Entertainment News LIVE: 2025 में भोजपुरी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं अंजना सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह को 2025 की भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया. उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जो किसी भी अभिनेत्री के लिए आसान नहीं है. महज एक साल में 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी करना और 11 फिल्मों का रिलीज होना, उनके करियर के स्वर्णिम दौर को दर्शाता है. 2025 में अंजना सिंह की 11 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें छपरा वाली सिवान वाली, छोटकी दीदी बड़की दीदी, जय मां विंध्यवासिनी 2, बिटिया रानी बड़ी सयानी, बड़की भाभी, मासूम हाउस वाइफ, आपन कहावे वाला के बा, सास बहु की पाठशाला, जय मां शीतला और बेलन वाली बहु जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने दर्शकों के बीच न केवल लोकप्रियता हासिल की, बल्कि चैनलों को अच्छी खासी टीआरपी भी दिलाई.