Erica Fernandes: टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने हाल ही में अपने पुराने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की और अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया, जिनसे वो गुजर चुकी हैं। शार्दुल पांडे के पॉडकास्ट में एरिका ने बताया कि कैसे एक हिंसक रिश्ते ने उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रभावित किया और वो आज भी उन जख्मों से डील कर रही हैं।
एरिका ने टॉक्सिक रिश्ते पर की बात
एरिका ने इस बातचीत में बताया कि वो एक हिंसक रिश्ते का हिस्सा रही थीं, जिसमें शारीरिक हिंसा का सामना भी उन्हें करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बहुत ही हिंसक रिश्ते को झेला है। वो शारीरिक रूप से काफी तकलीफ देने वाला था। लेकिन उस वक्त मैं इसे बाहर नहीं लाना चाहती थी, क्योंकि जब आप एक अभिनेता होते हैं, तो हर बात मीडिया में आ जाती है।
अगर आप पुलिस के पास जाते हैं, तो ये मीडिया ट्रायल बन जाता है। इसके अलावा अगर नाम नहीं बताते तो लोग किसी भी नाम से जोड़ने लगते हैं और मैं ये भी नहीं जानती थी कि अगर मैंने पुलिस के पास जाकर शिकायत की, तो उसका क्या नतीजा होगा। मुझे न्यायिक प्रणाली पर उतना भरोसा नहीं था।’
एरिका का चौंकाने वाला खुलासा
एरिका ने बताया कि वो इस स्थिति से अकेले ही निपटीं और कुछ दोस्तों से अपनी परेशानियों का जिक्र किया। ये अनुभव उनके लिए बहुत दुखद था और उन्होंने ये भी कहा कि शारीरिक हिंसा से संबंधित फिल्में देखना उन्हें उस दर्दनाक वक्त की याद दिला देती हैं। एरिका ने खास तौर से शहीर शेख की फिल्म ‘दो पत्ती’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘जब मैंने शाहीर की फिल्म ‘दो पत्ती’ देखी, तो वो मुझे उस दौर में ले गई और मैंने सोचा, शिट।’
एरिका ने ये भी साफ किया कि वो अपना अनुभव सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए नहीं शेयर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने में उन्हें सालों का समय लगा और अब वो दूसरों को भी यही संदेश देना चाहती हैं कि अगर कोई ऐसा अनुभव कर रहा है, तो वो खुद को आवाज दे और अपने दर्द को बाहर निकालने की कोशिश करे।
एरिका और शहीर अच्छे दोस्त
एरिका और शहीर शेख पहले साथ में टीवी शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में नजर आए थे, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। शहीर शेख हाल ही में ‘दो पत्ती’ फिल्म में दिखाई दिए थे, जिसमें कृति सेनन ने डबल रोल निभाया था। वहीं, एरिका को हाल ही में शॉर्ट फिल्म ‘द हॉन्टिंग’ में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: टीवी की लीड एक्ट्रेस के साथ रंगों की आड़ में छेड़छाड़, को-स्टार के खिलाफ शिकायत दर्ज
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines