Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ईशा देओल की शादीशुदा जिंदगी पर कुछ दिनों से काफी विवाद हो रहा है। उनके और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के बीच अनबन की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है। ऐसा कहां जा रहा है कि कपल में कुछ मतभेद हो गया है जिसके बाद ये दोनों अलग हो सकते हैं। इनके रिश्ते के डगमगाने की खबरों ने अफवाहों का बाजार गर्म किया हुआ है। इसी बीच अब जो जानकारी सामने आई है उसके बाद आप भी हिल जाएंगे। अब इन दोनों की शादी टूटने की खबर कंफर्म हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh का वेडिंग लहंगा कौन करेगा डिजाइन? एक्ट्रेस की शादी पर हुए खास खुलासे
ईशा देओल ने अपने तलाक की खबर की कंफर्म
न तो फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं और न ही इस बार अफवाहें उड़ रही हैं बल्कि अब तो खुद ईशा देओल ने सामने आकर अपनी शादी टूटने की खबर पर स्टैम्प लगा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में अपने मुंह से ये बात कबूल कर ली है कि वो पति से अलग हो रही हैं। फैंस की कन्फ्यूज़न को दूर करते हुए और सभी सवालों के जवाब देते हुए ईशा देओल ने मीडिया को बयान दिया है कि वो अपनी जिंदगी का ये बड़ा फैसला ले चुकी हैं। ईशा देओल बोलीं कि आपसी सहमति के साथ उन्होंने और भरत तख्तानी ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है। उनकी जिंदगी में आने वाले इस बड़े बदलाव से उनके बच्चों के लिए अच्छा होगा। इतना कहने के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से प्राइवेसी की मांग की है।
क्या है शादी टूटने की वजह?
बता दें, 12 साल की इस शादी के टूटने से फैंस भी हिल चुके हैं। किसी को भी समझ नहीं आ रहा कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि ये सेलिब्रिटी कपल अलग होने के लिए इतना बेताब है। अभी तक इनके तलाक का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। दोनों के बीच में कम्पैटिबिलिटी इशू था, कोई झगड़ा था या फिर पति-पत्नी और वो वाला मामला अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यानी तलाक की वजह अभी तक एक बड़ा सीक्रेट बनी हुई है। अब सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इनके इस फैसले के पीछे क्या कारण है। इनका रिश्ता अचानक इतना कमज़ोर कैसे हो गया कि एक आंधी आई और इनकी शादी और इनका घर रेत की तरह बिखर गया। दूसरी तरफ अब फैंस ये भी सोच रहे हैं कि आखिर इनके अलग होने के बाद बच्चों का क्या होगा।
बच्चों का क्या होगा?
बता दें, साल 2012 में ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। जिसके पांच साल बाद कपल राध्या (Radhya) के पेरेंट्स बने और फीर साल 2019 में मिराया (Miraya) का जन्म हुआ। ऐसे अब ये बच्चे अपनी मां के साथ रहेंगे या फिर पिता के साथ अब ये एक बड़ा सवाल है जिसे लेकर फैंस भी परेशान नज़र आ रहे हैं। दूसरी तरफ अभी तक ईशा देओल और भरत तख्तानी ने सोशल मीडिया पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। इनका कोई लिखित स्टेटमेंट अभी तक सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines