Esha Deol New Year 2026 Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने न्यू ईयर 2026 पर खास पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ईशा ने अपनी ये पोस्ट अपने दिवंगत पापा और बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र को डेडिकेट की. ‘इक्कीस’ मूवी के स्टार धर्मेंद्र के लिए की गई ईशा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं. ईशा की इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने भी रिएक्ट किया, जिससे ये पोस्ट और ज्यादा खास बन गई. चलिए आपको भी ईशा की पोस्ट के बारे में डिटेल में बताते हैं.
ईशा ने शेयर की फोटोज
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में ईशा आसमान की तरफ इशारा कर रही हैं. वहीं फोटोज में ईशा के साथ-साथ आसमान में चांद भी नजर आ रहा है. ईशा ने इनमें से एक फोटो पर लिखा, ‘लव यू पापा.’ इसके साथ ही ये फोटो और ज्यादा खास बन गई. वहीं इन फोटोज के कैप्शन में ईशा ने लिखा, ‘खुश, धन्य और मजबूत रहो. आप सभी को बहुत-बहुत प्यार.’
यह भी पढ़ें: ‘2025 बुरा रहा…’, करीना कपूर को न्यू ईयर 2026 पर सैफ अली खान के चाकू हमले की आई याद; पोस्ट वायरल
बॉबी देओल ने किया रिएक्ट
ईशा अपनी इन फोटोज में ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने सिर पर एक ताज पहना हुआ है, जिस पर हैप्पी न्यू ईयर लिखा है. वहीं जैसे ही ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर किया वैसे ही उनके भाई और धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल का भी रिएक्शन सामने आया. बॉबी ने ईशा की पोस्ट पर कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर किए.
यह भी पढ़ें: New Year 2026: एक्शन फिल्मों के नाम रहेगा साल 2026, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं ये 5 मूवीज
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म हुई रिलीज
बता दें न्यू ईयर 2026 के मौके पर 1 जनवरी को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ऑडियंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, वहीं इस फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. बता दें ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र के साथ अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं. बता दें साल 2025 में बॉलीवुड ने धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार को खो दिया. 24 नवंबर को एक्टर का 89 की उम्र में निधन हुआ, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines