‘जिगरा’ की रिलीज के बाद एक्टर बिजोऊ थांगजम का नाम अब विवादों में घिर गया है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म के मेकर्स की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने मेकर्स के बर्ताव पर कई सवाल उठाए थे। बिजोऊ के मुताबिक वो इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने के लिए लॉक हुए थे, लेकिन कई महीनों तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके चलते उनके हाथ से दूसरे प्रोजेक्ट्स भी फिसल गए।
इस विवाद के बाद अलिया भट्ट के फैंस ने बिजोऊ पर कई नस्लीय टिप्पणियों का निशाना बनाया। अब बिजोऊ ने न्यूज 24 से खास बातचीत में उन चुनौतियों के बारे में बताया जिनका सामना उन्हें बड़े प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ बोलने के लिए करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ‘अगर मुझे काम खोने का डर होता, तो मैं कभी भी उनके खिलाफ नहीं बोलता। आत्म-सम्मान की कीमत पर मैं काम नहीं कर सकता।’
‘नॉर्थ-ईस्ट एक्टर्स के साथ भेदभाव’
बिजोऊ ने बातचीत करते हुए बताया कि ये दिक्कत सिर्फ ‘जिगरा’ से ही जुड़ी हुई नहीं है, बल्कि नॉर्थ-ईस्ट एक्टर्स के साथ हमेशा ही ऐसा होता है। उन्होंने कहा, ‘कास्टिंग के मामले में हमें हमेशा ऐसा महसूस कराया जाता है जैसे हमपर कोई एहसान किया जा रहा है।’ उन्होंने बताया कि कास्टिंग एजेंसियों के लोग अक्सर उन्हें ‘चाइनीज दिखने वाला अभिनेता’ या ‘नेपाली दिखने वाला अभिनेता’ कहकर बुलाते हैं, जो कि बहुत अपमानजनक है।
अभिनेता ने ये भी कहा कि सेट पर भेदभाव का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ‘किसी भी सामान्य व्यक्ति को स्टूडियो में आने की इजाजत होती है, लेकिन हमें ये साबित करना पड़ता है कि हम प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। ये अपमानजनक है।’
‘जिगरा’ विवाद पर बिजोऊ ने क्या कहा?
‘जिगरा’ विवाद को लेकर एक्टर ने साफ किया कि उनका कोई इरादा किसी को बदनाम करने का नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि मेरा पोस्ट वायरल हो जाएगा। मैं सिर्फ अपने अनुभव साझा कर रहा था।’ बिजोऊ ने बताया कि वो अलिया भट्ट की वजह से इस फिल्म में काम करना चाहते थे क्योंकि वो एक्ट्रेस के फैन हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले इस मुद्दे पर क्यों नहीं बात की, तो उन्होंने कहा कि वो फिल्म के प्रति नेगेटिविटी नहीं फैलाना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: Baba Siddiqui के Funeral से गुस्से में बाहर आए Manish Paul, अंदर जाने को लेकर हुआ विवाद?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
37 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines