फैमिली सुपरस्टार, फ्लॉप रहा करियर, 19 डिजास्टर देने के बाद फिल्मों से बनाई दूरी, ईशा देओल को पहचाना?

Actress Childhood Photo: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका करियर कुछ खास नहीं चला तो उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। सुपरस्टार की फैमिली से होने के कारण इन स्टार्स को कई बार क्रिटिसाइज तक होना पड़ा है। फोटो में दिख रही इस बच्ची के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

esha deol childhood photo

Guess Who Is Bollywood Actress Childhood Photo.

Actress Childhood Photo: फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाना काफी मुश्किल होता है। आम लोगों के लिए इंडस्ट्री में अपने सपनों को पूरा करना एक बड़ा चैलेंज है। वहीं बात अगर सुपरस्टार फैमिली की हो तो फिल्मों में आने वाले हर एक्टर पर अलग प्रेशर होता है। स्टारडम को बरकरार रखने के लिए इन स्टार्स को कई बार अपने ही परिवार के अन्य सुपरस्टार्स से कंपेयर तक होना पड़ता है। तस्वीर में दिख रही ये बच्ची 9 साल तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही और करीब 19 फिल्में की लेकिन एक भी हिट फिल्में नहीं दीं। क्या आप पहचान सकते हैं कि ये बच्ची कौन है?

सुपरस्टार फैमिली से ताल्लुक

फोटो में दिख रही ये बच्ची बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार फैमिली से ताल्लुक रखती है। पिछले कई दिनों से अपने तलाक की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई है। हाल ही में अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार करके भी चर्चा में आ गई थी। हाल ही में दोनों भाई ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे। सही समझा, हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री की आइकॉनिक जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की।

ईशा देओल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इसके बाद ईशा ने क्या दिल ने कहा, चुरा लिया है तुमने, न तुम जानो न हम, दस, काल और इंसान जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप रहीं।

फिल्म इंडस्ट्री से बनाई दूरी

ईशा देओल की पहली हिट फिल्म ‘धूम’ थी। हालांकि इस फिल्म में उनके अलावा अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और उदय चोपड़ा भी थे। साल 2002 से 2011 तक इन 9 साल में ईशा ने करीब 19 फिल्मों में काम किया है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सभी लगभग फ्लॉप साबित हुईं। आलम ये हुआ कि एक समय के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

ईशा देओल की नेट वर्थ

कई साल बाद ईशा देओल ने फिल्म ‘Kill Them Young’ से इंडस्ट्री में वापसी की। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग से फैंस इम्प्रेस हुए लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू नहीं चल सका। नतीजा ये हुआ कि एक्ट्रेस एक बार फिर फिल्मों से गायब हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा फिल्मों से दूर होने के बावजूद लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी नेट वर्थ 50 से 100 करोड़ के बीच है। साल 2024 की शुरुआत में ईशा ने पति भरत तख्तानी से तलाक का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ