Netflix movie The Heart Knows Review: नेटफ्लिक्स पर 30 मई 2025 को रिलीज हुई फिल्म द हार्ट नोज़ (The Heart Knows) अर्जेंटीना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। मार्कोस कार्नेवाले द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म की कहानी एक हार्ट ट्रांसप्लांट से जुड़ी है। कहानी के सार में मध्यम वर्गीय व्यक्ति की मौत के बाद उसका हार्ट एक अमीर बिजनेसमैन की नेचर में जबरदस्त बदलाव करता है और वह अपने डोनर की विधवा पत्नी की तरफ अट्रैक्ट हो जाता है। विधवा पत्नी के रूप में जूलिएटा डियाज़ की अभिनय क्षमता फिल्म का मुख्य आकर्षण है जो वालेरिया के किरदार को गहराई देती है। हल्की-फुल्की भावनात्मक कहानी पसंद करने वालों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी।
हार्ट ट्रांसप्लांट से जुड़ी है कहानी
फिल्म की कहानी पिछले छह वर्षों से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित एक स्वार्थी बिजनेसमैन जुआन मैनुअल के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी बीमारी को प्रियजनों से छिपाता है। एक दिन टेनिस खेलते समय उसे दिल का दौरा पड़ता है और डॉक्टर उसका हार्ट ट्रांसप्लांट करते हैं। सर्जरी सफल होती है, लेकिन इसके बाद जुआन का स्वभाव बदल जाता है। वह स्वार्थीपन छोड़ खुशमिजाज बन जाता है। अचानक बदले स्वभाव से उसका परिवार भी हैरान है।
डोनर की विधवा पत्नी की तरफ अट्रैक्शन
जुआन अपने डोनर की तलाश करते करते उसी सोसायटी में पहुंच जाता है, जिसे वह खुद ही तोड़ना चाहता था और सोसायटी उसके खिलाफ थी। पहचान छिपाकर वह सोसायटी के लोगों से मिलता है और उनकी मदद करता है। इसी बीच उसकी मुलाकात डोनर की विधवा पत्नी वैलेरिया से मिलता है और उसकी तरफ अट्रैक्ट हो जाता है, लेकिन वह यह छिपाता है कि उसके सीने में वैलेरिया के पति पेड्रो का दिल धड़क रहा है। कहानी इस रहस्य, प्रेम और सामुदायिक भावना के इर्द-गिर्द घूमती है।
अब जानें वैलेरिया की कहानी
वालेरिया के पति पेड्रो का एक सड़क हादसे में ब्रेन डेड हो जाता है। वह अपने जन्मदिन के दिन यह मुश्किल निर्णय लेती है कि पेड्रो के अंग दान किए जाएं। इसी तरह पेड्रो का हार्ट जुआन को मिलता है, लेकिन वैलेरिया यह बात नहीं जानती। उधर, जुआन पादरी का चचेरा भाई बनकर वैलेरिया के पड़ोस में आता है, क्योंकि उसे डर है कि स्थानीय लोग बाहरी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करेंगे। वह धीरे-धीरे समुदाय के लिए काम करता है। आखिरकार जब वैलेरिया को सच्चाई का पता चलता है तो वह चौंकाने वाला फैसला लेती है। कुलमिलाकर क्लाइमैक्स जबरदस्त है।
फिल्म की कहानी के सार को समझें
फिल्म इस विचार को प्रस्तुत करती है कि प्रेम और मानवीय संबंध मृत्यु के बाद भी जीवित रह सकते हैं। यह थीम दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हृदय प्रत्यारोपण वास्तव में किसी की आत्मा या व्यक्तित्व को बदल सकता है। पेड्रो का हृदय जुआन को न केवल जीवन देता है, बल्कि उसकी भावनाओं और मूल्यों को भी बदल देता है जो वालेरिया और समुदाय के लिए प्यार और समर्पण में प्रकट होता है। यह एक रोमांटिक और आध्यात्मिक कहानी है जो यह सुझाव देती है कि हृदय प्रत्यारोपण न केवल शारीरिक बल्कि भावनात्मक और आत्मिक परिवर्तन भी ला सकता है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines