Entertainment News: Prabhas के फैंस को नए साल पर मिलेगा सरप्राइज, Spirit से एक्टर का लुक होगा रिवील

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: प्रभास के फैंस को नए साल के खास मौके पर बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. जी हां, प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से एक्टर का लुक जल्द ही रिवील किया जाएगा. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है.

विज्ञापन

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों भारत में अलग-अलग जगह अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं. हाल ही में सिंगर ने मुंबई में कॉन्सर्ट किया था, जिसे लेकर काफी चर्चाएं हुईं. दरअसल स्टेज पर तारा सुतारिया के साथ डांस करने के बाद वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो थोड़े गुस्से में दिखाई दे रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने तारा की पोस्ट पर कमेंट कर क्लियर किया था कि ये वीडियो उस समय का नहीं था. वहीं अब ओरी ने भी एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीर पहाड़िया के अलग रिएक्शन दिख रहे हैं. इस वीडियो में वीर मस्ती मूड में डांस करते दिखाई दे रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड तारा स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. अब इस वीडियो के भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 26वें दिन 11.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 712.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 1095.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने छठे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने सिर्फ 27 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़ा 39.05 करोड़ पहुंच गया है. वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने 12वें दिन 5.25 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने 148.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस हॉलीवुड फिल्म ने 7100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Prabhas के फैंस को नए साल पर मिलेगा सरप्राइज

प्रभास के फैंस को नए साल के खास मौके पर बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. जी हां, प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से एक्टर का लुक जल्द ही रिवील किया जाएगा. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है. संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि फिल्म 'स्पिरिट' के पोस्टर के लिए बस कुछ घंटे और.

https://x.com/imvangasandeep/status/2006330221990158750

Entertainment News LIVE: पिता की आखिरी फिल्म को लेकर इमोशनल हुए सनी-बॉबी

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच सनी और बॉबी इमोशनल नजर आए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar ने कमा डाले करोड़ों, फिर क्यों हुआ करोड़ों का नुकसान?

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लोगों ने बेहद प्यार दिया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की है. हालांकि, फिल्म को करोड़ों के नुकसान का भी सामना करना पड़ा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: विदेश नहीं भारत में ही हैं Salman Khan, मायानगरी को छोड़ कहां गए भाईजान?

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक भाईजान की चर्चा हो रही है. इस बीच अब सलमान खान नए साल के जश्न के लिए जामनगर पहुंचे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Kareena Kapoor Khan ने शेयर की 2025 की आखिरी पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम साल 2025 की आखिरी पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस के साथ उनके पति सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DS7l0ZBFMO7/

Entertainment News LIVE: Dharmendra को याद कर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan, Dharmendra: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. ये फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. ऐसे में लोगों में इसके लिए अलग ही क्रेड देखने को मिल रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Varun Dhawan का क्यों कटा Ikkis से पत्ता?

Varun Dhawan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है और हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Ikkis को मिला ये सर्टिफिकेट, फिर क्यों हटाया गया 15 सेकंड का डायलॉग?

Ikkis: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: KBC के लास्ट एपिसोड को शूट कर इमोशनल हुए बिग बी

Amitabh Bachchan: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का फिनाले होने वाला है. हाल ही में बिग बी ने शो का आखिरी एपिसोड शूट किया है. इस दौरान बिग बी ने हर किसी का मूड हल्का किया. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बी-टाउन में पसरा सन्नाटा! न्यू ईयर 2026 वेकेशन पर निकले सितारे

Bollywood Celebs Vacation: नए साल का खास मौका आ चुका है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा के स्टार्स भी इसे सेलिब्रेट करने के लिए विदेश जा चुके हैं. मायानगरी में इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है और कुछ ही सेलेब्स बी-टाउन में मौजूद हैं. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: कहां हैं ‘रामायण’ के लव-कुश? एक तो बन गया कंपनी का CEO

रामानंद सागर का टीवी सीरियल 'रामायण' हमेशा से ही पसंद किया गया है. समय-समय पर इससे जुड़े किस्से सामने आते रहते हैं. ऐसे में आज आपको लव-कुश के बारे में बता रहे हैं कि वह सालों बाद अब कहां हैं. बताया जाता है कि दोनों सेट पर बहुत शरारती थे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नुसरत भरूचा ने महाकाल मंदिर में की पूजा, चढ़ाया जल तो भड़के मौलाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उनके खिलाफ गुस्सा निकाला और कहा कि ये इस्लाम के खिलाफ है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'द राजासाब' में रिद्धि कुमार बनीं अनिता

प्रभास की 'द राजासाब' से मेकर्स ने एक और पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अनिता का लुक शेयर किया गया है वह इस फिल्म में रिद्धि कुमार के रोल में नजर आने वाली हैं. अनिता का ये पहला पोस्टर है. फिल्म के दूसरे ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद इस नए पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

Entertainment News LIVE: नुसरत भरूचा पर भड़के मौलाना

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा पर मौलाना ने गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं. उन्होंने महाकाल के दर्शन केिए. उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार जल अर्पित किया. अब नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर दर्शन के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाकर पूजा करना, जल चढ़ाना और हिंदू धार्मिक परंपराओं का पालन करना इस्लाम के खिलाफ है.

Entertainment News LIVE: KBC 17 का दूसरा करोड़पति

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' काफी चर्चा में है. ऐसे में अब शो का इसका दूसरा करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है, जिसने चंद सेकंड में 1 करोड़ के सवाल का जवाब दिया है. देखिए प्रोमो.

Entertainment News LIVE: न्यू ईयर 2026 के वेकेशन पर मौनी रॉय और दिशा पाटनी

मौनी रॉय और दिशा पाटनी की दोस्ती जगजाहिर है. दोनों अक्सर बेस्ट बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आ जाती हैं. ऐसे में अब न्यू ईयर 2026 के वेकेशन पर दोनों को साथ में देखा गया है. उनकी फोटोज भी सामने आई हैं.

https://www.instagram.com/p/DS614a-Eqt2/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 2026 में रिलीज होने वाली रोमांटिक फिल्में

साल 2026 की शुरुआत होने में महज कुछ ही घंटों का वक्त बचा है. ऐसे में आज आपको नए साल में आने वाली रोमांटिक फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसका आपको बेसब्री से इंतजार होगा. देखिए लिस्ट में किन फिल्मों का नाम है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अरबाज खान से तलाक पर फिर बोलीं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक इंडस्ट्री के चर्चित तलाक में से एक है. साल 1998 में दोनों ने शादी की थी और 19 साल बाद इनका तलाक हो गया था. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने फिर से इस मामले पर खुलकर बात की है और बताया कि शादी तोड़ने के फैसले पर उनकी अपनी फैमिली और दोस्तों ने उन पर ही सवाल उठा दिए थे. हालांकि, एक्ट्रेस ने कबूला कि उन्हें अपने इस फैसले से कोई पछतावा नहीं है.

Entertainment News LIVE: थलापति विजय की 'जन नेता' का पहला गाना हुआ रिलीज

थलापति विजय अपनी 'जन नेता' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. ये फिल्म एक्टर की आखिरी फिल्म है. वहीं फिल्म का पहला गाना 'जिये तेरे ही सहारे' रिलीज हो गया है. आते ही ये गाना ट्रेंड कर रहा है. बता दें इस फिल्म के बाद थलापति विजय फिल्मों से संन्यास ले रहे हैं.

Entertainment News LIVE: ‘टॉक्सिक’ से जारी हुआ नयनतारा का फर्स्ट लुक पोस्टर

रॉकिंग स्टार यश फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब नए साल 2026 से पहले नया धमाका किया गया है. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें नयनतारा का का धांसू लुक देखने के लिए मिला है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Ikkis देख अरुण खेतरपाल के भाई ने अगस्त्य नंदा को लगाया गले

अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म Ikkis सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जहां लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के भाई ने अगस्त्य नंदा को गले लगा लिया. बता दें फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेतरपाल का किरदार निभा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DS3N59KlNgZ/

Entertainment News LIVE: Ashnoor Kaur ने दिखाया अपना आलीशान घर

'बिग बॉस 19' फेम अशनूर कौर ने अपना आलीशान घर दिखाया है, जिसमें हाईटैक किचन के साथ ही बार तक है. उनके घर में कीमती सामान भी हैं, जो काफी महंगे और लग्जरी हैं. देखिए अशनूर कौर के घर की इनसाइड तस्वीरें.

Entertainment News LIVE: जिया शंकर ने अभिषेक मलहान संग सगाई की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

जिया शंकर और अभिषेक मलहान की सगाई की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब एक्ट्रेस इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को झूठा बताया है. जिया ने अभिषेक संग एक फोटो शेयर की है और कहा है कि झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं.

Entertainment News LIVE: Tara Sutaria को बदनाम करने के लिए इन्फ्लुएंसर को ऑफर हुए 6000

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि तारा सुतारिया को बदनाम करने की कोशिश की गई है. उन्हें नेगेटिव वीडियो को वायरल करने के लिए 6000 रुपये भी ऑफर हुए थे, जिसकी एक्ट्रेस ने निंदा की है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: पहले भी विवादों में रहीं खुशी मुखर्जी

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. वहीं इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार विवादों में रह चुकी हैं. अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए भी एक्ट्रेस काफी ट्रोल होती हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: विपुल अमृतलाल शाह की द केरल स्टोरी 2 की शूटिंग हुई पूरी

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने रिलीज के बाद काफी हलचल मचा दी थी. अपनी प्रभावशाली कहानी के कारण फिल्म ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा और बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. अब ताजा अपडेट में बताया गया है कि विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी 'द केरल स्टोरी 2' को कड़ी सुरक्षा में शूट किया गया है और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.

Entertainment News LIVE: फेमस हॉलीवुड एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का निधन

फेमस एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 की उम्र में निधन हो गया है. 'द वायर' क्राइम ड्रामा से मशहूर हुए व्हिटलॉक जूनियर के जाने से हॉलीवुड को भारी नुकसान पहुंचा है. एक्टर के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है, जिसके बाद से ही हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' का अब तक का कलेक्शन कितना?

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' ने 12वें दिन 5.25 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने 148.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस हॉलीवुड फिल्म ने 7100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने छठे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने सिर्फ 27 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़ा 39.05 करोड़ पहुंच गया है.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने 26 दिनों में कितनी की कमाई?

'धुरंधर' ने 26वें दिन 11.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 712.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 1095.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/?hl=en

Entertainment News LIVE: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से Orry ने शेयर किया वीर पहाड़िया का नया वीडियो

मुंबई में हाल ही में हुआ एपी ढिल्लों का कान्सर्ट काफी चर्चाओं में रहा. दरअसल स्टेज पर तारा सुतारिया के साथ डांस करने के बाद वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो थोड़े गुस्से में दिखाई दे रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने तारा की पोस्ट पर कमेंट कर क्लियर किया था कि ये वीडियो उस समय का नहीं था. वहीं अब ओरी ने भी एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीर पहाड़िया के अलग रिएक्शन दिख रहे हैं. इस वीडियो में वीर मस्ती मूड में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DS4JwQmDAql/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ