kajol Exclusive interview: दिग्गज अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म मां की प्रोमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उन्होंने काफी चैलेंजिंग रोल निभाया है। रियल जिंदगी में भी वे न्यासा और युग की पैरेंटिंग अच्छे से कर रही हैं। काजोल का मानना है कि असली जिंदगी में वह कभी खुशी कभी गम के किरदार में हैं, जहां उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा भी करनी हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करना है। मशहूर माता-पिता के बच्चों को भी मीडिया की लगातार चकाचौंध से दूर रहने की आजादी मिलनी चाहिए।
काजोल ने News24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड में दिए कई सवालों के जवाब दिए। काजोल बोलीं- अपनी पढ़ाई को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं। ज्यादा खबरें या जानकारी मेरी सेहत के लिए अच्छी नहीं। “मैंने धार्मिक कहानियां बहुत सुनी हैं, नानी और मां ने मुझे बहुत कहानियां सुनाई”।
काजोल से पूछे गए सवाल
- फिल्मों में किस तरह के रोल करना चाहती हैं?
- क्यों लिया था फिल्मों से ब्रेक,
- कैसी हुई थी अजय देवगन से मुलाकात,
- अपनी लव स्टोरी को लेकर काजोल ने क्या कहा?
- किंग खान की कौन सी फिल्म को काजोल ने बताया बेस्ट?
- काजोल ने आखिर बता ही दिया अपनी खूबसूरती का राज !
- पेरेंटिंग पर क्या बोलीं काजोल?
- काजोल ने क्यों लिया हॉरर फिल्म में काम करने का फैसला?
- सलमान-शाहरुख़ और आमिर को लेकर पर क्या बोलीं ?
- क्या OTT ने थिएटर कल्चर को खत्म कर दिया? बॉलीवुड को लेकर क्या बोलीं ?
- शाहरुख़ खान की एक्टिंग पर क्या बोलीं?
हॉरर फिल्म को लेकर क्या बोलीं काजोल
काजोल ने हर जॉनर की फिल्म में काम किया है। रोमांटिक फिल्मों में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘फना’, ‘माई नेम इज खान’ उनकी लोकप्रिय फिल्में हैं। अभिनय के साथ-साथ उनकी बेबाकी, आत्मविश्वास और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ाव भी उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। अपकमिंग हॉरर फिल्म मां को लेकर काजोल ने कहा कि फिल्म को शुरू में हॉरर फिल्म के तौर पर नहीं लिखा गया था। बचपन में यह कहानी सुनी थी और मैंने अपने बच्चों को भी इसे सुनाकर डराया है। हमने इसे थ्रिलर के तौर पर लिखना शुरू किया। इसमें किरदार बहुत प्रभावी हैं।
बेटी को मिल रही मीडिया अटेंशन के बारे में खुलकर बात
काजोल ने अपनी बेटी न्यासा देवगन को लगातार मिल रही मीडिया अटेंशन के बारे में खुलकर बात की। काजोल ने माना कि इससे उन्हें पहले परेशानी होती थी और अब भी कुछ हद तक होती है। जब भी न्यासा बाहर निकलती हैं तो वह हमेशा सुनिश्चित करती हैं कि उनके साथ सुरक्षाकर्मी हों। वह जहां चाहे वहां नहीं जा सकती। आप कभी नहीं जानते कि कौन उसका पीछा कर रहा है या वह कहां जा रही है। काजोल ने बताया कि जब न्यासा 14 या 15 साल की थी तब से वे उसकी तस्वीरें खींच रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि यह सही है। काजोल के मुताबिक, 18 साल की उम्र तक वे बच्चे ही रहते हैं। अगर उन्होंने इंडस्ट्री को नहीं चुना है और वे सिर्फ जेनेटिक कोड के कारण ही इस इंडस्ट्री में हैं तो उन्हें यह आजादी मिलनी चाहिए।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines