Erica Fernandes on Casting Couch: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे राज खोले हैं, जिनसे हर कोई हैरान रह गया। कास्टिंग काउच को लेकर पहले भी कई अभिनेत्रियां खुलकर बोल चुकी हैं, लेकिन एरिका ने न सिर्फ इसका कड़वा सच बयां किया, बल्कि बॉलीवुड में मौजूद गुप्त व्हाट्सएप ग्रुप्स का भी पर्दाफाश किया, जहां लोगों को गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश की जाती है।
बॉलीवुड में गिव एंड टेक का सिस्टम?
एरिका फर्नांडिस हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने इंडस्ट्री में मौजूद ‘गिव एंड टेक’ कल्चर पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर वो चाहतीं, तो बॉलीवुड में ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकती थीं, लेकिन इसके लिए उन्हें एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती। एरिका ने साफ कहा कि इस इंडस्ट्री में हर चीज के बदले कुछ न कुछ मांगा जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि टीवी इंडस्ट्री की तुलना में बॉलीवुड में ये खेल ज्यादा गहरा है। यहां कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स बनाए गए हैं, जहां अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को लेकर लंबी चर्चाएं होती हैं। जिन लोगों ने इस सिस्टम को अपनाया है, उनके बारे में वहां खुलकर बातें होती हैं।
‘व्हाट्सएप ग्रुप्स में होता है गंदा खेल’
एरिका के मुताबिक इन ग्रुप्स में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी शामिल होती हैं, जो नए और स्ट्रगलिंग कलाकारों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी सिहर उठे। एरिका ने कहा, ‘अगर आप इस सिस्टम का हिस्सा बन जाते हैं, तो आपको इसका हिस्सा बने रहना पड़ता है। ये दलदल है, जिसमें एक बार फंसने के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है।’
‘कुछ भी करने को तैयार हैं नए कलाकार’
एरिका ने इस दौरान नए एक्टर्स के रवैये पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आजकल कई युवा कलाकार फेम और सफलता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उनके लिए नैतिकता से ज्यादा अहम स्टारडम बन गया है। कई बार लोग खुद को इस सिस्टम में डाल देते हैं और फिर बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
टीवी से बनाई दूरी
एरिका फर्नांडिस ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है, जिनमें कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज शामिल हैं। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शाहीर शेख के साथ फैंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से वो छोटे पर्दे से दूर हैं।
खबरें थीं कि एरिका ने टीवी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि वो अब दुबई में शिफ्ट हो गई हैं और वहां अपनी नई जिंदगी बसा रही हैं।
बॉलीवुड के काले सच से उठा पर्दा
एरिका का ये खुलासा बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपे अंधेरे को दिखाता है। जहां एक तरफ यह इंडस्ट्री ग्लैमर और सफलता का सपना दिखाती है, वहीं दूसरी ओर इसमें टिके रहने के लिए कई बार कलाकारों को बहुत कुछ ऐसा करना पड़ता है जो समाज के लिए काफी बुरा उदाहरण है। एरिका की बातें इंडस्ट्री में मौजूद गंदे खेल को उजागर करती हैं और इस पर सोचने के लिए मजबूर करती हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का क्लाइमैक्स हुआ लीक? फैंस को मिला कहानी का हिंट!
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines