हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Euro 2024 Final में गलत झंडा लगाने पर ट्रोल हुईं मशहूर सिंगर, यूजर्स बोले- ये इंग्लैंड का फ्लैग कब से?

Katy Perry Trolled: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। सिंगर फुटबॉल मैच में इंग्लैंड को सपोर्ट कर रही थीं लेकिन उन्होंने फ्लैग दूसरे देश का दिखा दिया।

विज्ञापन
Katy Perry.

Katy Perry Trolled: हॉलीवुड की फेमस सिंगर और सॉन्ग राइटर केटी पेरी को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। आलम ये है कि लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल, ये सब उस वक्त से शुरू हुआ जब केटी पेरी न यूरो फाइनल में इंग्लैंड के लिए अपना समर्थन जारी किया लेकिन जिस फ्लैग का यूज किया गया वो गलत था। दूसरे देश का फ्लैग यूज करने के बाद सिंगर अब हंसी का पात्र बन गई हैं। बता दें कि केटी पेरी इंग्लैंड और स्पेन के बीच होने वाले फुटबॉल मैच के लिए बर्लिन में पहुंची थीं, जहां उनसे ये चूक हो गई।

इंग्लैंड को सपोर्ट कर रही थीं एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की सिंगर केटी पेरी बीते दिन 14 जुलाई को बर्लिन पहुंची थीं। यहां वो इंग्लैंड और स्पेन के बीच हो रहे फुटबॉल मैच को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं। मैच से पहले केटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने घोषणा की कि ‘फुटबॉल घर आ रहा है।’ इस पोस्ट के साथ केटी ने गलती से यूनाइटेड किंगडम के फ्लैग का इमोजी शेयर किया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से एलिमिनेट होते ही तिलमिलाईं ‘वड़ा पाव गर्ल’, बोलीं- जब तक घर में रहीं मुझे सिर्फ…

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

जब केटी पेरी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स का उसपर ध्यान गया। इसके बाद ही केटी की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। ऐ यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंग्लैंड खेल रहा है, यूके नहीं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह इंग्लैंड का फ्लैग है। मुझे यकीन है कि बाकी यूके इंग्लैंड के लिए जयकार नहीं करने वाला है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये इंग्लैंड का फ्लैग कब से हो गया? बहन अगली बार से सही फ्लैग का इस्तेमाल करना।’

सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग

कुल मिलाकर केटी पेरी को सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट की वजह से काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। गौरतलब है कि केटी पेरी हॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। उनके गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनके 206 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें