Entertainment News: Baaghi 4 VS The Bengal Files… दोनों फिल्मों का लेटेस्ट केलक्शन क्या?

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट यहां मौजूद हैं। एक नजर डालते हैं कि आज की बड़ी खबरें क्या हैं?

bigg boss 19, Disha Patani, Mirai

जानें मनोरंजन जगत की सभी लेटेस्ट खबरें। (Photo Credit- News 24 GFX)

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी लेटेस्ट गॉसिप्स और अपडेट न्यूज 24 के लाइव में आपको लगातार मिलती रहेंगी। यहां आपको टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक की जानकारियां दी जाएंगी। कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर रही है? और ‘बिग बॉस 19’ जैसे बड़े रियलिटी शो में क्या होना वाला है? ये सब आपको यहां आसानी से पता चल जाएगा। तो ऐसी ही जरुरी और लेटेस्ट खबरें जानने के लिए देखते रहिए न्यूज 24 का लाइव।

विज्ञापन
विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Baaghi 4 और The Bengal Files की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े

फिल्म 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है। फिल्म 'बागी 4' अपनी रिलीज के 9वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई है और 'द बंगाल फाइल्स' के खाते में 60-70 लाख रुपये आए हैं। हालांकि, ये आंकड़े ऑफिशियल नहीं है।

Entertainment News LIVE: Aahana Kumra ने ब्लू ड्रेस में दिए शानदार पोज, देखें फोटोज

अहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैस जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। अहाना की फोटोज को आप यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DOjDrZrkm1Z/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: पैपराजी को देखकर हैरान रह गई Shweta Tiwari, देखें वीडियो

श्वेता तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने फोन में मग्न नजर आ रही हैं। हालांकि, एकदम से उनकी नजर पैप्स पर पड़ती है और वो ये देखकर हैरान रह जाती हैं।

https://www.instagram.com/p/DOiwAnajE92/

Entertainment News LIVE: फिल्मों के गलत कलेक्शन के लिए Divya Khosla ने शेयर किया पोस्ट

दिव्या कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिव्या ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बात की है। दिव्या ने कहा कि सैकनिल्क से लिया गया कलेक्शन ऑफिशियल नहीं होता है और वो वही डालता है, जो उसे लगता है। उन्होंने मेरी फिल्म 'सावी' के दौरान भी गलत कलेक्शन दिखाया था और अब 'एक चतुर नार' का भी यही हाल ही। इसके लिए आप पीवीआर से आधिकारिक कलेक्शन लें।

https://www.instagram.com/p/DOjF6vlinob/?hl=en

Entertainment News LIVE: समंदर किनारे मस्ती करती दिखीं Bebika Dhurve, सामने आया वीडियो

बेबिका धुर्वे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में बेबिका समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। बेबिका के वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DOiyOiTgXwA/

Entertainment News LIVE: Riteish Deshmukh ने लेटेस्ट लुक की फोटोज की शेयर, कमाल के हैंडसम लगे एक्टर

रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं। एक्टर का ये ट्रेडिशनल लुक कमाल है और इसमें वो बेहद हैंडसम हंक लग रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DOjChx_Ch5L/?img_index=3

Entertainment News LIVE: Malaika Arora ने खरीदी लग्जरी कार, इतने करोड़ है कीमत

मलाइका अरोड़ा ने ब्रैंड न्यू लग्जरी कार खरीदी है। मलाइका की कार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। मलाइका की नई कार की कीमत करोड़ रुपये बताई जा रही है।

https://www.instagram.com/reel/DOiKO0mDNDf/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2446fca1-2f86-49b8-b380-716f89ce1c7f

Entertainment News LIVE: रुबीना दिलैक ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज, मस्ती में दिखी एक्ट्रेस

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में एक्ट्रेस ग्रुप के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फोटोज में मस्ती के मूड में हैं।

https://www.instagram.com/p/DOi7MHoE6dO/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'फ्लाइंग जट्ट' बने Tiger Shroff, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहीरो फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' के फेमस नीला-पीला कॉस्ट्यूम में नजर आए। सोश मीडिया पर इसका एक वीडियो भी टाइगर ने शेयर किया है। अब एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/DOiVtJ3jHU3/

Entertainment News LIVE: टाइट सिक्योरिटी के बीच दिखे अरशद वारसी और अक्षय कुमार, सामने आया वीडियो

अरशद वारसी और अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों टाइट सिक्योरिटी के बीच हैं और पैप्स को उनकी फोटोज लेने के लिए मना किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/DOipMMKE6Gz/

Entertainment News LIVE: सलमान खान और लद्दाख के उपराज्यपाल की हुई मुलाकात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लेह के राज निवास में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिले हैं। सोशल मीडिया पर भाईजान और उपराज्यपाल की फोटोज भी सामने आई हैं। गौरतलब है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग कर रहे हैं।

https://x.com/lg_ladakh/status/1966809490759528522

Entertainment News LIVE: लाल-पिंक साड़ी में Saba Khan ने दिखाई अदाएं, शेयर की फोटोज

सबा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सबा ने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की है। सबा की नई-नई शादी हुई है। ऐसे में उनपर एक अलग ही नूर नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/DOi4tQrCfxB/?img_index=1

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने की 'निशानची' की तारीफ, शेयर किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में भाईजान 'निशानची' की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं।

Entertainment News LIVE: Aishwarya Lekshmi ने छोड़ा सोशल मीडिया, डिलीट किया इंस्टाग्राम

मशहूर मलयालम और तमिल अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सोशल मीडिया छोड़ दिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है और एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस के इस कदम से फैंस मायूस हैं।

Entertainment News LIVE: Aabeer Gulaal की रिलीज पर अपडेट, भारत में रिलीज नहीं होगी फिल्म

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' इंडिया में रिलीज नहीं हो रही है। 12 सितंबर को फिल्म भारत में छोड़कर दुनियाभर में रिलीज हुई, लेकिन इस बीच रूमर्स थी कि फिल्म को भारत में भी रिलीज किया जाएगा। अब पीआईबी ने साफ कर दिया है कि ये दावा झूठा है और फिल्म इंडिया में रिलीज नहीं की जाएगी।

Entertainment News LIVE: Aamir Khan की टीम ने क्यों दी सफाई? रजनीकांत की 'कुली' से जुड़ा है मामला

आमिर खान की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें कहा गया कि आमिर ने कभी भी 'कली' और फिल्म के मेकर्स को लेकर कुछ भी नेगेटिव नहीं कहा। ना तो उन्होंने किसी इंटरव्यू में कुछ कहा और ना ही फिल्म की आलोचना की। आमिर सभी का सम्मान करते हैं।

Entertainment News LIVE: Nancy Tyagi ने शेयर की लेटेस्ट लुक की फोटोज, कमाल की लगीं इंफ्लुएंसर

फैशन इंफ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक्स की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में नैन्सी बेहद सुंदर लग रही हैं। फैंस इंफ्लुएंसर के लेटेस्ट लुक की तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DOix2T9kWXn/?hl=en&img_index=3

Entertainment News LIVE: आरती सिंह ने पति संग शेयर की फोटोज, मस्ती में दिखा कपल

आरती सिंह ने पति दीपक के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में कपल मस्ती करता नजर आ रहा है। फैंस कपल की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DOiEM2QEair/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: 'कॉकटेल 2' की शूटिंग शुरू, Shahid Kapoor ने दी जानकारी

शाहिद कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। खबर मिलते ही फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

Entertainment News LIVE: जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की 'होमबाउंड' सिनेमाघरों में होगी रिलीज

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' पूरी दुनिया की तारीफ बटोर चुकी है। वहीं, अब इस फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। जान्हवी कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिवील किया है कि फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/DOiE22KAZUP/?img_index=1

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा ने सर्फिंग करते हुए शेयर की तस्वीरें

विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपने हालिया ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपनी पूरी लाइफ दिखाई है। इन तस्वीरों में वो ढेर सारे काम, खेल, परिवार और दोस्तों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। एक द्वीप की तस्वीरें शेयर कर एक्टर ने फैंस को खुश कर दिया है।

https://www.instagram.com/p/DOiEz-2gRBi/?igsh=bGE4azhrNjBzdnF4&img_index=2

Entertainment News LIVE: विक्की जैन को लगे 45 टांके

अंकिता लोखंडे के पति अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्हें क्या हुआ है? उसे लेकर फिल्ममेकर संदीप सिंह ने जानकारी दी है। विक्की और अंकिता की तस्वीरें शेयर करते हुए संदीप सिंह ने बताया कि एक दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ था। इसमें कांच के कई टुकड़े विक्की के हाथ में घुस गए। जिसके कारण उन्हें 45 टांके आए हैं। अस्पताल में 3 दिन बिताने के बाद भी उनकी हिम्मत बरकरार है। साथ ही अंकिता 72 घंटों से पति की देखभाल में चट्टान की तरह खड़ी रहीं।

https://www.instagram.com/p/DOiLigjjSAw/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन का हो रहा तलाक?

'छम्मक छल्लो' और 'क्रिमिनल' जैसे गानों से मशहूर हुए सिंगर एकॉन के तलाक की शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शादी की 29वीं सालगिरह से ठीक पहले एकॉन और टोमेका थियम के तलाक की रूमर्स उड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि कपल ने तलाक की अर्जी भी दे दी है। इन दोनों की 17 साल की एक बेटी भी है।

https://www.instagram.com/p/DN0zYoJ0hUV/?img_index=1

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी ने छोड़ दिया सोशल मीडिया

मलयालम और तमिल फिल्मों से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। अपनी लाइफ और करियर पर फोकस करने के लिए एक्ट्रेस ने ये बड़ा कदम उठाया है। अगर आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट खोलेंगे, तो आपको उनका अकाउंट नजर नहीं आएगा।

Bigg Boss 19 LIVE: तान्या और कुनिका के बीच किसे चुनेंगी नीलम गिरी?

इस वीकेंड का वार पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी फिल्म प्रमोट करने 'बिग बॉस' में आएंगे। इस दौरान वो नीलम गिरी को धर्म संकट में डाल देंगे। तान्या और कुनिका के बीच उन्हें किसी एक को चुनना होगा। अक्षय जो भी बुरी आदत पूछेंगे, नीलम को बताना होगा कि वो कुनिका और तान्या में से किसकी है? इस दौरान तान्या और नीलम की दोस्ती में दरार भी आ सकती है।

https://www.instagram.com/p/DOiU2kXkXWe/

Entertainment News LIVE: अजय देवगन ने बेटे पर जन्मदिन के खास मौके पर लुटाया प्यार

अजय देवगन ने अपने बेटे को विश करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है। दोनों बाप-बेटे ट्विनिंग करते हुए प्यार से हग कर रहे हैं। इस फोटो में 'सिंघम' की बेटे के साथ खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने बताया है कि उनका बेटा उनका सबसे मजबूत क्रिटिक और सबसे सॉफ्ट कॉर्नर है।

https://www.instagram.com/p/DOiIQg8iQ3J/?igsh=MWcxbmhtYm1vZGhmNQ%3D%3D

Entertainment News LIVE: काजोल ने बेटे को जन्मदिन पर दी खास सलाह

आज काजोल के बेटे युग देवगन का बर्थडे है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति और बेटे के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'उम्मीद है कि मेरा कूल बॉय हमेशा काइंड और वंडरफुल बना रहेगा।' सेलेब्स और फैंस ने भी युग को जन्मदिन की बधाई दी है।

https://www.instagram.com/p/DOh3699AvcS/?hl=en

Box Office Collection LIVE: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ हुई बुरी तरह फ्लॉप

मनोज बाजपेयी जो ओटीटी पर तहलका मचा देते हैं, लेकिन उनकी फिल्म ‘जुगनुमा’ थिएटर में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ये फिल्म 5 लाख रुपये का मामूली कलेक्शन कर पाई है।

Box Office Collection LIVE: ‘एक चतुर नार’ ने बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई?

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘एक चतुर नार’ भी इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दिन इस फिल्म ने 50 लाख के कलेक्शन के साथ कमजोर शुरुआत की है।

Box Office Collection LIVE: ‘द बंगाल फाइल्स’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

‘द बंगाल फाइल्स’ भी ‘बागी 4’ के साथ सिनेमाघरों में उतरी थी। अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता हुआ नजर आ रहा है। 8वें दिन विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए हैं। इसे मिलाकर ‘द बंगाल फाइल्स’ का टोटल कलेक्शन महज 11.8 करोड़ रुपये हुआ है। हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ रही है।

Box Office Collection LIVE: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ हुई बुरी तरह फ्लॉप

मनोज बाजपेयी जो ओटीटी पर तहलका मचा देते हैं, लेकिन उनकी फिल्म ‘जुगनुमा’ थिएटर में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ये फिल्म 5 लाख रुपये का मामूली कलेक्शन कर पाई है।

Entertainment News LIVE: फायरिंग के दौरान घर पर थे दिशा पाटनी के पिता

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर जब फायरिंग हुई तो उस दौरान उनके पिता जगदीश पाटनी घर पर मौजूद थे। एक्ट्रेस के पिता ने बताया है कि उन पर भी गन तानी गई थी। उन्होंने अपने घर की छत से अटैकर्स को देखा था और दीवार के सहारे अपनी जान बचाई।

Entertainment News LIVE: ‘बागी 4’ के कलेक्शन पर पड़ा असर

5 सितंबर को फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज हुई थी। आठ दिन के बाद अब इस फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। 8वें दिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 45.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Entertainment News LIVE: एनिमे मूवी 'डेमन स्लेयर' का डे 1 कलेक्शन

जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शुक्रवार यानी पहले दिन ही इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली। इस एनिमे फिल्म का क्रेज थिएटर्स में साफ दिखाई दे रहा है। ओपनिंग डे पर ये फिल्म इंडिया में 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। कई भारतीय फिल्मों को ‘डेमन स्लेयर’ ने पहले दिन के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है।

Entertainment News LIVE: Mirai ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

साउथ की फिल्म ‘मिराय’ ने अपने कलेक्शन से फैंस को हैरान कर दिया है। पहले ही दिन इस फिल्म ने धांसू ओपनिंग की है। तेजा सज्जा की फिल्म ने फर्स्ट डे पर 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ये फिल्म महज 50-60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में लगता है कि एक हफ्ते से पहले ही फिल्म का बजट निकल जाएगा। फिल्म ‘मिराय’ लोगों को काफी पसंद आ रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ