Entertainment News Live Updates: News 24 की ताजा खबरों में आपका स्वागत है। यहां हम आपके लिए मनोरंजन जगत से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स लेकर आए हैं। जाहिर है कि हर दिन अखबार पढ़ना संभव नहीं हो पाता। टीवी देखने की लोगों के पास फुर्सत नहीं है। इसलिए हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के हर बड़े-छोटे अपडेट्स से रूबरू कराएंगे। इस सेगमेंट में आपको ब्रेकिंग खबरों से लेकर मुख्य खबरों तक सभी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टार्स की लाइफ से जुड़ी गॉसिप, ब्रेकअप और अफेयर के किस्से-कहानियां भी आपको यहां मिल जाएंगी। 16 अप्रैल, 2024 को दिनभर की बड़ी खबरों की जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
Kaun Banega Crorepati पर आया अपडेट
अमिताभ बच्चन गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। मेकर्स की ओर से KBC 16 की घोषणा कर दी गई है। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया गया कि 26 अप्रैल, 2023 रात 9 बजे से शो के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं।
किला कोर्ट ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता को गुजरात की कच्छ पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया था। आज मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को किला कोर्ट में पेश किया। आरोपी सागर पाल ने बताया कि सलमान खान के घर के बाहर गोली उसने चलाई थी। फिलहाल किला कोर्ट ने दोनों आरोपी को 10 दिन के लिए यानी 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
Ranveer Singh ने मिलाया टॉलीवुड डायरेक्टर से हाथ
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले काफी समय से फिल्म ‘डॉन 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच उन्होंने साउथ के मशहूर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा से हाथ मिलाया है। बता दें कि प्रशांत वर्मा ने ‘हनुमान’ को डायरेक्ट किया था। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म इंडियन मायथॉलोजिकल बेस्ड होगी जिसकी स्टोरी रणवीर सिंह को काफी पसंद आई है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों इस प्रोजेक्ट में जल्द ही साथ काम कर सकते हैं।
मैदान पांचवे दिन पास हुई या फेल?
अजय देवगन की स्पोर्ट ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। वीकेंड के मौके पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली थी लेकिन रिलीज के 5वें दिन ‘मैदान’ लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में फेल साबित हो रही है। फिल्म ने 5वें दिन महज 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही कुल कमाई 23.08 करोड़ रुपये हो गई है।
Henry Cavill बनने वाले हैं पिता
‘मैन ऑफ स्टील’ फेम 40 वर्षीय हॉलीवुड एक्टर हेनरी कैविल (Henry Cavill) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। उनकी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो (Natalie Viscuso) प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही एक्टर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस बात की जानकारी हेनरी ने द मिनिस्ट्री ऑफ अनजेंटलमैनली वारफेयर के न्यूयॉर्क सिटी प्रीमियर में एक्सेस हॉलीवुड से बात करते हुए दी है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मैं और नताली हम दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं।” बता दें कि हेनरी और नताली पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बड़े मियां छोटे मियां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वीकेंड के मौके पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में कामयाब रही थी। हालांकि अब फिल्म कुछ खास कमाल दिखा नहीं पा रही है। 5वें दिन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 2 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 43.3 करोड़ रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
15 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
16 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
18 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
20 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
21 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines