हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Thamma ने पहले दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, Ek Deewane Ki Deewaniyat नहीं कमा पाई 10 करोड़

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की हर अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की हर छोटी से बड़ी जानकारी सबसे पहले दी जाएगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:56 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Thamma और Ek Deewane Ki Deewaniyat की पहले दिन की कमाई क्या?

आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 24.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ओपनिंग डे पर 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई और 8.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े शुरुआचती है और इनमें बदलाव हो सकता है.

22:50 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Shahid Kapoor ने शेयर की दिवाली की फोटोज

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की फोटोज शेयर की हैं. शाहिद ने अपनी वाइफ संग भी फोटोज शेयर की हैं. कपल की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

21:46 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Deepika Padukone ने रिवील किया बेटी का चेहरा, Ranveer Singh ने Dua के साथ मनाई दिवाली

दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का फेस रिवील कर दिया है. रणवीर सिंह अपनी वाइफ और बेटी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दुआ की फोटोज आते ही छा गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

21:39 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: इस फिल्म को बनाने के लिए जर्मनी से आई मशीन, बनी थी भारत की पहली रंगीन मूवी

Bollywood First Colour Film: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं. कुछ ने कमाल किया है तो कुछ फ्लॉप भी रही. हालांकि, हिंदी सिनेमा में पहले ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों का दौर था. आज हम आपको भारत की पहली रंगीन फिल्म के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:50 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Suhana Khan का दिवाली लुक देखा क्या?

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. किंग खान की लाडली ने दिवाली लुक्स की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

20:19 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: बी-टाउन में दिखी दिवाली की रौनक, फिल्मी सितारों ने कुछ यूं मनाई दिवाली

Bollywood Celebs Diwali Celebration: मायानगरी में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है. बॉलीवुड सितारे खास अंदाज में दीपों का त्योहार मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर इसकी झलक दिखाई है. पढ़ें पूरी खबर...

19:57 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Dhanashree Verma ने शेयर की दिवाली की फोटोज

यूजी चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. धनश्री की इन फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है और कमेंट्स में यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं.

19:27 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Govardhan Asrani के निधन पर Ajay Devgn ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक जाहिर किया है. अजय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि असरानी जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. बचपन से ही उनके काम की सराहना करने से लेकर उनके साथ स्क्रीन शेयर करने तक... यह सचमुच एक सम्मान की बात थी. आप हमेशा याद रहेंगे सर... ओम शांति.

https://x.com/ajaydevgn/status/1980561819715715172

19:24 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: आखिरी वक्त तक काम करते रहे Govardhan Asrani, अक्षय के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

Govardhan Asrani: दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. दिवाली के मौके पर अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, असरानी की दो फिल्में साल 2026 में आएंगी. पढ़ें पूरी खबर...

19:18 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘बैंकिंग से एक्टिंग तक…’, बॉलीवुड की वो हसीना, जिनकी एक्टिंग की नहीं सिंगिंग के भी कायल हैं फैंस

Parineeti Chopra Birthday: हिंदी सिनेमा की ज्यादातर हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो एक जमाने में बैंकर बनना चाहती थीं. पढ़ें पूरी खबर...

19:17 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Govardhan Asrani के निधन पर Riteish Deshmukh ने जताया दुख

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है. असरानी के निधन पर रितेश देशमुख ने शोक जाहिर किया है. रितेश ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि असरानी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. मुझे अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम', 'धमाल' और 'मालामाल वीकली' में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला. उनकी कॉमेडी हमेशा बहुत याद आएगी. ईश्वर उनको शांति दें.

https://x.com/Riteishd/status/1980571650338050345

18:58 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Tejasswi Prakash ने यूं मनाई दिवाली

तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने परिवार संग दिवाली की खास फोटोज शेयर की हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में हैप्पी दिवाली भी लिखा है.

18:38 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Alia Bhatt ने यूं मनाई दिवाली, पति संग शेयर की फोटो

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस पति की बाहों में नजर आ रही हैं. कपल का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

17:58 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Thamma Vs Ek Deewane ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन चलेगा किसका सिक्का, क्या कहता है प्रीडिक्शन?

Thamma Vs Ek Deewane ki Deewaniyat BOX Office Prediction: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' और हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज हो चुकी हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:13 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘फेक वीडियो, एआई फोटोज…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने कुमार शानू को क्यों दी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा?

Kumar Sanu: पॉपुलर सिंगर कुमार सानू इन दिनों अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. कोर्ट ने सिंगर को पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा दे दी है. पढ़ें पूरी खबर...

16:27 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Zubeen Garg Death Case: असम पुलिस की एसआईटी-सीआईडी टीम सिंगापुर के अधिकारियों से मिलेगी

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला अभी भी सुलझा नहीं है. असम पुलिस की सीआईडी-एसआईटी टीम सिंगापुर पहुंच गई है और अब मामले की आगे की कार्रवाई के लिए सिंगापुर के अधिकारियों से मुलाकात करेगी.

15:53 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Ek Deewane Ki Deewaniyat Review: प्यार, नफरत और इमोशंस से भरी है कहानी, पढ़ें रिव्यू

Ek Deewane Ki Deewaniyat Review in Hindi, (Ashwani Kumar): हर्षवर्धन राणे की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एक दिवाने की दीवानियत' को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. फिल्म आज 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. पढ़ें पूरी खबर...

15:48 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: नोरा फतेही की हल्दी सेरेमनी की फोटोज वायरल

बॉलीवुड एक्टर नोरा फतेही की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस ने शादी की तैयारी कर ली है. एक्ट्रेस ने साउथ कोरियन एक्टर और सिंगर ली मिन के साथ हल्दी की फोटोज शेयर की है.

15:38 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए असरानी?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर असरानी के निधन 20 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर हुआ. उसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. वह अपने पीछे पत्नी मंजू असरानी को अकेला छोड़ गए. ऐसे में आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:46 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: मनीषा रानी ने अपने दिवाली लुक से चुराई लाइमलाइट

मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो कि दिवाली सेलिब्रेशन की है. इस दौरान उन्हें रेड साड़ी में ग्लैमरस देखा गया. सोशल मीडिया पर उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

14:44 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: वरुण धवन ने बेटी के साथ मनाई दिवाली

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है, इसमें उन्हें अपनी बेटी के साथ गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखा जा सकता है.

14:42 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने रणबीर संग यूं मनाई दिवाली

आलिया भट्ट ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें उन्हें रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, उनके साथ दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं.

14:06 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: घर में खास मकसद से आई हैं मालती चाहर

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर की एंट्री हुई, जिसके बाद घर का माहौल बदल गया. उन्हें लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे.पढ़िए पूरी खबर.

13:21 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: दिवाली के मौके पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनका दिवाली सेलिब्रेशन से वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई देते हैं.

12:20 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 2 साल तक नहीं मिला था काम तो इंदिरा गांधी ने की थी असरानी के लिए पैरवी

बॉलीवुड एक्टर असरानी (Asrani) का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 20 अक्टूबर को अपनी आखिरी सांस ली. अभिनेता ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. पढ़िए पूरी खबर.

11:18 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

असरानी के निधन पर अमित शाह ने भी शोक जताया है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'दिग्गज अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है. असरानी जी ने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई. ईश्वर उनके परिवार और प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.'

11:15 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने असरानी के निधन पर जताया शोक

कंगना रनौत ने असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की पोस्ट शेयर कर दुख जताया और लिखा, ' श्री गोवर्धन असरानी जी न केवल एक कलाकार थे, बल्कि हम सभी के जीवन का हिस्सा भी थे और बड़े होते हुए, अपनी जीवंत भूमिकाओं और चंचल किरदारों के ज़रिए वे लगभग एक परिवार के सदस्य जैसे थे. उन्होंने बेजोड़ हास्य-व्यंग्य के साथ-साथ गहरी भावनात्मक गहराई भी दिखाई. असरानी जी, आपकी बहुत याद आएगी, ओम शांति.'

11:09 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रवि किशन ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली

रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है. इसमें उन्हें दीपक जलाते हुए देखा गया है. देखिए फोटोज

11:06 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने पति के साथ मनाई दिवाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने दिवाली के मौके पर तस्वीरें शेयर की है. इसमें उन्हें भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आरती उतारते हुए देखा जा सकता है.

11:05 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने परिवार और दोस्तों के साथ मनाई दिवाली

कृति सेनन की दिवाली के मौके पर फोटोज सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह परिवार और दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं.

11:03 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अनन्या पांडेय ने परिवार के साथ सेलिब्रेट की दिवाली

दिवाली के मौके पर अनन्या पांडेय फैमिली के साथ नजर आईं. तस्वीरों में एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है. देखिए फोटोज...

11:01 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: वरुण कोनिडेला ने शेयर की दिवाली पार्टी की फोटोज

दिवाली के मौके पर वरुण कोनिडेला ने तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया है. फोटोज में एक्टर को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है.

10:59 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'महाभारत' से सामने आया पिंकी रेड्डी का लुक

एक्ट्रेस पिंकी रेड्डी का लुक सामने आया है. वह 'महाभारत' में अहम रोल प्ले करते हुए नजर आने वाली हैं. इसे शेयर कर अर्जुन रामपाल ने गर्व जताया है.

10:54 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Asrani के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

असरानी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'श्री गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ. एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया. उन्होंने अपने अविस्मरणीय अभिनय से अनगिनत लोगों के जीवन में विशेष रूप से आनंद और हँसी का संचार किया. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ. ॐ शांति.'

09:41 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी के निधन के बाद फैमिली में कौन-कौन?

दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका अंतिम संस्कार भी उसी दिन कर दिया गया. ऐसे में चलिए बताते हैं उनके परिवार में कौन-कौन है. पढ़िए पूरी खबर.

09:02 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 56वीं डेथ एनिवर्सरी पर जैकी श्रॉफ ने यश चोपड़ा को किया याद

आज यश चोपड़ा की 56वीं डेथ एनिवर्सरी है. ऐसे मौके पर जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया है और उनके लिए पोस्ट साझा की है.

08:50 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी की मौत पर बोले देवेंद्र फडणवीस

असरानी की मौत पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया और एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'महान अभिनेता गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं. उनकी अद्वितीय बहुमुखी प्रतिभा और अद्वितीय हास्यबोध ने लाखों लोगों को खुशी और हंसी से भर दिया. शोले के प्रतिष्ठित जेलर से लेकर चुपके-चुपके, गोलमाल, आप की कसम, अभिमान, बातों बातों में, छोटी सी बात, धमाल और कई अन्य फिल्मों में यादगार भूमिकाओं तक, उनके अभिनय ने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिवार एवं लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना.'


08:47 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: युवराज सिंह ने असरानी को किया याद

असरानी की मौत पर क्रिकेट वर्ल्ड से युवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमारे बचपन की कितनी ही यादें असरानी जी की आवाज और भावों से भरी है. बहुत कम लोग ही लोगों को उस तरह मुस्कुरा पाते थे जैसे वे हंसाते थे. उनके निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं.'

08:45 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी की मौत पर केआरके का पोस्ट

असरानी के निधन पर बॉलीवुड एक्टर और केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'असरानी जी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. आप हमेशा याद आएंगे सर.'

08:31 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: मनोज मुंतशिर ने असरानी की मौत पर जताया दुख

राइटर मनोज मुंतशिर ने असरानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, 'अंग्रेज़ों के जमाने के जेलर, कॉमेडी का एक जमाना अपने पीछे छोड़ गए. बहुत याद आयेंगे आप असरानी सर! ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे! शांति.'

08:19 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: शिखर धवन ने भी जताया दुख

असरानी की मौत से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. सिनेमा और राजनीतिक गलियारों के बाद क्रिकेट वर्ल्ड से भी शोक व्यक्त किया गया है. भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'असरानी जी की अद्भुत हास्य शैली और करिश्मा को देखते हुए बड़ा हुआ हूं. भारतीय सिनेमा के एक सच्चे प्रतीक, उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.'

08:16 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रवि किशन ने असरानी के लिए शेयर की पोस्ट

इसी कड़ी में सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार रवि किशन का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने असरानी के निधन पर पोस्ट साझा की और लिखा, 'महान, हास्य अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी नहीं रहे. उन्हें उनकी बेहतरीन कॉमेडी और अनुशासनप्रियता के लिए याद किया जाएगा. ॐ शांति शांति.'

08:13 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी के निधन पर अदनान सामी ने जताया शोक

असरानी की मौत पर अदनान सामी ने भी शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर उनके साथ अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी, 'हमारे प्रिय दिग्गज असरानी जी के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ. एक ऐसे व्यक्ति जो अपनी कला में एक प्रतिभाशाली और कलात्मक धरोहर थे. हालांकि लोग उन्हें उनकी अद्भुत कॉमेडी के लिए हमेशा याद रखेंगे, लेकिन वो हर दौर और हर शैली के व्यक्ति थे. उनकी नाटकीय भूमिकाएं भी उतनी ही शानदार थीं. 'शोले' के 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर' को हमेशा याद रखा जाएगा!

07:53 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. 'शोले' के जेलर के अचानक चले जाने की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है. चलिए बताते हैं किसने क्या कहा. पढ़िए पूरी खबर.

07:34 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी के निधन पर स्वाति मालीवाल ने भी जताया दुख

असरानी की मौत का झटका ना केवल फिल्म इंडस्ट्री को लगा है बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी उनके जाने का गम है. इसी कड़ी में स्वाति मालीवाल ने दुख जताते हुए पोस्ट शेयर की और लिखा, 'अपनी एक्टिंग की कला से दशकों से देशवासियों का मनोरंजन करने वाले श्री गोवर्धन असरानी जी के देहांत की दुखद ख़राब मिली। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपनी श्री चरणों में स्थान दें.'

07:18 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार बोले- एक हफ्ते पहले ही साथ में शूटिंग की

अनुपम खेर के बाद अक्षय कुमार ने भी असरानी की मौत पर दुख जताया, उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक फोटो शेयर की. इसे साझा करने के साथ ही एक्टर ने बताया कि दोनों कलाकारों ने साथ में पिछले हफ्ते ही शूटिंग की थी और असरानी बहुत ही अच्छे कलाकार और इंसान थे.

07:16 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी के मौत से भावुक हुए अनुपम खेर

असरानी की मौत ने सभी को शॉक्ड कर दिया. एक्टर ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में अब उनके निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं. इसी बीच अब अनुपम खेर ने उनकी मौत पर वीडियो शेयर कर दुख जताया है. देखिए वीडियो...

06:53 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी में पति विक्की कौशल संग यूं मनाई दिवाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों प्रेग्नेंसी के फेज को एन्जॉय कर रही हैं. ऐसे में पैरेंट्स बनने की कड़ी में ये उनकी पहली दिवाली है. पति संग एक्ट्रेस ने दीया जलाते हुए फोटोज शेयर की है और फैंस ढेरों शुभकामनाएं दी.

06:50 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सारा खान ने पति के साथ मनाई पहली दिवाली

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने हाल ही में 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी की थी. दोनों की रजिस्टर मैरिज के बाद ये पहली दिवाली थी. कपल ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

06:48 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: दिवाली पर श्रद्धा कपूर ने ट्रेडिशनल लुक में जीता फैंस का दिल

श्रद्धा कपूर ने दिवाली के मौके पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो पूजा की थाली लिए हुए पोज देते नजर आ रही हैं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल अटायर में देखा गया.

06:47 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने यूं मनाई दिवाली

कंगना रनौत ने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें वह दीपक और पटाखे जलाते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल अटायर में देखा गया. देखिए वीडियो...

06:45 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: बी-टाउन में दिवाली की धूम

बी-टाउन में दिवाली की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली. सेलेब्स ने परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार का जश्न धूमधाम से मनाया. किसी ने अपने नए घर में दीया जलाया तो कोई पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार इस त्योहार को सेलिब्रेट किया. इतना ही नहीं, कई सेलेब्स ने तो इस खास मौके पर गाड़ी भी खरीदी.

06:38 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: क्यों जल्दबाजी में हुआ असरानी का अंतिम संस्कार

असरानी के मैनेजर बाबूभाई थीबा ने ये भी बताया कि आखिर दिग्गज अभिनेता का आनन-फानन में अंतिम संस्कार क्यों किया गया? तो इस पर इस पर उन्होंने बताया कि असरानी ने अपनी अंतिम इच्छा पत्नी मंजू को बताया था कि सब कुछ शांति से खत्म हो जाए. वह किसी को भी बताना नहीं चाहते थे.

06:37 (IST) 21 Oct 2025

Entertainment News LIVE: असरानी का हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और ‘शोले’ में जेलर की भूमिका निभाने वाले असरानी का निधन हो गया. उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. असरानी ने दिवाली वाले दिन आखिरी सांस ली और उसी दिन जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. एक्टर के मैनेजर बाबूभाई थीबा के अनुसार, असरानी को 15-20 दिन पहले ही कमजोरी महसूस हुई थी. फिर सांस लेने में तकलीफ भी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, उनका निधन हो गया.

Entertainment New in Hindi: मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो कि दिवाली सेलिब्रेशन की है. इस दौरान उन्हें खुले बाल और जालीदार रेड साड़ी में ग्लैमरस देखा गया. सोशल मीडिया पर उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज आलिया भट्ट ने भी शेयर की है, जिसमें उन्हें रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और ‘शोले’ में जेलर की भूमिका निभाने वाले असरानी का निधन हो गया. उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. असरानी ने दिवाली वाले दिन आखिरी सांस ली और उसी दिन जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. एक्टर के मैनेजर ने इसकी वजह का भी खुलासा किया. मैनेजर बाबूभाई थीबा के अनुसार, असरानी को 15-20 दिन पहले ही कमजोरी महसूस हुई थी. फिर सांस लेने में तकलीफ भी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, उनका निधन हो गया.

मैनेजर ने ये भी बताया कि आखिर दिग्गज अभिनेता का आनन-फानन में अंतिम संस्कार क्यों किया गया? तो इस पर इस पर उन्होंने बताया कि असरानी ने अपनी अंतिम इच्चा पत्नी मंजू को बताया था कि सब कुछ शांति से खत्म हो जाए. वह किसी को भी बताना नहीं चाहते थे. एक्टर की मौत से ना केवल बी-टाउन में शोक की लहर है बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी पातम छाया हुआ है. स्वाति मालीवाल समेत कई राजनेताओं ने असरानी की मौत पर दुख जताया है.

विज्ञापन

बी-टाउन में दिवाली की धूम

वहीं, बी-टाउन में दिवाली की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली. सेलेब्स ने परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार का जश्न धूमधाम से मनाया. किसी ने अपने नए घर में दीया जलाया तो कोई पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार इस त्योहार को सेलिब्रेट किया. इतना ही नहीं, कई सेलेब्स ने तो इस खास मौके पर गाड़ी भी खरीदी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola