Live Updates
Entertainment News LIVE: Sunny Leone का मथुरा इवेंट कैंसिल
पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी का मथुरा इवेंट कैंसिल हो गया है. दरअसल, एक्ट्रेस के कार्यक्रम को लेकर लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद अब इसे कैंसिल कर दिया गया है.
Entertainment News LIVE: इन 8 फिल्मों के भरोसे प्रभास के अगले तीन साल
Prabhas Upcoming Films: साउथ सुपरस्टार प्रभास की कई फिल्में आने वाली हैं. हालांकि, इन फिल्मों से प्रभास ने कई करोड़ का रिस्ट लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि प्रभास की इन फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के लिए आसान नहीं रहा साल 2025
Year Ender 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 बिल्कुल भी आसान नहीं रहा और हिंदी सिनेमा ने बहुत कुछ झेला. आइए जानते हैं कि आखिर बी-टाउन में इस साल क्या-क्या उतार-चढ़ाव आए हैं और क्या-क्या फेस किया है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: अगले साल आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल
Sequel Movies In 2026: साल 2025 खत्म होने वाला है और 2026 में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि अगले साल कौन-कौन-सी फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Amaal Mallik के साथ Malti Chahar का क्या रिश्ता?
Malti Chahar: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. शो के खत्म होने के बाद भी मालती चाहर लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. इस बीच अब मालती ने अमाल मलिक संग हो रही बातों पर चुप्पी तोड़ी है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Farhan Akhtar की फिल्म Don 3 में इस ‘सुपरहीरो’ की हुई एंट्री?
Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इन दिनों एक्टर की फिल्म जमकर कलेक्शन कर रही है. फिल्म ' धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: O’Romeo की रिलीज डेट रिवील
शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है. ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज की जाएगी. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
Entertainment News LIVE: जवान बेटे के साथ वायरल हुईं Jaya Prada की फोटोज
Jaya Prada: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जया प्रदा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार जया का एक पोस्ट चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर जया का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि जया के इस पोस्ट में क्या खास है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: सूर्यकुमार यादव के बयान पर खुशी मुखर्जी का यू-टर्न
खुशी मुखर्जी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस को भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव मैसेज किया करते थे. ऐसे में अब इस पर उन्होंने यू-टर्न लिया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: लव लैटर की लाइनों पर बना था हसरत जयपुरी का ये गाना
आज आपको हसरत जयपुरी के एक ऐसे सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने गर्लफ्रेंड की किसी और से शादी होने पर लव लैटर लिखा और इस पर यादगार गाना तैयार कर दिया, जो आज भी हिट है. चलिए बताते हैं इस गाने और उनके अधूरे प्यार के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: सुपरस्टार Mohanlal पर टूटा दुखों का पहाड़
Mohanlal Mother Passes Away: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मां का निधन हो गया है. मोहनलाल और उनके घर में मातम पसर गया है. सभी मोहलाल की मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: किशोर कुमार नहीं पसंद आया था अपना ही गाना, लेकिन 52 साल बाद भी है सुपरहिट
आज आपको किशोर कुमार के उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. गाना 'मेरे दिल में आज क्या है' आज भी हिट है. लेकिन क्या आप जानते हैं रिकॉर्डिंग के बाद उन्हें ये सॉन्ग पसंद नहीं आया था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: पुराने स्कूल पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नाडिस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. वह अपने पुराने स्कूल में पहुंचीं. इस दौरान गुजरे समय को याद किया.
Entertainment News LIVE: रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा पर लुटाया प्यार
रेखा जब भी किसी इवेंट या फिर पार्टी में जाती हैं तो सारी लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं. लुक्स और अपनी अदाओं से हेडलाइन्स में आ जाती हैं. ऐसे में अब उन्हें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है. उनका वीडियो भी सामने आया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: न्यू ईयर 2026 के वेलकम के लिए रोम पहुंचीं रश्मिका मंदाना
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना न्यू ईयर 2026 के वेलकम के लिए रोम पहुंच गई हैं. उन्होंने रोम से अपनी वेकेशन फोटोज शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस को एंन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. वह लगातार शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी कर सकती हैं.
Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे विक्की कौशल
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इसी साल पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं. ऐसे में GQ से बात करते हुए एक्टर ने बताया कि वह वाइफ के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और वह पत्नी बेटे के साथ हर पल को एंन्जॉय कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: सलमान खान की Battle Of Galwan के टीजर से बौखलाया चीन
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' इन दिनों काफी चर्चा में है. हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है, जिसे लेकर चीन बौखला उठा है और वहां के लोगों का कहना है कि इसमें फैक्ट नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'आज दिमाग ठंडा है...', लाइव स्टेज शो में बोले एल्विश यादव
यूट्यूबर एल्विश यादव का लाइव इवेंट से वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह फैंस से बात कर रहे हैं और उन्होंने इस लाइव इवेंट में कहा कि आज उनका दिमाग ठंडा है और उनसे फैंस कुछ भी करवा सकते हैं. उन्होंने फैंस के साथ रील और फोटो क्लिक करवाने की बात भी कही.
Entertainment News LIVE: एल्विश यादव ने गाया अपना ऑरिजनल सॉन्ग
यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव का एक स्टेज शो का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें अपना ऑरिजनल सॉन्ग 'यादव ब्रैंड 2' गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने माहौल ही बना दिया.
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना की शादी की डेट और वेन्यू का खुलासा!
रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने 3 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी. इसके बाद उनकी वेडिंग को लेकर जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि उनकी वेडिंग डेट और वेन्यू फाइनल हो गया है. रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि वह 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के हैरिटेज पैलेस में शादी कर सकती हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
Entertainment News LIVE: 'ये मेरी बेटी...', तबू ने फातिमा को लेकर कही ये बात
'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग में तबू ने भी शिरकत की थी. एक्ट्रेस ने इस दौरान फातिमा सना शेख के साथ पोज दिया और बताया कि फातिमा ने फिल्म 'चाची 420' में उनकी बेटी को रोल प्ले किया था. देखिए वीडियो...
Entertainment News LIVE: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का डांस वायरल
पुलकित सम्राट ने बीते दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर वाइफ कृति खरबंदा संग उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कृति संग धमाकेदार डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं.
Entertainment News LIVE: रेखा ने अगस्त्य नंदा की फोटो पर लुटाया प्यार
रेखा को बीती शाम 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा गया. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पोस्टर पर प्यार लुटाया. उनके इस खास मोमेंट का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, सलमान-सनी देओल की आंखें नम
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की बीती शाम स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का मेला देखने के लिए मिला. इस दौरान रेखा से लेकर सलमान खान, सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सितारों को देखा गया. देखिए फोटोज.
Entertainment News LIVE: सोमवार को औंधे मुंह गिरी 'तू मेरी मैं तेरा...'
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की रिलीज की बात की जाए तो ये पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 25.25 करोड़ तक हो चुकी है. इसकी कमाई की रफ्तार और गिरावट देखकर कहना मुश्किल है कि ये आने वाले दिनों में बजट का पैसा भी निकाल पाएगी.
Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ की चौथे सोमवार को हुई अब तक की सबसे कम कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमते हुए नजर आ रही है. चौथे सोमवार को फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन देखने के लिए मिला है. चलिए बताते हैं मूवी ने कितना कलेक्शन कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने दिखाई बेटे काजू की पहली झलक
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही एक बार फिर से पैरेंट्स बने हैं. भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. जिसका नाम उन्होंने काजू रखा है. ऐसे में अब एक बार फिर से हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे लाडले की झलक दिखाई है. उन्हें फैंस ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.
Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ की 25वें दिन की कमाई
इसके साथ ही अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की 25वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने चौथे सोमवार को भी शानदार बिजनेस किया है. इसने 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, मूवी का ये कलेक्शन अभी तक का सबसे कम आंकड़ा है लेकिन फिर भी फिल्म 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इंडिया में कर चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1081 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में देखना होगा कि इसकी कमाई को कौन रोक पाता है.
Entertainment News LIVE: Stranger Things के फैंस के लिए रखा गया स्पेशल इवेंट
Stranger Things को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया. ऐसे में इस सीरीज के फैंस केवल हॉलीवुड में ही नहीं हैं बल्कि इंडिया में भी इस सीरीज को काफी पसंद की जाती है. इसकी रिलीज के बीच ही स्ट्रेंजर्स थिंग्स के फैंस के लिए स्पेशल इवेंट रखा गया. ताकि वह इसका रियल लाइफ एक्सपीरियंस कर पाएं. फैंस को इसका रियल अनुभव कराया गया.
Entertainment News LIVE: Jr NTR को मिली पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा
दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर एनटीआर की पर्सनालिटी राइट्स वाली याचिका पर नया आदेश जारी कर दिया है. कोर्ट ने एक्टर के पर्सनालिटी राइट्स को लेकर प्रोटेक्टिव ऑर्डर दिया है. इससे डिजिटल एरा में उनके पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा होगी. एनटीआर ने इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद भी कहा है.
Entertainment News LIVE: Dhurandhar निकली सबसे आगे!
Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ' धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस से ना उतरने की कसम खा ली है और फिल्म लगातार कमाई कर रही है. अब फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Sunny Leone के मथुरा में होने वाले कार्यक्रम की रोक की मांग
Sunny Leone: अभिनेत्री सनी लियोनी का मथुरा में एक कार्यक्रम होना था, जिसकी रोक की मांग उठी है. साथ ही आयोजकों पर कार्रवाई करने की अपील भी की गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Tara Sutaria ने AP Dhillon संग वायरल हुए वीडियो पर किया रिएक्ट
Tara Sutaria, AP Dhillon: तारा सुतारिया का एपी ढिल्लों के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है, अब उस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि तारा ने इस पर क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस Nandini CM ने किया सुसाइड
Nandini CM Death: साउथ सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. कन्नड़ और तमिल टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने सुसाइड कर लिया है. अभिनेत्री के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. इस वीक ओटीटी पर कई फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली हैं, इसलिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में जान लेते हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: पिता की आखिरी फिल्म देख इमोशनल हुए Bobby Deol
Bobby Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच अब बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: The Raja Saab का नया ट्रेलर रिलीज
प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' का नया ट्रेलर आ गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार भी है.
Entertainment News LIVE: Kriti Sanon ने 22 की उम्र में दिया था पहला ऑडिशन
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक्ट्रेस के पहले ऑडिशन का है. इस वीडियो में कृति बेहद कॉन्फिडेंस से एक्ट कर रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘पेड्डी’ मेकर्स ने शेयर किया जगपति बाबू का फर्स्ट लुक पोस्टर
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को 2026 में रिलीज किया जाएगा. इसे अगले साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसका निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर बुची बाबू सना कर रहे हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से एक्टर जगपति बाबू का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. वह इसमें अप्पलासूर के रोल में दिखेंगे. फिल्म 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Entertainment News LIVE: कहां हैं ‘जिगर’ फिल्म का ये रेसलर?
1990s के दौर में रिलीज हुई फिल्म 'जिगर' तो आप लोगों को याद होगी. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करिश्मा कपूर और फिरोज खान को देखा गया था. इसके साथ ही रेसलिंग पर आधारित इस फिल्म में एक मार्शल आर्ट ट्रेंड एक्टर भी थे, जिन्होंने अजीत खान के बेटे का रोल प्ले किया था. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
Entertainment News LIVE: ‘अंगूरी भाभी’ के पास नहीं है मुंबई में घर
Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाभीजी घर पर हैं' में वापसी की है. इन दिनों शिल्पा को लेकर खूब बातें हो रही हैं और एक्ट्रेस चर्चा में हैं. शिल्पा के पास मुंबई में कोई घर नहीं है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर शिल्पा ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ की शूटिंग में शामिल हुए दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी
सोशल मीडिया पर 'पेड्डी' के मेकर्स ने बोमन ईरानी के साथ फोटो शेयर की है और इसे साझा करने के साथ ही फिल्म में उनकी एंट्री का ऐलान किया गया है. इस तस्वीर में बोमन ईरानी, निर्देशक बुची बाबू सना और सिनेमेटोग्राफर आर. रत्नावेलु के साथ नजर आ रहे हैं. इसके साथ मेकर्स ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'द लेजेंडरी एक्टर'.
Entertainment News LIVE: देशभक्ति के नारे से गूंजेगा 2026! 'बॉर्डर 2' समेत इन फिल्मों का दिखेगा बोलबाला
नए साल 2026 की शुरुआत होने वाली है. साल 2025 के अंत होने में महज दो ही दिन का वक्त बचा है. ऐसे में आज आपको अगले साल रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें देशभक्ति के नारे गूंजते हुए देखने के लिए मिलने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: वरुण धवन पर टूटा दुखों का पहाड़
वरुण धवन इन दिनों 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्टर को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उनके पालतू डॉग एंजल की मौत हो गई है. उन्होंने एंजल की मौत पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर दुख जताया है.
Entertainment News LIVE: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की हुई अपेंडिक्स की सर्जरी
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फैंस के साथ जानकारी शेयर की है कि उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह 2026 की पार्टी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं. लेकिन, उस वक्त मेरे अपेंडिक्स ने याद दिलाया कि थोड़ा धीरे हो जाओ. लंबी सांस लो. उन्होंने दोस्तों और परिवार वालों का आभार जताया. आमिर, चार्ल्स और अमीन जिन्होंने उनकी मदद की. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जो लोग उनके सूजे होठों पर हंस रहे थे. इसे उन्होंने एक एलर्जिक रिएक्शन बताया. उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अब ये नॉर्मल हैं और बिना ग्लैमर वाले हो गए हैं.
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 55 मिनट की वो फिल्म, जिसे बनने में लगे थे 6 साल
आज आपको बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही लेकिन इसकी IMDB रेटिंग 10 में से 5.4 है. जबकी इसकी कमाई बजट से ढाई गुना ज्यादा रही है. वहीं, इसे बनाने में भी 6 साल का वक्त लगा था. फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स लीड रोल में थे. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों काफी चर्चा में है. ऐसे में अब फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसकी पहली झलक गुजरे जमाने की याद दिला रही है. देखिए टीजर.
Entertainment News LIVE: 'गदर' की शूटिंग के दौरान लोग सच में फेंकने लगे थे पत्थर
'गदर' के डायरेक्टर डिजिटल कमेंंट्री से बातचीत में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था. उन्होंने सरपंच के जरिए 50-60 हजार लोग इकट्ठा किए थे और जब पत्थर फेंकने वाला सीन था इसके लिए आर्टिफिशियल पत्थर बनाए गए थे लेकिन वो खत्म हो गए थे, जिसकी वजह से लोग असली के पत्थर फेंकने लगे थे. हालांकि, लोगों को प्यार से समझाया गया है.
Entertainment News LIVE: Akshaye Khanna ने ‘दृश्यम 3’ छोड़ने पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर' की कमाई के साथ ही अक्षय खन्ना भी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने 'दृश्यम 3' को छोड़ दिया, जिसके बाद उनके इस फैसले से फैंस भी हैरान हो गए. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: शादी के खिलाफ थे अरशद वारसी के सास-ससुर
एक्टर अरशद वारसी ने एक बार फिर से अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि मारिया के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे. मारिया के माता-पिता नहीं चाहते थे कि ये रिश्ता बने. चलिए बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: कौड़ियों की मोहताज हुई मोहनलाल की फिल्म
फिल्म 'वृषभा' की कमाई के बारे में बात की जाए तो मोहनलाल की ये फिल्म कमाई के मामले में कौड़ियों की मोहताज हो गई है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने ओपनिंग डे पर 60 लाख, दूसरे दिन 32 लाख, तीसरे दिन 23 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.15 करोड़ रहा. हालांकि, इसकी चौथे दिन यानी कि रविवार की कमाई के आंकड़े सामने नहीं आए हैं.
Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.47 करोड़ का बिजनेस किया है. इसने पहले दिन 7.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 4.97 करोड़ रहा.
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म का डंका देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बज रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1058.25 हो चुका है. इसी के साथ ही ये इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. दूसरे नंबर पर 'कांतारा' है.
Entertainment News LIVE: चौथे संडे भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘धुरंधर’
'धुरंधर' की रिलीज को 24 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने चौथे रविवार को भी 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म की कमाई लगातार डबल डिजिट में जारी है. मूवी ने चौथे रविवार को 22.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं, इसकी चौथे शुक्रवार की कमाई 15 करोड़, शनिवार को 20.5 करोड़ का कलेक्शन रहा, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 690.25 करोड़ तक हो गई है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने पूरे किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
इसके साथ ही कंगना रनौत को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं. उन्होंने आखिरी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए पोटो शेयर की है. उन्होंने बीते दिनों लगातार वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, वासुकी धाम, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और गृहनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे. अब एक्ट्रेस ने भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ कुल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे किए.
Entertainment News LIVE: साजिद खान का एक्सीडेंट
फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. वीकेंड पर मुंबई में एक फिल्म सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में उन्हें चोटें भी आई है. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई. बताया जा रहा है कि अब साजिद खान रिकवरी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शनिवार को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, इसी कारण से उनकी सर्जरी हुई. फराह खान ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं.
Entertainment News LIVE: थलापति विजय ने छोड़ी एक्टिंग
थलापति विजय ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी. इसे अगले साल यानी कि जनवरी, 2026 में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में बीते दिन 27 दिसंबर को मलेशिया में ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया था. इस दौरान फैंस को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि उनके लिए एक ही बात मायने रखती है. लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर आते हैं और लाइनों में खड़े रहते हैं. इसलिए वह उन लोगों के लिए अगले 30-33 साल खड़ा रहना चाहते हैं. एक्टर ने ऐलान किया कि वह फैंस से संन्यास ले रहे हैं.
Entertainment News in Hindi: पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी का मथुरा इवेंट कैंसिल हो गया है. दरअसल, एक्ट्रेस के कार्यक्रम को लेकर लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद अब इसे कैंसिल कर दिया गया है.
‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
बीती शाम ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को देखा गया. जहां ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. वहीं, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म की स्क्रीनिंग में रेखा ने शिरकत की और उन्होंने धर्मेंद्र को पहले नमन किया फिर अगस्त्य के पोस्टर को चूम कर उन पर खूब प्यार लुटाया. इसके साथ ही सनी देओल और सलमान खान की आंखें भी नम दिखी.
भारती सिंह ने दिखाई बेटे काजू की पहली झलक
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही एक बार फिर से पैरेंट्स बने हैं. भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. जिसका नाम उन्होंने काजू रखा है. ऐसे में अब एक बार फिर से हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे लाडले की झलक दिखाई है. उन्हें फैंस ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.
‘धुरंधर’ की 25वें दिन की कमाई
इसके साथ ही अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की 25वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने चौथे सोमवार को भी शानदार बिजनेस किया है. इसने 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, मूवी का ये कलेक्शन अभी तक का सबसे कम आंकड़ा है लेकिन फिर भी फिल्म 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इंडिया में कर चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1081 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में देखना होगा कि इसकी कमाई को कौन रोक पाता है.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
14 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
15 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines