World’s Highest Grossing Movie: हाॅलीवुड की टॉप फिल्मों की बात जब भी आती है तो एवेंजर, अवतार, स्पाइडर-मैन और टाइटैनिक जैसी फिल्मों के नाम दिमाग में आते हैं। आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने 1982 में रिलीज होकर नया इतिहास रच दिया था। बहुत कम बजट में बनी इस फिल्म ने बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई करते हुए ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया जो एक दशक तक बरकरार रहा। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म ना एक्शन थी और ना थ्रिलर या कॉमेडी। इस साइंस-फिक्शन फिल्म का नाम ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ था जो साल 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
क्या है फिल्म की कहानी?
स्टीवन स्पीलबर्ग के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ खासतौर पर बच्चों के लिए थी। फिल्म में एक युवा अमेरिकी लड़के की धरती पर फंसे एलियन से दोस्ती हो जाती है। यहीं से फिल्म की कहानी मजेदार मोड़ लेती है। इस फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं था। फिल्म में सिर्फ 3 बच्चे थे और कहानी उन्हीं तीनों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।
बजट से 8 गुना ज्यादा की कमाई
फिल्म ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ को कुल 10 करोड़ रुपये था लेकिन रिलीज होने के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर 685 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की तुलना में ‘स्टार वार्स एपिसोड 2: द एम्पायर स्ट्राइक्स बैक’ का बजट 30 करोड़ रुपये के आसपास था, जबकि ‘रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क’ 20 करोड़ के आसपास में बनाई गई थी। इसके बावजूद बेहद कम बजट वाली ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ ने बड़ी सफलता हासिल की थी।
कुछ साल पहले तक फिल्म ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ की धुंआधार कमाई अकल्पनीय थी। इस फिल्म ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि साल 1993 में फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ रिलीज हुई जिसने 912 मिलियन डॉलर के करीब कमाई की थी। ये बात अलग है कि ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ कुछ और साल तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बच्चों की फिल्म बनी रही थी।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor की ‘Deva’ पहले दिन करेगी दमदार कलेक्शन? क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
4 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीता
बता दें कि फिल्म ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ में उस वक्त 11 साल के हेनरी थॉमस, 15 साल के रॉबर्ट मैकनॉटन और 7 साल के ड्रू बैरीमोर नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी मेलिसा मैथिसन ने लिखी थी। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी बल्कि इसने क्रिटिक की सराहना भी हासिल की थी।
55वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल’ को 9 बार नॉमिनेट किया गया था। इसने 4 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ इसी से इंस्पायर्ड थी। आप इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
59 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines