आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 नाइट की शुरुआत हुई. इस इवेंट के लिए ना सिर्फ फैंस बल्कि सितारों में भी एक्साइटमेंट देखने को मिला. इवेंट से सेलेब्स के वीडियो सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
Filmfare OTT Awards 2025: सिनेमा से जुड़े हर एक अवॉर्ड का सिनेप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 की शुरुआत हो गई है. आइए जानते हैं कि किसे किस कैटेगिरी में अवॉर्ड मिला है? पढ़ें पूरी खबर…
Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने भाई को लेकर फिर से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं. आज सेलिना के भाई का जन्मदिन है और सेलिना ने उन्हें याद किया है. पढ़ें पूरी खबर…
The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर से लोगों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है. हर किसी को शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर…
Border 2 Teaser Release Date-Time: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का हर कोई बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच अब फिल्म के टीजर पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर…
आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म Dacoit के टीजर पर अपडेट आया है. फिल्म का टीजर 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. मुंबई और हैदराबाद में इसका ग्रैंड लॉन्च किया जाएगा. इस खबर के आने के बाद फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
Ankita Lokhande-Vicky Jain: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई है. इस बीच अब कपल कानूनी पचड़े में फंस गया है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर…
Latest OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है. ओटीटी पर इस हफ्ते बहुत कुछ रिलीज हो रहा है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीक क्या-क्या रिलीज हो रहा है? तो आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…
Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ बेहद मजबूत की हुई है. पढ़ें पूरी खबर…
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन को लेकर चर्चा में है. जल्द ही कपिल के शो का प्रीमियर होने वाला है और इसमें देसी गर्ल अपने ग्लैमर का तड़का लगाएंगी. इस न्यूज के आने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ‘मुर्गा ट्रॉफी को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें लेकर चर्चा जोरों पर है कि वह भोजपुरी-OTT के बाद अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाते हुए नजर आने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर.
सलमान खान ने ‘दबंग टूर’ के प्रेस मीट के दौरान तमन्ना भाटिया की आवाज की तारीफ की. इस इवेंट से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह लोगों से उनकी आवाज सुनने के लिए कह रहे हैं.
भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह को इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है. वह अपनी फिल्मों से ज्यादा गानों के जरिए करोड़ों दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं उन्हें इंडस्ट्री का पावरस्टार क्यों कहा जाता है. पढ़िए पूरी खबर.
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में भव्य स्तर पर शुरू हो गई है. फिल्म की शुरुआत की खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खास चर्चा है.
हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रॉब रेनर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उनकी और पत्नी मिशेल की हत्या कर दी गई है. दोनों को अपने घर में ही मृत पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. पढ़िए पूरी खबर.
रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही एक्टर इमोशनल दिखे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वह वक्त आने पर बदलती है…लेकिन फिलहाल…नजर और सब्र.’
आशीष चंचलानी साई-फाई फिल्म ‘एकाकी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 27 नवंबर 2025 को एक्सक्लूसिव तौर पर ACV स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है. ऐसे में अब आशीष ने फिल्म का ऑरिजनल पोस्टर शेयर किया और लिखा कि इसका चैप्टर 3, 21 दिसंबर को ठीक 2:04 बजे दोपहर में रिलीज किया जाएगा.
गुजरे जमाने के कुछ ऐसे गाने हैं, जो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. इन गानों का टाइमिंग लंबा है और फिर भी ये दर्शकों को बोर नहीं करते हैं. ऐसे में आज आपको 65 साल पुराने गाने के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे महंगे गानों में से एक रहा था. इसके लिए मेकर्स ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे. पढ़िए पूरी खबर.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की हर कोई तारीफ कर रहा है. ऐसे में अब पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर ने वीडियो शेयर कर फिल्म की तारीफ की. उन्होंने फिल्म के एक्टर्स, टेक्नीशियन और मेकर्स तक की जमकर तारीफ की है.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का जब ट्रेलर और टीजर सामने आया था तो इसमें रणवीर सिंह के अपोजिट 20 साल छोटी सारा अर्जुन को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया था, जिसके बाद लोग उनकी कास्टिंग की वजह के बारे मे जानने के लिए एक्साइटेड थे. ऐसे में अब वो राज भी खुल गया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News Update in Hindi: आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 नाइट की शुरुआत हुई. इस इवेंट के लिए ना सिर्फ फैंस बल्कि सितारों में भी एक्साइटमेंट देखने को मिला. इवेंट से सेलेब्स के वीडियो सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
टीवी एक्टर अनुज सचदेवा के साथ मारपीट
टीवी एक्टर अनुज सचदेवा को लेकर खबर सामने आ रही हैा कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है. एक्टर ने बताया कि उनकी गोरेगांव, मुंबई सोसायटी के लोग उनपर हमला कर रहे हैं. वहां पर रहने वाले शख्स का आरोप है कि एक्टर के कुत्ते ने उसे काट लिया, जिसकी वजह से लोग गुस्सा हो गए और बार-बार गाली देने लगे. अनुज को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'साथ निभाना साथिया' और 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' जैसे शोज के लिए जाना जाता है. वायरल वीडियो में लोद उन्हें लाठी से पीटते दिखे साथ ही गालियां भी दी.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की आंधी में सब धुआं, ‘पुष्पा’ से ‘एनिमल’ तक सबको पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
---विज्ञापन---
सोल्ड आउट हुआ प्रणित मोरे का शो
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद प्रणित मोरे की किस्मत चमक उठी है. माना जाता है कि जो भी इस शो का हिस्सा बनता है उसका सिक्का चल पड़ता है. हाल ही में 'बिग बॉस 19' से बाहर आईं तान्या मित्तल ने अपना पहला एड शूट किया, जो काफी वायरल हुआ था. इसके बाद अब कॉमेडियन प्रणित मोरे को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने सलमान के शो से आने के बाद पहला स्टैंडअप शो अनाउंस किया था. ये 'बिग बॉस 19' के साथियों के लिए रखा गया था. इस शो में ऑडियंश की भी एंट्री दी गई थी. ऐसे में अब खबर है कि शनिवार के दिन अपने शो की टिकट सेल शुरू की थी. बुकिंग खिड़की बुक माय शो के अनुसार, प्रणित का शो रविवार यानी कि 14 दिसंबर को 'द हैबिटेट' में हुआ. उनके इस शो के टिकट पल भर में बिक गए. ये शो करीब डेढ़ घंटे का था.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ से पहले अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में किया था सेम डांस, 21 साल बाद अब वीडियो हो रहा वायरल
---विज्ञापन---
'धुरंधर' की दूसरे वीकेंड की कमाई
इसके साथ ही अगर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने दूसरे रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 207 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया, जिसके बाद दूसरे फ्राइडे 32.5 करोड़, शनिवार को 53 करोड़ और रविवार को 59 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद ये फिल्म दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसकी कुल कमाई 350 करोड़ के पार 351.75 करोड़ तक पहुंच गई है.
---विज्ञापन---
मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए न्यूज24 लाइव के साथ जुड़े रहिए.