Esha Deol Slaps Bharat Takhtani: ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) की लव स्टोरी जितनी फिल्मी है उनकी शादी का अंत उतना ही दुखद हो रहा है। आज कपल का रिश्ता जिस मुकाम पर है उसका अंजाम सिर्फ बुरा ही होने वाला है। ईशा देओल ने खुद अब सामने आकर अपनी शादी टूटने का ऐलान कर दिया है। अब एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की छोटी-छोटी डिटेल्स सामने आ रही हैं। साथ ही ऐसे राज भी खुल रहे हैं जो अभी तक दुनिया की नजरों से छिपे हुए थे। वो किस तरह से अपने पति का ख्याल रखती थीं और किन वजहों से इन कपल के बीच दूरियों की शुरुआत हुई इसे लेकर अब तक कई कहानियां सामने आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Dharmendra की बेटी को करने पड़े पति के कपड़े प्रेस, करोड़पति होने पर भी क्यों किए घर के काम?
भारत और ईशा को हुआ था लव एट फर्स्ट साइट
लेकिन इन सबके बीच अब जो बात सामने आई है उसे सुनकर फैंस भी सन्न रह जाएंगे। ईशा देओल ने अपने पति को जोरदार तमाचा जड़ दिया ये सीक्रेट अब पूरी दुनिया के सामने रिवील हो चुका है। आखिर ईशा देओल को इतना गुस्सा क्यों आया और उन्होंने भरत तख्तानी के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया ये जानना बेहद जरूरी है। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि ईशा देओल को भरत तख्तानी पर इतना गुस्सा आ गया कि उनका हाथ ही उठ गया। लेकिन ये जानने से पहले आपको इनकी लव स्टोरी पढ़नी पड़ेगी। दरअसल, इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत इंटर स्कूल कंप्टीशन के दौरान हुई थी। इसी दौरान कपल पहली बार मिले थे। भारत को ईशा से लव एट फर्स्ट साइट हो गया था। ईशा ने टिश्यू पेपर पर अपना फोन नंबर लिखकर बात आगे बढ़ाई और प्यार का सिलसिला शुरू हो गया।
इस वजह से ईशा ने भरत को मारा थप्पड़
हालांकि, दोनों मिल नहीं पाते थे और फोन पर ही घंटों बातें कर अपना दिल बहलाते थे। इसी के बाद ईशा और भरत के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने उस दौरान अपने बॉयफ्रेंड रहे भरत तख्तानी पर अपना गुस्सा निकल दिया। दरअसल, हुआ ये था कि ईशा और भरत एक-दूसरे से मिलने आए थे और ऐसे में भरत ने ईशा का हाथ पकड़ने की गुस्ताखी कर दी। भरत की इस नादानी से ईशा भड़क उठी थीं और उन्होंने तुरंत भरत को झन्नाटेदार तमाचा जड़ दिया था।
10 साल नहीं हुई बात
इस किस्से के बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई और इनके ताल्लुक खत्म हो गए। फिर करीब 10 साल बाद इन दोनों की दुबारा मुलाकात हुई वो भी नायगारा फॉल्स पर। वहां जब ये दोनों एक-दूसरे से मिले तो भरत तख्तानी ने इस बार ईशा देओल से परमिशन मांगी कि क्या वो अब उनका हाथ पकड़ सकते हैं। ये सुनते ही ईशा इम्प्रेस हो गईं और दोनों की लव स्टोरी एक बार फिर शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के पेरेंट्स इन्वॉल्व हुए और कपल की शादी हो गई। फिर उन दोनों की 2 बेटियों का जन्म हुआ और अब 12 साल का रिश्ता खत्म हो चुका है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines