Esha Deol , Bharat Takhtani: जब से ईशा देओल और भरत तख्तानी अलग हुए हैं, दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी अपनी शादी टूटने को लेकर तो कभी अपनी लव स्टोरी को लेकर दोनों चर्चा में आ जाते हैं। इस बीच अब ईशा देओल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
ईशा ने शेयर किया पोस्ट
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुद की सेल्फी साझा की है। इस पोस्ट में ईशा गाड़ी में बैठी हुई सन-किस के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है। फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा कि नो मैटर हॉउ डार्क इट गेट्स द सन विल राइज। जैसे ही ईशा का ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस इस पर जमकर अपना रिएक्शन साझा करने लगे।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि आप बेहद सुंदर हैं और मजबूत भी और आप किसी को खुद पर संदेह ना करने दें। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप बहुत स्ट्रांग है। तीसरे यूजर ने लिखा कि नाइस लुक। एक अन्य ने लिखा कि वाह, क्या बात है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर ईशा के पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपनी राहें अलग कर ली है।
आपसी सहमति से अलग हुए ईशा और भरत
हालांकि कपल के अलग होने की वजह से फैंस को झटका-सा लगा, लेकिन ईशा और भरत ने आपसी सहमति से इसका फैसला किया है। वहीं, ईशा ने अब पति से अलग होने के बाद पहली बार ये पोस्ट शेयर किया है। पति से अलग होने के बाद ईशा की फैमिली उन्हें बहुत सपोर्ट कर रही है और हमेशा उनके साथ नजर आती है। बता दें कि ईशा और भरत का अलग होना खूब चर्चा में रहा है।
लोगों ने कपल के अलग होने की बताई कई वजहें
दोनों के अलग होने को लेकर तरह-तरह की बातें कही गई, लेकिन ईशा और भरत ने इसकी वजह आपसी सहमति बताई। हालांकि लोगों ने कभी ईशा का बिहेवियर तो कभी भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दोनों के अलग होने की वजह बताई, लेकिन अब ईशा और भरत ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं और वो दोनों अब अलग हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- B Grade फिल्में और सिर्फ 37 रुपये एक दिन की सैलरी, फिर भी सुपरस्टार बन गई ये हसीना
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
26 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines