Entertainment News Live Updates: News 24 की ताजा खबरों में आपका स्वागत है। यहां हम आपके लिए मनोरंजन जगत से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स लेकर आए हैं। जाहिर है कि हर दिन अखबार पढ़ना संभव नहीं हो पाता। टीवी देखने की लोगों के पास फुर्सत नहीं है। इसलिए हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के हर बड़े-छोटे अपडेट्स से रूबरू कराएंगे। इस सेगमेंट में आपको ब्रेकिंग खबरों से लेकर मुख्य खबरों तक सभी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टार्स की लाइफ से जुड़ी गॉसिप, ब्रेकअप और अफेयर के किस्से-कहानियां भी आपको यहां मिल जाएंगी। 18 अप्रैल, 2024 को दिनभर की बड़ी खबरों की जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
Aamir Khan के डीपफेक वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का कुछ दिन पहले डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक्टर को एक विशेष राजनीतिक पार्टी का प्रमोट करते हुए दिखाया गया था। हालांकि बाद में आमिर के प्रवक्ता की ओर से एक बयान में बताया गया था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फेक है। अब इस डीपफेक मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत FIR दर्ज कर ली है।
यूट्यूबर Abhradeep Saha की मौत से टूटा परिवार
यूट्यूबर अभ्रदीप साहा (Abhradeep Saha) की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। महज 27 साल की उम्र में उनके निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इन सब के बीच यूट्यूबर के परिवार का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था। हालांकि अब अभ्रदीप साहा के परिवार ने अपने बेटे की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपने बेटे के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम फोटो के साथ बयान जारी करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी है।
Pushpa 2 रिलीज से पहले हुई मालामाल
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के हिंदी थियेट्रिकल राइट्स को अनिल थडानी ने खरीद लिए हैं। उन्होंने मेकर्स से यह राइट्स 200 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यानी अब ‘पुष्पा 2’ को हिंदी मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट और रिलीज करने की पूरी जिम्मेदारी अनिल थडानी के ऊपर होगी।
खलनायक 2 की स्क्रिप्ट पर आया अपडेट
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सुभाष घई फिल्म पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। अब खलनायक 2 की स्क्रिप्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया पहले इस फिल्म के लिए संजय दत्त का नाम सामने आ रहा था लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष घई को किसी नए चेहरे की तलाश है। इसके लिए वह रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से संपर्क करना चाहते हैं। बता दें कि ‘खलनायक 2’ की स्क्रिप्ट तैयार की जा चुकी है।
दूसरी बार मां बनेंगी स्मृति खन्ना
टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने अपने फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। इसके साथ ही अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया प शेयर की हैं। इस गुड न्यूज के आने के बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि स्मृति खन्ना ने 23 नवंबर 2017 को गौतम गुप्ता से शादी की थी। कपल ने साल 2020 में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था। अब 4 साल बाद दोबारा उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines