Exclusive Interview Surendra Pal: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुरेंद्र पाल 90 के दशक के बच्चों के फेवरेट रहे हैं. ‘महाभारत’ के द्रोणाचार्य से लेकर ‘शक्तिमान’ के तमराज किलविश तक का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल ने ऑडियंस को अपने टैलेंट और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है. टीवी की दुनिया में छाने वाले इस सितारे ने 1 या 2 नहीं बल्कि कई किरदार टीवी पर निभाए हैं और ये ही वजह है कि आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, बल्कि उनका नाम ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी है. आज इंडस्ट्री में एक्टर नए कलाकारों के लिए एक मिसाल हैं. टीवी के साथ-साथ सुरेंद्र पाल फिल्मों में भी काम कर ऑडियंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं. उन्होंने ‘एयरलिफ्ट’, ‘लक्ष्य’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी कई फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में पहचान बनाई है. वहीं हाल ही में एक्टर ने News24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में टीवी जर्नी से लेकर फिल्मों तक के सफर के बारे में डिटेल में बातें की. साथ ही एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के युवा एक्टर्स को भी खास मैसेज दिया. आपके सामने पेश हैं सुरेंद्र पाल से हिमानी शर्मा की बातचीत के कुछ अंश…
फिल्मों और टीवी में काम करने का एक्सपीरियंस कितना अलग रहा?
फिल्मों और टीवी में काम करने का एक्सपीरियंस अलग नहीं लगा. मैंने कभी भी सेट पर फोन का इस्तेमाल नहीं किया, हमेशा ही अपने काम पर फोकस किया और ऑडियंस को एंटरटेन करनी के बारे में हमेशा सोचा. आज के दौर में मैं अपने काम के प्रति काफी सीरियस हूं और फोन से दूर ही रहता हूं. ये फोन इंसान को डिस्ट्रेक्ट करते हैं. मैं कभी भी शूटिंग के दौरान फोन को साथ नहीं रखता. शूटिंग के दौरान फ्री टाइम में भी मैं फोन से दूर ही रहता हूं.
आज की युवा पीढ़ी के कलाकारों को आप क्या सलाह देना चाहेंगे?
आज की युवा पीढ़ी के कलाकारों को मैं ये ही सलाह देना चाहूंगा कि अपने ऊपर भरोसा रखें और अपने काम के प्रति हमेशा पॉजिटिव रहें. एक्सपीरियंस से ही आपका करियर इंडस्ट्री में मजबूत होता है. कोई भी किरदार छोटा नहीं होता, हर किरदार आपको कुछ सीख दे जाता है. कुछ लोग होते हैं जो समझते हैं कि अगर वो अपनी उम्र से बड़ा किरदार निभाएंगे या फिर ऐसा कोई किरदार निभाएंगे जो लीक से हटकर है, वो उनकी इमेज को बदल देगा, लेकिन ये गलत है हमें हर किरदार से नया एक्सपीरियंस मिलता है. आज के जमाने में टैलेंट मैटर करता है तो अपने टैलेंट पर हमेशा भरोसा रखना चाहिए.
‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने के अनुभव को आप आज कैसे याद करते हैं?
‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य बनकर ही मैंने अपना टीवी डेब्यू किया था. ये किरदार मेरे जीवन का पहला किरदार था. वहीं पहले भी इस किरदार को करके काफी अच्छा और बेहतरीन लगा था. आज भी जब मैं उस किरदार को याद करता हूं तो मुझे अच्छा ही फील होता है. ये किरदार ऑडियंस के दिलों में भी अलग छाप छोड़ गया और फैंस मुझे आज इसी किरदार से जानते हैं. जब मैं सड़क पर चलता हूं तो लोग मुझे कहते हैं कि देखो द्रोणाचार्य जा रहे हैं. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि लोग मेरे पहले किरदार को आज भी याद रखते हैं.
हेयर ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी कैसी रही?
हेयर ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अच्छा डॉक्टर, अच्छा क्लिनिक और अच्छा अस्पताल मैटर करता है. मुझे भी पहले डर लगा था लेकिन डॉक्टर की हेल्प से मेरे अंदर कॉन्फिडेंस आया. बहुत से लोग हैं जो हेयर ट्रांसप्लांट कराने से डरते हैं, उन्हें लगता है कि जो उनके बचे हुए बाल हैं वो भी खराब हो जाएंगे. मैं भी पहले डरता ही था, लेकिन मैंने यूजेनिक्स हेयर साइंस पर भरोसा किया और मैं रिजल्ट से आज बहुत खुश हूं. पहली बार में ही उन्होंने मुझे 100% रिजल्ट दिया. एक एक्टर के लिए हेयर बहुत जरूर होते हैं, कुछ लोग आज भी हेयर पैच लगाते हैं. मैंने भी अपने शुरुआती दिनों में हेयर पैच लगाया था. मैं बस ये ही बोलना चाहूंगा कि अगर आप भी हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं तो हमेशा अच्छे डॉक्टर के पास ही जाएं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines