Dharmendra की बेटी को करने पड़े पति के कपड़े प्रेस, करोड़पति होने पर भी क्यों किए घर के काम?

Esha Deol Divorce: ईशा देओल इतनी अमीर और मशहूर होने के बाद भी पति के छोटे- बड़े सारे काम किया करती थीं। क्या उनके घर नौकर नहीं थे या फिर किसी मजबूरी में उन्हें ये काम करने पड़ रहे थे चलिए जानते हैं।

Esha Deol Divorce

ईशा देओल अमीर और मशहूर होने के बावजूद करती थीं पति के छोटे- बड़े काम

Esha Deol Divorce: ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के तलाक को लेकर पूरी दुनिया बातें बना रही है। जब से खुलासा हुआ है कि ईशा और भरत अलग होने का फैसला ले चुके हैं इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई शॉकिंग बातें सामने आ रही हैं। धीरे-धीरे सारे तार जुड़ते जा रहे हैं और इनके रिश्ते की टूटी हुई डोर अब दिखाई देने लगी है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई जिनमें दावा किया गया है कि भरत तख्तानी की जिंदगी में कोई लड़की है और उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं ये भी पता चला है कि ईशा देओल ने भी इस रिश्ते में कुछ गलतियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों की मालकिन होकर भी ईशा ने किए पति के कपड़े प्रेस

इन सब खुलासों के बीच अब एक ऐसा राज बाहर आया है जिसे जानकर आप लोगों को भी बड़ी हैरानी होने वाली है। ईशा देओल जो कि देओल खानदान की बेटी हैं और खुद भी एक एक्ट्रेस हैं वो शादी के बाद कुछ ऐसे काम कर रही थीं जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। करोड़ों की मालकिन बिजनेसमैन पति से शादी करने के बाद भी घर के काम कर रही थीं। इस बात का खुलासा खुद ईशा देओल की किताब के जरिए हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी इस किताब में कई ऐसी निजी बातें लिखी हैं जो अब लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इन्हीं में से एक ये भी है कि वो अपने पति के कपड़े प्रेस किया करती थीं और पति उन्हीं पर निर्भर रहा करते थे।

विज्ञापन

किताब से हुआ खुलासा

ईशा देओल की किताब ‘अम्मा मिया: स्टोरीज’ (Amma Mia: Stories, Advice and Recipes from One Mother to Another) में एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उनके पति उनसे दूसरी बेटी के जन्म के बाद चिढ़ने लगे थे। दरअसल, बच्चों के आगे एक्ट्रेस अपने पति को नज़रअंदाज करने लगी थीं और उनकी जरूरतों का ध्यान रखने में असफल हो रही थीं। भरत तख्तानी को अटेंशन न दे पाने के कुछ उदहारण देते हुए ईशा देओल ने इस किताब में रिवील किया है कि उनके पति की जरूरतें कम थीं फिर भी वो अक्सर उनकी चीजें भूल जाती थीं। ईशा ने इस दौरान एक किस्से का जिक्र किया है जब भरत तख्तानी ने उनसे एक नया टूथब्रश मांगा था लेकिन ये बात उनके दिमाग से कैसे निकली उन्हें पता ही नहीं चला।

ईशा पर इन कामों के लिए निर्भर थे भरत तख्तानी

इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने बताया है कि एक बार वो भरत तख्तानी की शर्ट प्रेस करना भूल गई थीं और उन्हें ऑफिस जाते हुए जो लंच बॉक्स दिया था उसे भी एक्ट्रेस ने चेक नहीं किया था। जिसके बाद उन्हें लगा कि अगर वो अपने पति की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रही हैं तो उनके बीच कुछ तो गलत है। ये सब पढ़कर साफ समझ आ रहा है कि भले ही ईशा कितनी भी अमीर क्यों न हो वो एक आम हाउस वाइफ की तरह अपने पति की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखती थीं। अपने हाथ से उनके कपड़े प्रेस करना और खाना देना ये सब उनका प्यार जताने का एक तरीका था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ