हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'यहां तो बहुत खामोशी है...', भारत-पाक तनाव के बीच एक्टर Faisal Rehman का बयान

पाकिस्तानी एक्टर फैसल रहमान ने भारत-पाक टेंशन पर बयान दिया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर फैसल ने इस पर क्या कहा है?

विज्ञापन
Faisal Rehman

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। एक तरफ पाकिस्तान पर भारत के गुस्से की गाज गिर रही है, तो दूसरी ओर पाक भी हिंदुस्तान की सख्ती से तिलमिलाया हुआ है। इस बीच अब पाक एक्टर फैसल रहमान ने भी इस टेंशन पर अपना बयान दे दिया है। आइए जानते हैं कि फैसल रहमान का इस सब पर क्या कहना है?

फैसल रहमान का बयान

दरअसल, lougpakistan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने फैसल रहमान को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि मैं भारत-पाकिस्तान सीमा पर हूं। देखना चाहता था आखिर क्या है लेकिन यहां तो बहुत खामोशी है, जंग का दूर-दूर तक निशान नहीं है। फैसल रहमान ने ये बयान पहलगाम हमले के बाद दिया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि उधर ही रहना, एक-दो महीना। दूसरे यूजर ने कहा कि बॉर्डर के उस पार जाकर देख आते। तीसरे यूजर ने कहा कि जंग बॉर्डर पर नहीं अपने ही मुल्क के लोगों के बीच है। एक और यूजर ने कहा कि वेट एंड वॉच, सब पता लगेगा। एक और यूजर ने कहा कि बॉर्डर क्रॉस करके अपडेट करना। एक और यूजर ने कहा कि आपको आराम करने की जरुरत है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

Faisal Rehman

भारत हुआ सख्त

गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर सख्त रवैया अपनाया है और पाक की कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया है। हिंदुस्तान के इस फैसले का असर साफ देखने को मिल रहा है क्योंकि पाक भी भारत की कई चीजों को बैन कर चुका है। साथ ही वहां के स्टार्स भी इंस्टा बैन पर रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Housefull 5 का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग LAAL PARI रिलीज, आते ही इंटरनेट पर हुआ वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें