Esha Deol Bharat Takhtani Video: बॉलीवुड के एक्स कपल ईशा देओल और भरत तख्तानी ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 12 साल की इस शादी को तोड़ने के बाद अब ये एक्स कपल पहली बार पब्लिक में साथ नजर आया है। इन दोनों की लव मैरिज टूटने की खबर पिछले साल फरवरी में कन्फर्म हो गई थी। ईशा देओल ने खुद फैंस को क्लियर कर दिया था कि उनका और भरत तख्तानी का रिश्ता खत्म हो चुका है। इसके बाद से आज तक ये दोनों कभी भी एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आए हैं।
ईशा और भरत ताका के बाद पहले बार आए एक साथ
वहीं, अब अलग होने के एक साल बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी को साथ देखा गया है। आज इन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर अब इस एक्स कपल का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ईशा देओल और उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी एक ही कार से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं। दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। ईशा कार से निकलते ही सीधा एयरपोर्ट की तरफ बढ़ती हैं। जबकि उनके एक्स हसबैंड स्टाफ के साथ सामान निकलवाते हुए नजर आ रहे हैं।
एयरपोर्ट पर एक्स हसबैंड के साथ दिखीं धर्मेंद्र की बेटी
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ईशा देओल एयरपोर्ट पर अकेले चलते हुए गलत रास्ते पर चली जाती हैं और फिर जब वो देखती हैं कि उनके एक्स हसबैंड दूसरी तरफ जा रहे हैं, तो वो उनके पीछे-पीछे आने लगती हैं। तभी ईशा देओल को कुछ फैंस फोटोज के लिए रोक लेते हैं। एक्ट्रेस फोटो देने के बाद एयरपोर्ट के अंदर एक्स हसबैंड के साथ एंट्री लेती हुई भी नजर आ रही हैं। अब इन दोनों को इतने लम्बे समय बाद साथ देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें: The Traitors में मिले धोखे पर छलका Jannat Zubair का दर्द, Apoorva Mukhija ने शो को कहा ‘ट्रॉमेटिक’?
सोशल मीडिया पर भी एक्स कपल ने साथ शेयर की थी तस्वीर
आपको बता दें, 15 जून को भी ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भरत तख्तानी के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में ईशा देओल काउच पर सेंटर में बैठी हुई थीं। उनकी एक तरफ उनके एक्स हसबैंड बैठे थे, तो दूसरी तरफ पापा धर्मेंद्र। तीनों साथ में खुशी-खुशी एक फैमिली की तरह पोज देते हुए नजर आए। इस फोटो को शेयर करते हुए ईशा ने लिखा था, ‘हैप्पी फादर्स डे। यहां मैं अपने डार्लिंग पापा और अपने बच्चों के डैडा के साथ हूं।’ आपको बता दें, ये तस्वीर ईशा की बेटी के छठे बर्थडे सेलिब्रेशन की थी, जिसका हिस्सा भरत तख्तानी भी बने थे। अब ईशा देओल और भरत तख्तानी का बॉन्ड देखकर लग रहा है, जैसे ये दोनों दोस्त बन गए हैं। दोनों साथ में काफी खुश और कम्फर्टेबल नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines