हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Esha Deol ही नहीं इन हसीनाओं के पति ने भी दिया धोखा, मैरिड होते हुए किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Esha Deol: ईशा देओल ही नहीं कई और भी ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्हें शादी में उनके पति ने धोखा दिया। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन है?

विज्ञापन
Actress cheated by husband, Image Credit- News24

Esha Deol: इन दिनों बी-टाउन में ईशा देओल और भरत तख्तानी (Esha Deol-Bharat Takhtani) के अलग होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने आपसी सहमित से अपने अलग होने का ऐलान किया है। हालांकि कपल के अलग होने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि भरत के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ही ईशा और उनका रिश्ता टूटा है। हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशिलयल जानकारी नहीं है ये महज अफवाहें हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिर्फ ईशा देओल ही नहीं बल्कि बी-टाउन में और भी कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्हें पति से धोखा मिला। आइए जानते हैं…

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने तोड़ा इस एक्ट्रेसेस का घर

करिश्मा कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम करिश्मा कपूर का आता है, जिन्हें अपने पति से धोखा मिला। पहले अभिषेक बच्चन से एक्ट्रेस की सगाई टूटी और फिर उनकी शादी तलाकशुदा सजय कपूर से हुई। दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली और तलाक ले लिया। इन दोनों के तलाक की वजह भी सजय का धोखा देना ही रहा।

अमृता सिंह

नवाब सैफ अली खान की पहली बीवी अमृता सिंह को भी अपने पति से अलग होना पड़ा। दोनों ने जब शादी की थी, तो इनको फैमिली की नाराजगी का सामना करना पड़ा। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए, लेकिन फिर कुछ दिन बाद से सैफ ने एक विदेशी मॉडल संग अफेयर किया, जिसके बाद अमृता और उनकी शादी में दरार आने लगी।

विज्ञापन

पूनम ढिल्लों

80 के दशक की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लों को भी पति से धोखा मिला। एक्ट्रेस के पति अशोक का भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा, जिसके बाद पूनम ने अशोक से तलाक ले लिया और फिर कभी शादी ही नहीं की। हालांकि पूनम ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए अफेयर किया था।

संगीता बिजलानी

इस लिस्ट में 90 के दशक की हसीना संगीता बिजलानी का नाम भी शामिल है। संगीता के सलमान संग शादी के कार्ड तो छपे, लेकिन शादी नहीं हो सकी। इसके बाद संगीता ने मोहम्मद अजहरुद्दीन संग अपना घर बसा लिया, लेकिन संगीता के पति ने भी उन्हें धोखा दिया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

विज्ञापन

शाहीन बानो

शाहीन बानों वैसे तो सलमान खान की गर्लफ्रेंड रही थी, लेकिन उन्होंने शादी सुमीत सहगल से की। हालांकि शाहीन को भी सुमीत से धोखा मिला और दोनों ने तलाक ले लिया। शाहीन और सुमित की शादी भी सुमित के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ही टूटी थी।

shaheen banu, image credit- Google

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola