Live Updates
Enterainment LIVE: Netflix पर होगा धर्म और अधर्म का महायुद्ध, 'कुरुक्षेत्र' कब होगी रिलीज?
नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड सीरीज 'कुरुक्षेत्र' 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ये सीरीज महाभारत पर आधारित है। अब इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। ये नेटफ्लिक्स की पहली पौराणिक एनिमेटेड सीरीज होने वाली है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है- 'शंखनाद के साथ आरंभ होगा, धर्म और अधर्म का महायुद्ध।' अब इसे देखने के बाद फैंस कि एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Bigg Boss 19 Live Updates: Bigg Boss 19 में ड्यूटी को लेकर हुआ बवाल
'बिग बॉस 19' में अब बड़ा तमाशा होने वाला है। इस हफ्ते के कैप्टन बसीर अली जमकर प्रणीत मोरे से झगड़ा करने वाले हैं। इन दोनों की लड़ाई ड्यूटी को लेकर होगी। अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बसीर प्रणीत के काम पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, प्रणीत इस बात की जिद कर रहे हैं कि वो अपनी ड्यूटी जीशान के अपना काम पूरा करने के बाद करेंगे। प्रणीत का ये जवाब घर के कैप्टन बसीर अली को पसंद नहीं आएगा और वो प्रणीत को धमकी देते हुए नजर आएंगे।
Enterainment LIVE: टॉलीवुड एक्टर वरुण तेज बने पिता, लावण्या त्रिपाठी ने बेटे को दिया जन्म
एक्टर वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या पेरेंट्स बन गए हैं। कपल को बेटा हुआ है। वरुण तेज ने अस्पताल से बीवी और बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर कर दी है। आज ही एक्टर ने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है। अब इस गुड न्यूज के बाद सोशल मीडिया पर खुशियों का माहौल बना हुआ है।
Bigg Boss 19 Live Updates: फरहाना और नेहल ने जीशान कादरी पर लगाए इल्जाम
'बिग बॉस सीजन 19' में नेहल और फरहाना के बीच अच्छी बन रही है। दोनों अक्सर साथ में बैठकर अपने ही ग्रुप की बातें करती हैं। अब फरहाना और नेहल ने जीशान के बर्ताव को डिसरिस्पेक्टफुल बताया है। इन दोनों फीमेल कंटेस्टेंट्स का कहना है कि जीशान को लड़कियों से बात करना नहीं आता। साथ ही इनका आरोप है कि जीशान नीलम और तान्या से उस तरह बात नहीं करते, जिस तरह वो इन दोनों से करते हैं।
Sunjay Kapur Property Dispute LIVE: करिश्मा कपूर के बच्चों को 1,900 करोड़ मिलने के दावे में कितनी सच्चाई?
प्रिया कपूर ने हाई कोर्ट में दावा किया है कि संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को दिवंगत पिता की संपत्ति से 1,900 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स का दावा है कि इन संपत्तियों का कंट्रोल आरके फैमिली ट्रस्ट में प्रिया कपूर के पास ही है। जिसका मतलब साफ है कि समायरा और कियान के पास 1,900 करोड़ रुपये की पहुंच नहीं है।
Bigg Boss 19 Live Updates: इस हफ्ते खलेगी Salman Khan की कमी, कौन होंगे वीकेंड का वार के होस्ट?
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में इस वीकेंड का वार पर वो शो होस्ट करते हुए नजर नहीं आएंगे। एक्टर जब लद्दाख में अपनी फिल्म की शूटिंग निपटा रहे होंगे, तो उनकी कमी शो पर एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी पूरी करेंगे। इन दोनों की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। लगे हाथों इसका भी शो पर प्रमोशन हो जाएगा।
Enterainment LIVE: Urfi Javed ने सोशल मीडिया पर क्यों मांगी हेल्प? वीडियो किया शेयर
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने नए आउटफिट से सुर्खियां बटोरी हैं। अब उर्फी ने अपने इस क्रिएटिव आउटफिट की मेकिंग का वीडियो शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'कोई आईडिया हो तो कमेंट में बताओ, आज कल दिमाग में कुछ नहीं आ रहा है बॉस। मोटिवेशन और आईडिया दोनों डेड हैं। हेल्प।' अब उर्फी के इस वीडियो पर फैंस तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं।
Enterainment LIVE: Sonu Sood का बाढ़ग्रस्त पंजाब की मदद करते हए वीडियो वायरल
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि वो बाढ़ग्रस्त पंजाब की मदद के लिए आगे खड़े हैं। एक्टर कुछ गांव में कंबल, गद्दे, सेनेटरी पैड और बाकी जरूरत का सामान जुटाकर पहुंचाते हुए नजर आ रहे हैं। वो अब पंजाब के लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। इस मुश्किल वक्त में एक्टर बाकी लोगों का भी सपोर्ट मांग रहे हैं। फैंस इस वीडियो में पंजाब की हालत देखकर टेंशन में हैं। हालांकि, एक्टर का समर्थन होने से सोशल मीडिया यूजर्स राहत की सांस ले रहे हैं।
Sunjay Kapur Property Dispute LIVE: प्रिया कपूर का दावा, करिश्मा कपूर के बच्चों को पिता की संपत्ति से मिले 1,900 करोड़
संजय कपूर की 30 हजार की प्रॉपर्टी पर विवाद इतना बढ़ चुका है कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। समायरा और कियान ने सौतेली मां प्रिया पर वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रिया कपूर ने आज हाई कोर्ट में जानकारी दी है कि संजय कपूर की एक्स वाइफ के बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से 1,900 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। प्रिया ने अब सवाल किया है कि जब उन्हें 1,900 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं, तो उन्हें और क्या चाहिए?
Sunjay Kapur Property Dispute LIVE: करिश्मा कपूर के बच्चों की अपील पर हाई कोर्ट में कब होगी सुनवाई?
करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है और सौतेली मां पर आरोप लगाए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में अब इस मामले पर सुनवाई होगी। कोर्ट ने कियान और समायरा की सौतेली मां प्रिया कपूर यानी संजय कपूर की पत्नी को नोटिस भेजा है। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख भी सामने आ गई है। 9 अक्तूबर 2025 को अगली सुनवाई की जाएगी।
Enterainment LIVE: रैपर वेदान को दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
हीरादास मुरली यानी मशहूर रैपर वेदान को आज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घंटों की पूछताछ के बाद रैपर पर पुलिस ने एक्शन लिया है। उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। रैपर पर एक महिला डॉक्टर से शादी का वादा कर यौन संबंध बनाने और फिर धोखा देने का आरोप है। रैपर वेदान को इस मामले में जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा।
Rise and Fall Live Updates: आदित्य नारायण ने 'राइज एंड फॉल' में नेपोटिज्म पर किया कमेंट
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में आदित्य नारायण ने नेपोटिज्म पर कमेंट किया है। पवन सिंह ने जब आदित्य को कहा कि आपके पिता सुपरस्टार हैं इसके बाद भी समस्याएं आती हैं। इस पर आदित्य ने बिना झिझक रिप्लाई करते हुए कहा कि नेपोटिज्म सबके साथ नहीं चलता। आदित्य का अब ये बयान काफी वयारल हो रहा है।
Enterainment LIVE: काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो की रिलीज डेट रिवील
काजोल और ट्विंकल खन्ना अपना सेलिब्रिटी चैट शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' लेकर आ रही हैं। इसकी घोषणा दोनों एक्ट्रेस ने जुलाई में कर दी थी। वहीं अब इस शो की रिलीज डेट भी आ गई है। इस शो को आप 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर पर देख सकते हैं।
Enterainment LIVE: करण औजला ने Jimmy Fallon को सिखाया भांगड़ा
पंजाबी सिंगर करण औजला जिमी फॉलन के टॉक शो 'द टुनाइट शो' में पहुंचे हैं। वहीं शो से सिंगर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो जिमी फॉलन को भांगड़ा सिखाते नजर आ रहे हैं। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
Jolly LLB 2 Trailer LIVE: 'जॉली एलएलबी 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब ट्रेलर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Entertainment LIVE: बर्थडे पार्टी में अक्षय कुमार का फैन संग क्यूट मोमेंट वायरल
अक्षय कुमार का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। ये वीडियो अक्षय की बर्थडे पार्टी का है। इसमें जब अक्षय को उनके एक फैन ने गिफ्ट दिया तो खिलाड़ी कुमार काफी भावुक हो गए और फैन के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।
Entertainment LIVE: दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले बर्थडे पर बनाया केक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाडली बेटी दुआ एक साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए अपने हाथों से केक बनाया। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर केक की फोटो भी शेयर की है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Entertainment LIVE: Baaghi 4 की अब तक की कमाई कितनी?
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। भारत में मूवी ने पांच दिनों में 39.75 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में मूवी ने 49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Entertainment LIVE: Rise and Fall में धनश्री और अहाना के बीच जंग
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में एक्ट्रेस और मॉडल धनश्री वर्मा और अहाना कुमरा के बीच जंग देखने को मिली। धनश्री ने अहाना को बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट के दम पर आगे बढ़ा जाता है। धनश्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है लेकिन मैं सबसे लड़कर आज यहां खड़ी हूं।
Entertainment LIVE: Bigg Boss 19 में भिड़े शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच जंग देखने को मिलने वाली है। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें मृदुल और शहबाज आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स उन्हें रोक रहे हैं।
Bigg Boss 19 PROMO
BB Coaching Center &
Mridul vs Shehbaz 🔥 pic.twitter.com/kLF7fuXalV
— BiggBoss24x7 (@BB24x7_) September 9, 2025
Entertainment LIVE: अहान पांडे की Saiyaara की ओटीटी रिलीज
अहान पांडे की 'सैयारा' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। 12 सितंबर को ये रोमांटिक मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अब जिस-जिस ने इस मूवी को थिएटर में मिस कर दिया था वो इस वीकेंड घर बैठे मूवी को देख सकते हैं।
Entertainment News Live Update in Hindi: एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अहान पांडे की रोमांटिक मूवी सैयारा थिएटर्स में छाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। वहीं सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में भी काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में घर में नॉमिनेशन देखने को मिला है। इसके साथ प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ भी सुर्खियों में बना हुआ है। मनोरंजन जगत की ताजा खबरें जानने के लिए आप न्यूज 24 के लाइव से जुड़े रहें। यहां आपको बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की सारी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? Lokah से अभी भी कोसों दूर टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
8 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
9 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
14 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
15 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
16 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines