Live Updates
Entertainment News LIVE: Heer Express-Ek Chatur Naar का कलेक्शन क्या?
फिल्म 'एक चतुर नार' रिलीज हो चुकी है और इसके पहले दिन का कलेक्शन का आ गया है। फिल्म ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'हीर एक्सप्रेस' ने भी पहले दिन 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Entertainment News LIVE: Charmee Zaveri ने Julmi Sawariya शेयर किए BTS फोटोज
चार्मी जावेरी ने जुल्मी सांवरिया ने बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में चार्मी जावेरी बला की खूबसूरत लग रही हैं।
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
Entertainment News LIVE: Junaid Khan-Sai Pallavi की फिल्म की रिलीज डेट रिवील
जुनैद खान और साई पल्लवी फिल्म 'मेरे रहो' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'मेरे रहो' 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Entertainment News LIVE: रेप केस में Ashish Kapoor को राहत, कोर्ट ने शर्त के साथ दी जमानत
पॉपुलर टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप केस में राहत मिली है। आशीष कपूर को कोर्ट ने कहा कि आगे की जांच के लिए मौजूद रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन ये शर्त है कि उन्हें अपना फोन हमेशा ऑन रखना होगा। साथ ही लोकेशन भी ऑन रखनी होगी।
Entertainment News LIVE: Lokah Chapter 1 का पोस्टर जारी, देखें पहला लुक
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' के अगले अध्याय को मेकर्स ने पहला लुक जारी कर दिया है। इस पोस्टर में दुलकर सलमान और टोविनो थॉमस नजर आ रहे हैं।
Entertainment News LIVE: क्या कोलकाता में होगी The Bengal Files की स्क्रीनिंग?
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो चुकी है, लेकिन 13 सितंबर 2025 को कोलकाता में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग की जाएगी।
Entertainment News LIVE: Randeep Hooda ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, सारागढ़ी दिवस पर शेयर किया पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने सारागढ़ी दिवस पर सैनिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' में एक्टर नजर आने वाले थे, लेकिन उनकी ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
Entertainment News LIVE: Hansika Motwani की एक्स भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, याचिका खारिज
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हंसिका पर उनकी एक्स भाभी ने क्रूरता का आरोप लगाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की याचिका को खारिज कर दिया है।
Entertainment News LIVE: अरमान मलिक ने भाई को किया सपोर्ट, कही ये बात
पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने अपने भाई अमाल मलिक को सपोर्ट किया है। अरमान ने अमाल के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि तुम पर गर्व है।
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के घर में फिर हुआ बवाल, भड़के गौरव खन्ना
बिग बॉस 19 में बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच खूब हंगामा हुआ। अब इस पर गौरव खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। गौरव ने कहा कि अगर सामने से दो बैल और भैंसा लड़ना चाहते हैं, तो मैं नहीं रोकूंगा।
Entertainment News LIVE: 'एक दीवाने की दीवानियत' का गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' कब होगा रिलीज?
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' से जुड़ा खास अपडेट आया है। इस फिल्म का अगला गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' 15 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Bigg Boss 19 News LIVE: Bigg Boss 19 में होगा डबल एविक्शन, इन 2 कंटेस्टेंट्स पर गिरेगी कम वोटों की बिजली
'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा। मृदुल तिवारी, नतालिया जानोजेक, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं। अब इन दोनों में से नतालिया और नगमा शो से बाहर होने वाली हैं। डबल एविक्शन में 'बिग बॉस 19' की दो हसीनाएं कम वोटों के कारण शो से आउट हो जाएंगी।
Bigg Boss 19 News LIVE: Tanya Mittal को घर में किस पर हुआ क्रश? नाम सुनकर Nagma ने किया रिएक्ट
तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' में कहा है कि उन्हें अवेज दरबार पर क्रश है। हालांकि, तान्या ने ये बात मजाक में कही है और ये सुनते ही नगमा ने भी कहा, 'मेरे लड़के पर डोरे डालना बंद कर।' तो तान्या ने भी कह दिया कि डोरा ऐसा-वैसा नहीं चांदी का है। ये सुनकर नगमा ने जवाब दिया - 'चांदी हो, सोना हो, पित्तल हो, डोरे काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में शहबाज को खिला दूंगी।' अब इन दोनों की मजाक-मस्ती शो में देखने को मिलेगी।
Bigg Boss 19 News LIVE: किसके सिर पर सजा Bigg Boss मीटर का ताज?
'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते मृदुल तिवारी एक खास चीज में विजेता बन गए हैं। बिग बॉस मीटर के विनर इस हफ्ते मृदुल तिवारी हैं। फैंस के प्यार से वो इस हफ्ते के ट्रेंडिंग सदस्य बन गए हैं। बसीर अली, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और नेहल जैसे कंटेस्टेंट्स लड़ते रह गए और मृदुल बाजी मार गए।
Entertainment News LIVE: अनुष्का शेट्टी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. इसमें अभिनेत्री ने जानकारी दी कि वह सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं. अनुष्का ने ये फैसला अपनी फिल्म 'घाटी' की रिलीज के बाद लिया. इसे 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.
Bigg Boss 19 News LIVE: Natalia Janoszek हुईं शो से बाहर
'बिग बॉस 19' से पहले एलिमिनेशन में नतालिया जानोजेक घर से बाहर होने वाली हैं। चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से नतालिया का बेघर होने कन्फर्म हो गया है। ये नतालिया का 'बिग बॉस 19' का आखिरी वीकेंड का वार होने वाला है। यानी अवेज दरबार, नगमा मिराजकर और मृदुल इस हफ्ते सुरक्षित हैं।
Bigg Boss 19 News LIVE: Baseer Ali पर भड़केंगी फराह खान
'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार पर फराह खान बसीर अली के बर्ताव पर उन्हें सीधा करने वाली हैं। दूसरे कंटेस्टेंट्स को गलत शब्दों से बुलाने पर फराह खान का गुस्सा फूटेगा। साथ ही बसीर दूसरे लोगों को कम्पटीशन नहीं मानते, इस बात पर भी फराह उन्हें सुनाती हुई नजर आएंगी।
Bigg Boss 19 News LIVE: फराह खान लगाएंगी कुनिका की क्लास, Zeishan को मिलेगा इन्साफ
'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते फराह खान होस्ट बनकर शो संभालती हुई नजर आएंगी। सलमान खान की कमी पूरी करते हुए फराह खान इस वीकेंड का वार पर कुनिका सदानंद की क्लास लगाने वाली हैं। जीशान खान की प्लेट से खाना निकालने पर फराह खान इस बार कुनिका को गलत ठहराने वाली हैं।
Entertainment News LIVE: Abhishek Bachchan की व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा की मांग पर क्या बोला हाई कोर्ट?
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा की मांग के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था। अब हाई कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुना दिया है। एक्टर की आवाज, नाम, फोटो या वीडियो का गलत इस्तेमाल करना अब किसी के लिए भारी पड़ सकता है। हाई कोर्ट ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर अभिषेक बच्चन के नाम या तस्वीरों के अवैध इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। दरअसल, इसके कारण अभिषेक बच्चन के करियर और प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है।
Entertainment News LIVE: 'परम सुंदरी' की कमाई में नहीं हुआ सुधार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में कमाई कर रही है। गुरुवार को इस फिल्म ने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। साथ ही बुधवार को भी फिल्म की कमाई 60 लाख रुपये ही थी। अभी तक 'परम सुंदरी' का टोटल कलेक्शन 48.80 करोड़ हुआ है।
Entertainment News LIVE: 'द बंगाल फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा जादू
विवेक अग्निहोत्री की कंट्रोवर्शियल फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 7 दिनों में महज 11.25 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने गुरुवार को 1 करोड़ रुपये और बुधवार को भी 1 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
Entertainment News LIVE: 100 करोड़ से पार हुआ 'लोका चैप्टर 1’ का कलेक्शन
मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1’ का क्रेज भी फैंस पर बना हुआ है। इस फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज को 15 दिन पूरे हो चुके हैं। अभी भी ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है और पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों को टक्कर दे रही है। गुरुवार यानी 11 सितंबर को 'लोका चैप्टर 1’ ने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इससे एक दिन पहले फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 'लोका चैप्टर 1’ की कुल कमाई 101.70 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Entertainment News LIVE: ‘द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने किया कितना कलेक्शन?
‘द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए एक हफ्ता हो गया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, सोमवार से गेम पलट गया और फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। गुरुवार यानी 11 सितंबर को ‘द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म ने 7 दिनों में करीब 67.19 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Entertainment News LIVE: फिल्म 'बागी 4' की कमाई में गिरावट, बेहद कम रहा सातवें दिन का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सातवें दिन इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने महज 2.29 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले दिन फिल्म ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी हर दिन के साथ फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। अभी तक ये फिल्म कुल 44.69 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब हुई है।
Entertainment News Live: टीवी एक्टर आशीष कपूर को दुष्कर्म मामले में मिली बेल
पॉपुलर टीवी एक्टर आशीष कपूर को एक महिला संग दुष्कर्म के आरोप में 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट ने एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब कोर्ट ने आशीष कपूर को 1 लाख रुपये के बेल बॉन्ड और श्योरिटी बॉन्ड पर जमानत दे दी। एक्टर की बेल को अब मंजूरी मिल गई है।
Entertainment News Live Update in Hindi: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आपको न्यूज 24 के लाइव में मिलने वाली हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सारी चटपटी खबरें आपको यहां पढ़ने को मिलेंगी। बॉक्स ऑफिस पर ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’, ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ क्या कमाल कर रही हैं? चलिए जानते हैं। साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के भी सभी अपडेट पर नजर रखते हैं। कैप्टेंसी टास्क में काफी बवाल हुआ है। साथ ही एक्टर आशीष कपूर के केस में भी लेटेस्ट जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: टीवी पर किया ‘रॉक’, बॉलीवुड के शादीशुदा डायरेक्टर से तुड़वाया दिल; पहचाना ये हसीना कौन?
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
18 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines