---विज्ञापन---

किसकी वजह से Esha Deol की शादी पर लगा ग्रहण? Bharat Takhtani का है Extramarital Affair?

Esha Deol Bharat Takhtani Divorce Reason: ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने के कारण को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ईशा के पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की रूमर्स सामने आई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Esha Deol Bharat Takhtani Divorce Reason: ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) का तलाक इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। बीते दिन कपल ने पूरी दुनिया के सामने इस बात को कबूल कर लिया कि इनका रिश्ता टूट चुका है और दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। अब हर तरफ ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इनका रिश्ता टूट गया। 12 साल की शादी जब टूटती है तो ये सभी के लिए शॉकिंग होता है। ऐसे में फैंस भी अब इसी शॉक में हैं कि आखिर ईशा देओल का घर टूटा तो टूटा कैसे। तो इसे लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब जो खबर सामने आई है उसे पढ़कर आपको भी जोरदार झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें: Esha Deol के तलाक पर लगी मुहर, आखिर किस वजह से टूटी अभिनेत्री की 12 साल की शादी?

---खबर नीचे जारी है---

पति-पत्नी के बीच आई वो!

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की 12 साल की इस शादी में दरार का कारण एक लड़की है। जी हां, अब यही सुनने में आया है कि ये मामला पति-पत्नी और वो वाला है। इसका मतलब है कि भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा माररिटल अफेयर चला रहा है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ईशा देओल और उनके पति के रिश्ते में खटास आ गई है और एक्ट्रेस काफी समय से अपने पति के साथ सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ भी शेयर नहीं कर रही हैं। ये बात सच निकली, जब एक्ट्रेस का अकाउंट देखा गया तो वहां सच में काफी समय से उन्होंने अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया था। इसके अलावा ये भी सामने आया था कि ईशा अपना ज्यादातर समय मां के साथ बिता रही हैं।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

---खबर नीचे जारी है---

भरत तख्तानी का इस लड़की से है अफेयर?

ईशा को हर इवेंट्स में हेमा मालिनी के साथ ही देखा गया। इतना ही नहीं उनके पति भरत तख्तानी सभी बड़े इवेंट्स से गायब दिखे जहां उनके होने की उम्मीद की जा रही थी। जब ये सब बातें सच निकलीं तो हो सकता है कि ये भी सही हो कि भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा माररिटल अफेयर चल रहा है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भरत तख्तानी की एक गर्लफ्रेंड है। इतना ही नहीं ये भी सुनने में आया है कि ईशा देओल के पति भरत तख्तानी बैंगलुरु में एक पार्टी के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के संग स्पॉट हुए थे। रिपोर्ट्स का कहना है कि जिसके साथ भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है वो लड़की बैंगलुरु की है।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

---खबर नीचे जारी है---

इस लड़की ने तोड़ा ईशा का घर?

हालांकि, उसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उस लड़की का नाम क्या है और वो कौन है जिसने बीच में आकर ईशा देओल का बसा-बसाया घर तोड़ दिया है। अभी तक उस लड़की को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यानी बैंगलुरु की उसी लड़की की वजह से इस कपल की शादी तलाक में बदल गई है इस पर मुहर नहीं लगाई जा सकती।

First published on: Feb 07, 2024 11:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola