Esha Deol On Dharmendra: धर्मेंद्र का निधन होना सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है. परिवार भी उनको खोने के गम से उबर नहीं पा रहा है. ही-मैन की मौत परिवार के लिए ही नहीं बल्कि फैंस के लिए भी बड़ा सदमा है. इसके गम से अब तक ना तो फैंस उबर पाए हैं और ना ही परिवार. बीते दिन ही सनी देओल को ‘बॉर्डर 2’ के इवेंट में रोते हुए देखा गया था. ऐसे में अब ईशा देओल ने पोस्ट को शेयर कर पिता को याद किया है. वह रोते बिलखते नजर आई हैं.
दरअसल, ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने पिता को खोने का दर्द बयां किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए कमिटमेंट्स की है. लेकिन, वह इस पर काम नहीं कर पा रही हैं. उन्हें पिता को खोने के गम से उबर पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: 4 मिनट का वो भोजपुरी का इकलौता सॉन्ग, जो 40,000 में बनकर हुआ था तैयार, मिले 250 करोड़ से ज्यादा व्यूज
ईशा देओल ने लिखी पोस्ट
एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने कुछ वर्क कमिटमेंट्स को काफी समय से होल्ड पर रखा था. लेकिन अब सोच रही हैं कि कुछ को पोस्ट कर दें. उन्होंने लिखा कि वह आने वाले दिनों में शूट्स लोगों के साथ शेयर करेंगी. ईशा ने लोगों से बतौर इंसान उन्हें समझने की कोशिश करने की बात कही. उन्होंने मेकर्स से दरख्वास्त की कि ये समय उस बेटी के बहुत ही मुश्किल भरा है, जिसने अपने पिता को खो दिया. उन्होंने पिता को खोने को लेकर कहा कि ये उनकी जिंदगी का ऐसा लॉस है, जिससे उनके लिए निकल पाना बहुत मुश्किल हो रहा है.
पिता धर्मेंद्र के लिए रो पड़ीं ईशा देओल!
ईशा देओल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि अगर वह अपनी तरफ से चीजों को कर सकतीं तो उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर आकर चीजों को कहने की जरूरत नहीं पड़ती. वह कुछ समय के लिए काम से और अन्य चीजों से ब्रेक लेतीं. लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ कमिटमेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें उन्हें हर हाल में पूरे ही करने हैं. इस वजह से उन्होंने लोगों को थोड़ा काइंड रहने की बात भी कही और अनुरोध किया कि उन्हें वो लोग समझने की कोशिश करें. हालांकि, इस बीच उन्होंने किसी का नाम लिया. लेकिन उनकी पोस्ट से एक बात तो जाहिर है कि वह पिता के गम से उबर नहीं पा रही हैं और ये समय उनके लिए काफी मुश्किलों से भरा है.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी? नए-नवेले जोड़ी की फोटोज वायरल, जानिए सच्चाई
ईशा देओल की पोस्ट से एक और बात क्लीयर है कि वह ना चाहते हुए भी काम कर रही हैं. क्योंकि उनके कुछ कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें उन्हें पूरे करना है. बहरहाल, अगर ईशा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वह इसके पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. पति भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं. दोनों बेटियों की परवरिश वो और भरत मिलकर कर रहे हैं. हालांकि, भरत ने दूसरी शादी कर ली है. फिलहाल, उनकी किसी रिलेशनशिप में होने की जानकारी नहीं है. लेकिन ईशा पिता के जाने के बाद बुरी तरह से टूट गई हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines