हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Bigg Boss 19 में बदलेगा रिश्तों का रुख, क्या टूट जाएगी अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती?

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर डिटेल मिलेगी.

विज्ञापन
'बिग बॉस 19' से लेकर 'द हाउसमेड' के ट्रेलर तक जानें आज की ताजा अपडेट्स

Live Updates

19:25 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती में आई दरार

अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का रिश्ता 'बिग बॉस' के घर में सबसे मजबूत लग रहा है। हालांकि, अब दोनों के बीच में गलतफहमियां पैदा होने वाली हैं। कैप्टेंसी को लेकर बवाल होगा और अभिषेक गुस्सा हो जाएंगे। इस दौरान अशनूर पहली बार शो में इमोशनल होते हुए दिखाई देंगी।

19:22 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: नगमा मिराजकर ने बताया कौन हैं उनके टॉप 3?

नगमा मिराजकर 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हो गई हैं। अब कलर्स ने उनका एक रैपिड फायर सेशन शेयर किया है। इसमें नगमा ने रिवील किया है कि उनके टॉप 3 में अवेज दरबार, अभिषेक बजाज का नाम है। इसके अलावा वो अशनूर कौर और प्रणीत मोरे में कंफ्यूज हैं। इसके अलावा नगमा ने तान्या मित्तल को इस शो की एंटरटेनर भी बताया है।

19:11 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: Amaal Mallik की कैप्टेंसी पर होगी चर्चा

अमाल मलिक की कैप्टेंसी पर घरवाले चर्चा करने वाले हैं। सभी कंटेस्टेंट्स को बताना होगा कि उन्हें अमाल की कैप्टेंसी पसंद आई या नहीं। 11 लोगों ने अमाल की लीडरशिप का सपोर्ट किया है। अब अमाल मलिक अगली कैप्टेंसी के दावेदार बन सकते हैं।

18:31 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: मशहूर तमिल एक्टर और कॉमेडियन रोबो शंकर पहुंचे अस्पताल

तमिल के जाने-माने एक्टर और कॉमेडियन रोबो शंकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। आज सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ी और एक्टर को फौरन चेन्नई के एक अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया। एक्टर के रिश्तेदारों ने उन्हें ICU में एडमिट करवाया है। अभी तक ये जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें क्या हुआ है? फैंस अब रोबो शंकर को लेकर चिंता में हैं। वो 'द लायन किंग' और 'मुफासा: द लायन किंग' के तमिल वर्जन में डबिंग कर चुके हैं।

18:02 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: Lauren Gottlieb का गाना 'सजरी' हुआ रिलीज

लॉरेन गॉटलिब का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'सजरी' है और सिंगर गुरदीप मेहंदी के इस गाने में लॉरेन गॉटलिब बेहद सुन्दर लग रही हैं। साथ ही उनका डांस भी तारीफ बटोर रहा है। लॉरेन गॉटलिब को देख लोग उन्हें प्रिंसेस बता रहे हैं। इंडियन लुक में एक्ट्रेस खूब जच रही हैं।

17:35 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: Amaal Mallik पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा

गौहर खान ने 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक के खिलाफ बयान दिया है। सोशल मीडिया पर गौहर ने अमाल पर भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अमाल को उस लिगेसी पर ध्यान देना चाहिए, जिसका वो दावा करता हैं। किसी के बाप को पीठ पीछे गाली देना भी, गाली देना होता है। बैल बुद्धि की औलाद? बहुत घटिया था। या फिर ये भी हवा में गाली देकर दिल को दिलासा दिया। मुझे उम्मीद है कि वीकेंड का वार पर इस भाषा के लिए उन्हें टोका जाएगा।'

16:53 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: Amaal Malik ने कबूली अपनी गलती

अमाल मलिक ने शहबाज बदेशा के साथ मिलकर प्रैंक किया था। अभी तक घरवालों को अमाल के इस राज के बारे में कुछ भी नहीं पता। अब अमाल बसीर के सामने अपना ये गुनाह कबूलने वाले हैं। वो उनसे माफी मांगेंगे और ये सच जानकर बसीर अली की हंसी नहीं रुकेगी।

16:15 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स लाए नया शो 'माना के हम यार नहीं'

टीवी पर 'माना के हम यार नहीं' नाम का नया शो शुरू होने वाला है। ये शो 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोडक्शन हाउस से आ रहा है। इस शो में अनोखी कहानी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को नए अनुभव के साथ गहराई और ड्रामा का अहसास दिलाएगी। 7 अक्टूबर से शाम 7 बजे ये शो शुरू होने वाला है।

15:48 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: Amaal Mallik शो में होंगे इमोशनल

अमाल मलिक डिनर वाले झगड़े के बाद इमोशनल होने वाले हैं। बसीर, शहबाज और जीशान इस दौरान उन्हें संभालते हुए दिखाई देंगे। अमाल मलिक का कहना है कि उनका अभिषेक से कोई मनमुटाव नहीं है और वो सिर्फ कैप्टन होने के नाते घर की तरफ से बोल रहे थे। अमाल इमोशनल होते हुए कहेंगे कि वो किसी को खाने से क्यों रोकेंगे? वो ऐसे इंसान नहीं हैं, लेकिन सब लोग उन पर चढ़ गए और इससे वो हर्ट हुए हैं।

15:29 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: डिनर को लेकर फिर होगा अमाल मालिक और अभिषेक बजाज का झगड़ा

'बिग बॉस 19' में डिनर पर तांडव होने वाला है। अभिषेक पनीर और चिकन ज्यादा ले लेंगे और कैप्टन अमाल मलिक इस बात पर अभिषेक पर चिल्लाएंगे। हालांकि, नेहल जिनकी डिनर बनाने की ड्यूटी है, उन्होंने ही अभिषेक को ज्यादा क्वांटिटी लेने की परमिशन दी थी। ऐसे में अशनूर, अवेज और गौरव भी अभिषेक को सपोर्ट करेंगे।

15:20 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: सोनम कपूर ने बेटे वायु के साथ शेयर की तस्वीरें

सोनम कपूर ने अगस्त की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे वायु की तीन शहरों से तस्वीरें दिखाई हैं। रेत में बैठकर दोनों एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायु को अलग-अलग एक्टिविटीज करते हुए देखा जा सकता है। सोनम पति और बेटे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। हालांकि, किसी भी फोटो में एक्ट्रेस ने अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है।

14:54 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: सलमान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को विश किया बर्थडे

सलमान खान ने अपने X हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मैसेज शेयर किया है। एक्टर ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

14:25 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: Shah Rukh Khan ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जनमंदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। इस वीडियो में एक्टर शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं- 'आपका जो सफर रहा है, छोटे से शहर से लेकर ग्लोबल स्टेज तक, वो काफी इंस्पायरिंग है। इस कहानी में आपकी मेहनत, डिसिप्लिन और देश के प्रति डेडिकेशन दिखाई देती है। 75 साल की उम्र में आपकी एनर्जी हम जैसे जवान लोगों को भी पीछे छोड़ देती है।'

14:03 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19: नगमा मिराजकर ने ट्रोल हो रहीं तान्या मित्तल का किया सपोर्ट

'बिग बॉस 19' से बाहर हुईं नगमा मिराजकर ने ट्रोल हो रहीं तान्या मित्तल को सपोर्ट किया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार नगमा ने कहा कि अब मैं बाहर आ गई हूं तो मुझे सब पता है। तान्या काफी अच्छी लड़की हैं और मजेदार भी हैं। वो काफी एंटरटेनिंग हैं। खुद को फ्लॉन्ट करना उनका एक स्टाइल है। लोगों को तान्या को समझना चाहिए।

13:25 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: पीएम मोदी के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने स्पेशल वीडियो की शेयर

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर आलिया का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

12:38 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: पति निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस आज यानी 17 सितंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें खास तरीके से बर्थडे विश किया है। अनसीन फोटोज शेयर कर प्रियंका ने खास नोट भी लिखा है।

12:11 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' नेटफ्लिक्स से हटी

अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' नेटफ्लिक्स से हट चुकी है। 8 मई को इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। जिसके बाद विवादित गानों की वजह से मूवी को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है। इलैयाराजा ने आरोप लगाया है कि उनकी सहमति के बिना फिल्म में उनके गानों को फिल्माया गया है।

11:18 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी को बर्थडे किया विश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम को बॉलीवुड सितारों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। अनिल कपूर, अनुपम खेर, कंगना रनौत, हेमा मालिनी और नागार्जुन अक्कीनेनी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

10:43 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: जिम से वर्कआउट करते हुए Jr NTR का वीडियो वायरल

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर खबरें फैलने लगी हैं कि जूनियर एनटीआर प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अब तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।

10:02 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: महेश बाबू ने 'लिटिल हार्ट्स' मूवी की तारीफों के बांधे पुल

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने मौली तनुज प्रशांत और शिवानी नागरम की मूवी 'लिटिल हार्ट्स' की तारीफ की है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर तारीफों के पुल बांधे हैं। महेश बाबू ने लिखा, 'मूवी बेहद मजेदार और ताजगी से भरी है। इसकी पूरी टीम को बधाई।'

09:27 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: बॉबी देओल ने आर्यन खान की खुद से की तुलना

बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की अपकमिंग सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड चर्चाओं में बनी हुई है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है। वहीं हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए कए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने आर्यन खान की तुलना खुद से कर दी। बॉबी देओल ने कहा कि वो मेरे बेटे जैसे हैं। मेरी तरह ही वो भी सबसे बड़े सुपरस्टार की फैमिली से हैं और खुद की पहचान बनाने में लगे हैं।

08:34 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: फतिमा सना शेख संग काम करेंगी 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा

फतिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म 'न्याय' सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड बबल के अनुसार 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी फतिमा के साथ इस मूवी में काम करती नजर आने वाली हैं। फातिमा और अनीत के साथ अर्जुन माथुर भी लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

08:09 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19: एविक्ट होने के बाद नगमा ने अवेज के धोखा देने की अफवाहों पर किया रिएक्ट

नगमा मिराजकर 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अवेज के धोखा देने की अफवाहों के बारे में रिएक्ट किया है। अफवाहों को खारिज करते हुए नगमा ने कहा कि इन बातों को कोई मतलब नहीं हैं अवेज और मेरी शादी होने वाली है और हमारा रिश्ता बेहद मजबूत है।

07:26 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: 'डीमन स्लेयर' बनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

एनीमे मूवी डीमन स्लेयर ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सबको पीछे छोड़ दिया है। मूवी ने अब तक 4200 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इन आंकड़ों के साथ ये मूवी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।

07:13 (IST) 17 Sept 2025

Entertainment News Live: सिडनी स्वीनी की 'द हाउसमेड' का ट्रेलर ने खींचा सबका ध्यान

हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी की अपकमिंग मूवी 'द हाउसमेड' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर सीडनी स्वीनी का ये ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है। ये मूवी 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

07:09 (IST) 17 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: 'बिग बॉस 19' में शहबाज बदेशा ने दिल से निभाई दोस्ती

'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में शहबाज बदेशा और अमाल मलिक की दोस्ती दिखाई दी। मजाक-मस्ती में शहबाज ने घरवालों के खाने का सामान और उनके पर्सनल कपड़े छुपा दिए। इसमें घर के कैप्टन अमाल मलिक ने भी शहबाज का साथ। लेकिन जब शहबाज की पोल खुली तो शहबाज ने अमाल का नाम नहीं लिया। घरवालों को सिर्फ बोला कि चोरी में बस वो ही शामिल थे।

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए न्यूज 24 के लाइव में आपका स्वागत है. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की यहां आपको हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगी. सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में शहबाज बदेशा ने अमाल मलिक संग जो दोस्ती निभाई उसे ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी की अपकमिंग मूवी ‘द हाउसमेड’ का ट्रेलर सुर्खियों में छाया हुआ है. अब फैंस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। चलिए मनोरंजन की दुनिया की लेटेस्ट खबरों के बारे में जानते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola