Esha Deol: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Del) शादी के 12 साल बाद पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से अलग हो रही हैं। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कपल की दो बेटियां हैं और अब दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। इस बीच हर कोई जानना चाहता है कि पति से अलग होकर ईशा देओल कहां रहेंगी और दोनों बेटियों की कस्टडी किसे दी जाएगी। आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।
ईशा देओल का नया आशियाना
जाहिर है कि ईशा देओल और भरत तख्तानी के बीच तलाक की खबरें काफी समय से चल रही थीं। इस बीच एक्ट्रेस के एक बयान ने साफ कर दिया है, जिसके बाद से लोगों के जहन में कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, अब तक ईशा अपनी दोनों बेटियों के साथ भरत तख्तानी के घर रहती थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस कहां रहेंगी ये हर कोई जानना चाहता है।
बॉलीवुड लाइफ रिपोर्ट के मुताबिक, पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी के अद्वितीय बंगले में शिफ्ट हो सकती हैं। ऐसी चर्चा है कि ईशा के इस नए घर में रहने के लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। वहीं बच्चों की देखभाल को लेकर ईशा और भरत ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मिलकर बच्चों की देखभाल करेंगे। आपको बता दें कि कपल की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं।
यह भी पढ़ें : TBMAUJ Advance Booking: एडवांस बुकिंग में शाहिद-कृति की फिल्म ने मचाया धमाल, पहले दिन छापे इतने नोट
एक्ट्रा मैरिटल अफेयर बनी वजह
ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबर तो आ चुकी है लेकिन उनके अलग होने के कारण पर साफतौर पर खुलासा नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर एक रेडिट यूजर ने सबसे पहले कपल के अलग होने की पोस्ट की थी जो काफी वायरल हुई। रेडिट पोस्ट में ये भी लिखा गया था कि ईशा की शादी टूटने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। पोस्ट में लिखा गया था कि भरत बैंगलुरु में एक पार्टी में अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे।
2012 में हुई थी कपल की शादी
ईशा देओल और भरत तख्तानी की पहली मुलाकात कैस्केड इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन में हुई थी। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा था, जिसके बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी। शादी के 12 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है, जिसने सबको चौंका दिया है। ईशा और भरत ने खुद एक स्टेटमेंट में साफ किया है कि वे एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines