू ने कहा, ‘बहुत ज्यादा ह्यूमिडिटी है और पता नहीं किसका कब टाइम आ जाए। किसके साथ कैसी सिचुएशन आ जाए?’
मिस्टर फैजू ने आगे कहा, ‘वो शाहरुख खान सर हैं, उम्मीद हैं कि उन्होंने इस सिचुएशन को काफी अच्छी तरह से डील किया होगा। मैं यही कहना चाहूंगा कि बहुत ज्यादा ह्यूमिडिटी है। आप लोग खुद को बचाकर रखो।’ इसके अलावा उन्होंने फैंस को राय भी दी। फैजू ने कहा, ‘आप लोग मटके में पानी डालो। उस पानी को पीने का अपना मजा है। घर पर रहो और गर्मी से बचो।’
यह भी पढ़ें: लिव-इन में रहीं, शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट; Natasa Stankovic कौन? शादी के 4 साल बाद Hardik Pandya से हो रहीं अलग!
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे ट्रोल
मिस्टर फैजू के इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बोल रहा है? कब किसका टाइम आ जाए?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिर आपके हेटर्स का क्या होगा? वो तो वैसे ही जलते हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे भाई आप क्या बोल रहे हो? याद रखो कि शाहरुख खान के बारे में बात कर रहे हो।’ वहीं कुछ यूजर्स उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए भी कह रहे हैं।
गौरतलब है कि मिस्टर फैजू की सोशल मीडिया पर काफी लंबी फैन-फॉलोइंग है। पिछले दिनों उनके शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू की खबर आई थी। दरअसल, फैजू फराह खान के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की थी। इस दौरान फराह ने उनसे कहा था कि हो सकता है मैं तुम्हें शाहरुख खान के साथ एक प्रोजेक्ट में कास्ट कर लूं। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि मिस्टर फैजू शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines