Extra Marital Affair Movies And Web Series: फिल्में हो या वेब सीरीज अब तक कई कहानियां देखने को मिली हैं, जिसमें पति और पत्नी के रिश्ते को तार-तार होता दिखाया गया है। कहते हैं कि ये रिश्ता विश्वास की डोर पर टिका होता है लेकिन आजकल बहुत कम शादियां हैं, जिसमें विश्वास नाम का शब्द होता है। आमतौर पर डिवोर्स होने का कारण ही धोखा और फरेब देखने को मिलता है है। असल जिंदगी के इन किस्सों को अक्सर ही कहानियों के तौर पर फिल्मों में उकेरा जा रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिनमें लीड एक्टर्स को पराए मर्द के साथ इंटीमेट होते हुए दिखाया गया है। ये फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।
Hasseen Dillruba
तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ कुछ ऐसी ही कहानी बयां करती है, जिसमें शादीशुदा महिला अपने पति को धोखे में रखकर उसके ही छोटे भाई के साथ संबंध बनाती है। जब उसके पति को सच्चाई का पता चलता है तो वो टूट जाता है। प्यार और धोखे की इस कहानी का अगला पार्ट ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ आज 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
Rustom
अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘रुस्तम’ भारतीय नौसेना अधिकारी कमांडर रुस्तम पावरी की है। उनकी बहुत ही खूबसूरत पत्नी सिंथिया पावरी होती हैं, जिनके साथ वो खुशहाल जिंदगी जीते हैं। उनकी जिंदगी में भूचाल तब आता है, जब उन्हें पता चलता है कि उनकी पत्नी का अफेयर उन्हीं के दोस्त विक्रम मखीजा के साथ चल रहा होता है। दोनों में शारीरिक संबंध तक बन जाता है। ये फिल्म असल जिंदगी में पारसी नौसेना कमांडर कवास मनेकशॉ नानावटी की लाइफ पर आधारित है।
Manmarziyaan
तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘मनमर्जियां’ भी कुछ ऐसी ही कहानी है, जिसमें रूमी बनी तापसी अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंटीमेट होती हैं। शादी के बाद भी उनके मन से बॉयफ्रेंड के लिए प्यार खत्म नहीं होता।
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर Phir Aayi Hasseen Dillruba, दर्शकों पर चला जादू या हुईं फेल? पढ़ें रिव्यू
Mirzapur
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद ‘मिर्जापुर’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज में सबसे ज्यादा अटेंशन बीना भाभी (रसिका दुग्गल) ने लूटा है, जो अपने पति अखंडानंद त्रिपाठी को धोखे में रखने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। पहले नौकर और फिर ससुर सभी के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं।
She
नेटफ्लिक्स पर मौजूद वेब सीरीज ‘शी’ एक गरीब महिला कॉन्स्टेबल की कहानी है, जिसे ड्रग माफिया को पकड़ने का जिम्मा सौंपा जाता है। इसके लिए महिला कांस्टेबल को एंटी नारकोटिक्स ग्रुप में शामिल किया जाता है। इस मिशन के दौरान उने एक वेश्या के रूप में रहते हुए काम करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines