हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENT Live Update: Bade Miyan Chote Miyan ने दूसरे दिन मचाया गदर, जानें कितना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन जगत में आए दिन सेलेब्स की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी गॉसिप आती रहती हैं। अगर आपको भी इन खबरों की जानकारी चाहिए तो बने रहिए News 24 की ताजा खबरों के साथ।

विज्ञापन
News24 Entertainment News Updates

Entertainment News Live Updates: News 24 की ताजा खबरों में आपका स्वागत है। यहां हम आपके लिए मनोरंजन जगत से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स लेकर आए हैं। जाहिर है कि हर दिन अखबार पढ़ना संभव नहीं हो पाता। टीवी देखने की लोगों के पास फुर्सत नहीं है। इसलिए हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के हर बड़े-छोटे अपडेट्स से रूबरू कराएंगे। इस सेगमेंट में आपको ब्रेकिंग खबरों से लेकर मुख्य खबरों तक सभी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टार्स की लाइफ से जुड़ी गॉसिप, ब्रेकअप और अफेयर के किस्से-कहानियां भी आपको यहां मिल जाएंगी। 13 अप्रैल, 2024 को दिनभर की बड़ी खबरों की जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Bade Miyan Chote Miyan ने मचाया गदर

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 11 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन धमाल मचा दिया है। इस बीच सेलिब्रिटी पेज Insta Bollywood ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है, जोकि 55.14 करोड़ रुपये है। बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर ने भी अपनी एक्टिंग से सभी जा दिल जीत लिया है।

साउथ एक्टर Manchu Manoj के घर बेटी का हुआ जन्म

साउथ एक्टर मांचू मनोज और भूमा मौनिका के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। एक्टर की बहन लक्ष्मी मांचू ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स पर इस खुशी को शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने एमएम पुली रखा है। पोस्ट में दो तस्वीरें हैं, जिनमें पहली तस्वीर में एक बाघिन और एक बच्चा है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक पूरी फैमिली दिख रही है।

विज्ञापन

सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर का इमोशनल पोस्ट

दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर इंडस्ट्री में उनके बेस्ट फ्रेंड रहे अनुपम खेर ने दिल छू लेने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट में एक्टर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे प्यारे सतीश। तुम जहां भी हो, ऊपर वाला तुम्हें खुश रखे। मेरे लिए तुम हमारे आसपास हो। फोटो में, खाने में, बातचीत में, जब मैं अकेला रहता हूं, जब मैं लोगों के साथ रहता हूं, तुम्हारी यादें चारों ओर बहती हैं। तन्वी द ग्रेट के बारे में अपडेट- हम शूट पर हैं और यह 34वां दिन है। यह अच्छा चल रहा है। नजर न लगे।’

Uorfi Javed के लिए Orry ने तोड़ा रूल

उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर अक्सर लाइमलाइट बटोरती हैं। हालांकि इस बार उर्फी बॉलीवुड सेंसेशन ओरी के साथ अपनी नई दोस्ती को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी जावेद और ओरी का नया दोस्ताना दिखाई दे रहा है। वीडियो में ओरी उर्फी को किस कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि पोज देने के लिए मोटी फीस वसूलने वाले ओरी ने उर्फी संग फ्री में पोज दिए हैं।

विज्ञापन

जाहिर है कि ओरी अपने फैंस के साथ सिग्नेचर पोज को देने के लिए फीस चार्ज करते हैं। हालांकि उर्फी जावेद के साथ उन्होंने फ्री में पोज दिया है। वहीं वीडियो में उर्फी भी पैपराजी से कहती दिख रही हैं कि उन्होंने 20 लाख रुपये नहीं दिए हैं। वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने दिखाई पीठ की टैनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की खूबसूरती को कोई जवाब नहीं है। इन दिनों एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी फेज वाली वेकेशन मना रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दीपिका अपनी पीठ दिखा रही हैं। तस्वीर में दीपिका की पीठ पर टैनिंग देखने को मिल रही है। इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण को सन बाथ लेने से पहले सनस्क्रीन क्रीम लगानी की सलाह तक दे दी है।

विज्ञापन

दूसरे दिन खेल दिखाने में नाकामयाब रही मैदान

अजय देवगन की स्पोर्ट ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ सिनेमाघरों में 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 4.50 करोड़ से शुरुआत की थी। बेहद धीमी गति के साथ चलते हुए मैदान की दूसरे दिन की कमाई कितनी रही यह आंकड़ा भी आ गया है। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैदान’ ने दूसरे दिन सिर्फ 9.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

बड़े मियां छोटे मियां का दूसरे दिन बुरा हाल

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था लेकिन सिनेमाघरों में 11 अप्रैल को फिल्म रिलीज हुई तो खास कमाल दिखा नहीं सकी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं, जो निराश करने वाले हैं। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने दूसरे दिन शुक्रवार को 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ दोनों दिन की कमाई अब 22.65 करोड़ रुपये हुई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola