हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sushant Singh की तरह बेडरूम में मिली मशहूर एक्टर की बॉडी, क्या नशे की लत बनी मौत की वजह!

Famous Actor Passes Away: फॉर्मर चाइल्ड एक्टर इवान का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। हालांकि अभी तक एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Evan Elligsan passes away

Evan Elligsan Death: फॉर्मर चाइल्ड एक्टर इवान (Evan Elligsan Passes away) का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। हालांकि अभी तक एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन महज 35 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

हफ़पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इवान अपने कमरे में मृत पाए गए है। साथ ही बताया गया कि इवान नशे के आदी थे और इससे जूझ रहे थे। हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।

एक्टर की मौत की वजह साफ नहीं

बता दें कि इवान एलिंग्सन बेहद शानदार कलाकार थे। फैंस को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती थी, लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर के निधन से परिवार और फैंस में शोक की लहर है। साथ ही हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैसे तो इवान की मौत की वजह साफ नहीं हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि वो नशे की लत से परेशान थे।

विज्ञापन

24 ऑवर्स के छठे सीजन निभाया अहम रोल

साल 2004 में इवान को मेल गिब्सन द्वारा निर्मित टेलीविजन सीरीज कम्प्लीट सैवेज में काइल सैवेज के लिए चुना गया था, लेकिन इस सीरीज का सब एक ही सीजन आया और इसके बाद बंद हो गई। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने टीवी सीरीज 24 ऑवर्स के छठे सीजन में अहम भूमिका निभाई और दर्शको में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

2001 में की करियर की शुरूआत 

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने साल 2009 में फिल्म “माई सिस्टर्स कीपर” में जेसी फिट्जगेराल्ड का रोल निभाया। इससे भी उन्हें अलग पहचान मिली। इसके साथ ही उन्होंने अबीगैल ब्रेस्लिन, जेसन पैट्रिक और कैमरून डियाज़ के साथ भी फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इवान ने साल 2001 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola