Entertainment News LIVE Update in Hindi: टीवी के पॉपुलर शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के विजेता सामने आ गए हैं. टीवी की दो जोड़ियों देबिना-गुरमीत और रुबिना और अभिनव के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें से रुबिना और अभिनव ने शो जीत लिया है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. दिल्ली ब्लास्ट की वजह से फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया गया था.
सलमान खान दुबई से वापस आ गए हैं. भाईजान दंबग टूर को लेकर दुबई गए हुए थे. एयरपोर्ट से सलमान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं.
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें वीकेंड का वार में ऑडियंस के सामने घरवालों की कुंडली खोली गई. दरअसल घर में एक फेमस ज्योतिष की एंट्री हुई जिन्होंने सभी घरवालों की कुंडली नेशनल टीवी पर बताई. इसके बाद तान्या मित्तल इमोशनल हो गईं. इसके साथ ही ये भी बताया कि किसकी लाइफ में क्या हो सकता है. इसके साथ ही ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले आदित्य रॉय कपूर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में ‘लंदन ड्रीम्स’ से की थी. इसमें आदित्य के साथ-साथ सलमान खान और अजय देवगन भी लीड रोल में थे.
वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. मूवी ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ की कमाई की. अब 2 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 21 करोड़ हो गया है. शुरुआती दिनों के मुताबिक मूवी की कमाई अच्छी होती दिखाई दे रही है. हालांकि ये आंकड़ा अपकमिंग दिनों में और ज्यादा अच्छा हो सकता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.