
Esha Deol पर पति ने लगाए गंभीर आरोप, Bharat Takhtani ने अपनी ही बीवी के बारे में कहीं ऐसी-ऐसी बातें
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Esha Deol-Bharat Takhtani: इन दिनों ईशा देओल और भरत तख्तानी अपने अलगाव की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी को धोखा दिया था, इसलिए उनकी बेटी के साथ हुआ। इतना ही नहीं बल्कि ईशा देओल को खुद ही उनकी शादी के टूटने का जिम्मेदार भी माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande से Munawar Faruqui तक, क्या हैं Bogg Boss 17 के स्टार्स के नए प्रोजेक्ट्स?
जब से ईशा और भरत के अलग होने की खबरें आई हैं, तबसे दोनों चर्चा में है। लोगों का कहना है कि ईशा ने अपनी शादी खुद ही तोड़ ली। दरअसल, कपल के अलगाव की खबरें आने के बाद से सोशल मीडिया पर भरत का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें भरत अपनी पत्नी ईशा के बारे में कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। वीडियो जैसे ही सामने आया, तो उसने लोगों का ध्यान खींचा और वायरल हो गया।
वायरल हो रहे इस पुराने इंटरव्यू में भरत ने ईशा पर कई आरोप लगाए। भरत का कहना है कि ईशा बहुत ही पजेसिव नेचर की है और वो हमेशा मुझे पकड़कर रखती हैं। उसने मुझे इतने सालों तक बांधकर रखा। इतना ही नहीं बल्कि वो बात-बात पर मुझसे बहस भी करती है। हालांकि अगर ईशा देओल की लिखी किताब की बात करें तो उसमें ईशा ने खुलासा किया है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से भरत उन्हें चिढ़ने लगे थे।
ईशा की किताब के अनुसार, भरत को सिर्फ लगता था कि ईशा बच्चों में बिजी रहती है और सिर्फ उनका ध्यान रखती है और उन्हें इग्नोर कर देती है। जब दुनिया के सामने ये बात आई तो लोगों ने भरत को खूब ट्रोल किया और टॉक्सिक पति कहा। वहीं, अब भरत का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईशा को बाते बनाने की आदत है, जो मुझे पसंद नहीं, लेकिन मैं बात बनाने में सबसे आगे हूं।
अपने इंटरव्यू में भरत ने कहा था कि मुझमें ईगो नहीं है। ईशा पजेसिव है, लेकिन मैं उसके जितना नहीं हूं। वो मुझे पकड़कर रखती है, जब मैं अपने दोस्तों के साथ होता हूं, तब भी ईशा परेशान रहती है। ईशा आगे जाकर बच्चों के लिए भी पजेसिव होगी। भरत ने कहा कि वो नर्स को भी बच्चे छूने नहीं देगी। बता दें कि ये बयान भरत ने अपनी पत्नि के लिए दिए थे। बता दें कि बीते साल यानी 2023 में कपल के अलग रहने की खबरें आई थी। वहीं, अब 6 फरवरी 2024 को दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी बताया जा रहा है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: