Esha Deol On Slapping Amrita Rao: बॉलीवुड में अक्सर शूटिंग सेट पर सितारों के बीच तकरार की खबरें आती रहती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो सालों बाद भी चर्चा में रहती हैं। ऐसी ही एक घटना साल 2005 में फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर हुई थी, जब एक्ट्रेस ईशा देओल ने अमृता राव को थप्पड़ मार दिया था। अब सालों बाद ईशा देओल ने इस पर खुलकर बात की है और बताया है कि उन्हें अपने उस कदम पर कोई पछतावा नहीं है।
‘प्यारे मोहन’ के सेट पर मचा था बवाल
फिल्म ‘प्यारे मोहन’ की शूटिंग के दौरान ईशा देओल और अमृता राव के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। कहा जाता है कि शूटिंग के एक दिन अमृता ने ईशा के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे ईशा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अमृता को थप्पड़ जड़ दिया। उस वक्त ये मामला खूब सुर्खियों में रहा था, लेकिन दोनों अभिनेत्रियों ने इस पर चुप्पी साध ली थी।
ईशा ने थप्पड़ मारने का बताया कारण
अब हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में एशा देओल ने इस घटना पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमृता राव ने उनके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाई थी और इसी वजह से उन्होंने उसे थप्पड़ मारा। ईशा ने कहा, ‘जब किसी के बर्ताव से आपका सम्मान खतरे में पड़ता है, तो खुद के लिए खड़ा होना जरूरी हो जाता है। उस समय मैंने वही किया। मुझे उस पर कोई अफसोस नहीं है।’
अमृता ने मांगी थी माफी
ईशा ने आगे बताया कि घटना के बाद अमृता राव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उनसे माफी मांगी थी। एशा ने कहा, ‘उसने माफी मांगी और मैंने उसे माफ भी कर दिया। हमारे बीच अब कोई दुश्मनी नहीं है।’ हालांकि, इसके बाद दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया और ‘प्यारे मोहन’ के बाद उनके रास्ते अलग हो गए।
क्यों सालों तक नहीं की बात?
ईशा देओल ने ये भी बताया कि उन्होंने अब इस मुद्दे पर इसलिए खुलकर बात की, क्योंकि इस घटना को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैल रही थीं। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि फैंस और मीडिया किसी गलतफहमी में रहें, इसलिए उन्होंने खुद सच सामने रखने का फैसला लिया। ईशा ने साफ किया कि ये घटना सिर्फ आत्म-सम्मान से जुड़ी थी और इसमें कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन से किया इनकार, तो यूजर्स ने पूछ डाले मुश्किल सवाल
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
5 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
8 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
11 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
11 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
12 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
13 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
13 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines