ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दमदार कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर के फर्स्ट डे शो के लिए 27.9 लाख टिकट बिके हैं, जिससे मेकर्स ने 8.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। दूसरी तरफ बिग बॉस 17 फिनाले से सिर्फ दो दिन दूर है। विक्की जैन के इविक्शन के बाद विनर की रेस में अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी, मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे शामिल हैं। फैंस ने X पर मुनव्वर को पहले से विनर अनाउंस कर दिया है लेकिन ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी यह 28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले में पता चलेगा। उससे पहले नजर डालते हैं मनोरंजन जगत की ताजा अपडेट्स पर…
1. ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 56 दिनों बाद यह फिल्म OTT पर दस्तक देगी।
2. संजय लीला भंसाली ने अपनी नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर होंगे। यह एक न्यू एज रोमांटिक फिल्म होगी।
3. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर 24 जनवरी को रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज के साथ मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
4. ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल ‘लाहौर 1947’ लेकर आ रहे हैं। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में प्रीती जिंटा लीड रोल में होंगी। सनी देओल और प्रीति जिंटा सालों बाद इस फिल्म में साथ दिखाई देंगे।
5. आमिर खान दो साल के लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। जल्द ही एक्टर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग शुरू करेंगे। यह स्पैनिश फिल्म Campeones की हिंदी रीमेक होगी।
6. पठान, जवान और डंकी की सफलता के बाद शाहरुख खान एक डॉक्यूमेंट्री करने जा रहे हैं जिसका नाम ‘द रोशन्स’ है। इस डॉक्यूमेंट्री में रोशन परिवार की बॉलीवुड जर्नी के बारे में बताया जाएगा।
7. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से ऑस्कर 2024 के96वें संस्करण की घोषणा हो चुकी है। यह अवॉर्ड शो 10 मार्च, 2024 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
46 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines