Entertainment Latest Updates: डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पिछले काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मार्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं फैंस फिल्म की बाकी स्टार कास्ट पर भी अपनी नजरें बनाए हुए हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म में माता सीता का रोल साई पल्लवी और रावण के रोल में साउथ स्टार यश दिखाई देंगे जबकि हनुमान के रोल के लिए सनी देओल के नाम की चर्चा है। अब फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में रावण के भाई विभीषण की भूमिका निभाने के लिए साउथ स्टार विजय सेतुपति से बातचीत जारी है। खबर है कि विजय सेतुपति ने कहानी में काफी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि उन्होंने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स साइन नहीं किए हैं। आइए नजर डालते हैं मनोरंजन जगत की अब तक की ताजा अपडेट्स पर…
1. ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से धमाल मचा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।
2. रश्मिका मंदाना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स की डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद हॉलीवुड स्टार टेलर स्विफ्ट इसका शिकार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी AI जनरेटेड पिक्चर्स वायरल हुई हैं, जिसके बाद AI को बायकॉट करने की मांग की जा रही है।
3. बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में रोहित शेट्टी ने घरवालों की क्लास लगाई है। अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा समेत कंटेस्टेंट्स को रिएलिटी चेक देते हुए उन्होंने मुनव्वर फारुकी की बोलती बंद कर दी।
4. रिपब्लिक डे के मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
5. बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट और रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी ने अपने नए सॉन्ग ‘सब सही’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। पोस्टर में खानजादी किसी के कंधे पर सिर रखी हुईं काफी खूबसूरत लग रही हैं।
6. 26 जनवरी के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत एक्ट्रेस वैजयंती माला और साउथ एक्टर चिरंजीवी को पद्म विभूषण और बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
7. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय जल्द ही अपनी पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यह फैसला लोक सभा चुनाव से पहले लिया है। गुरुवार को हुई एक मीटिंग के दौरान एक्टर को पार्टी रजिस्टर करने की कन्फर्मेशन भी मिल गई है।
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
18 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
32 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines